4 महीने से ज्यादा समय… आखिर किसने बनाई नीता अंबानी की NMACC साड़ी, जानें कौन है वो Artist?

Nita Ambani NMACC Saree: नीता अंबानी ने हाल ही में मुंबई में आयोजित Nita Mukesh Ambani Cultural Centre (NMACC) की तीसरी वर्षगांठ मनाई जिसमें कई बड़े लोग शामिल थे, इवेंट में नीता अंबानी की साड़ी ने लोगों का खूब ध्यान खींचा. आइए जानते हैं कि किसने बनाई वो साड़ी-

Published by sanskritij jaipuria

Nita Ambani’s NMACC Event: नीता अंबानी, जो Reliance Foundation की संस्थापक-अध्यक्ष हैं, ने मुंबई में आयोजित Nita Mukesh Ambani Cultural Centre (NMACC) की तीसरी वर्षगांठ के कार्यक्रम में अपनी शानदार उपस्थिति से सभी का ध्यान आकर्षित किया. इस खास मौके पर उन्होंने पारंपरिक और बेहद खूबसूरत आइवरी और गोल्ड कांचीवरम साड़ी पहनी.

नीता अंबानी की ये साड़ी ‘स्वदेश’ कलेक्शन से थी, जिसे कारीगर आर. वरधान ने हाथ से बुना था. इस साड़ी को तैयार करने में चार महीने से ज्यादा का समय लगा, जो इसकी बारीकी और मेहनत को दिखाता है. इसके साथ उन्होंने मैरून और गोल्ड रंग का मैचिंग ब्लाउज पहना, जो उनके लुक को और भी आकर्षक बना रहा था. आभूषणों में उन्होंने रूबी और बसरा मोती के मोर डिजाइन वाले झुमके पहने, जो पारंपरिक सुंदरता को दिखाता हैं. इसके अलावा उन्होंने साधारण सोने की चूड़ियां और कुछ स्टेटमेंट रिंग्स पहनीं, जो उनके पूरे लुक में हल्की चमक जोड़ रही थीं.

हेयरस्टाइल और मेकअप

उनका हेयरस्टाइल बेहद सिंपल और क्लासिक था. उन्होंने बीच से मांग निकालकर बालों का जुड़ा बनाया, जिसे ताजे सफेद फूलों (गजरा) से सजाया गया था. मेकअप भी हल्का और नेचुरल रखा गया हल्का आई मेकअप, थोड़ी सी ब्लश और न्यूड लिप शेड. माथे पर लगी लाल बिंदी ने उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा दिए.

भाषण में भारतीय संस्कृति का महत्व

अपने संबोधन में नीता अंबानी ने भारतीय संस्कृति में ‘तीन’ अंक के महत्व को बताया. उन्होंने Trimurti ब्रह्मा, विष्णु और महेश का उल्लेख किया, साथ ही तीन देवियों सरस्वती, लक्ष्मी और काली जी का भी जिक्र किया. उन्होंने पवित्र नदियों की त्रिवेणी गंगा, यमुना और सरस्वती का उदाहरण देते हुए इस सांस्कृतिक विरासत को NMACC की उपलब्धि से जोड़ा.

Related Post

उन्होंने कहा कि इस सांस्कृतिक केंद्र की स्थापना का उद्देश्य भारत की श्रेष्ठ कला को दुनिया तक पहुंचाना और दुनिया की बेहतरीन कला को भारत में लाना है.

समापन संदेश

अपने समापन भाषण में उन्होंने सभी का धन्यवाद किया और भारत की संस्कृति व विरासत को आगे बढ़ाने की उम्मीद जताई. उन्होंने विश्वास जताया कि भारत की सांस्कृतिक पहचान विश्व लेवल पर और मजबूत होगी.

रणवीर सिंह की सराहना

Ranveer Singh ने भी NMACC की जमकर तारीफ की. उन्होंने इसे परफॉर्मिंग आर्ट्स के लिए ‘गोल्ड स्टैंडर्ड’ बताया और कहा कि ये जगह कलाकारों के लिए एक नया मंच प्रदान करती है. उन्होंने ये भी कहा कि मुंबई में इस तरह का विश्वस्तरीय केंद्र होना गर्व की बात है.

बॉलीवुड सितारों की मौजूदगी

इस भव्य कार्यक्रम में कई बड़े सितारे शामिल हुए। इनमें शाहिद कपूर और मीरा कपूर, जावेद अख्तर और शबाना आजमी, रितेश देशमुख और जेनेलिया देशमुख, सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और कियारा आडवाणी, सलमान खान, काजोल, सुनील शेट्टी, नीतू कपूर और अनन्या पांडे जैसे कई नाम शामिल हैं.

sanskritij jaipuria
Published by sanskritij jaipuria

Recent Posts

Delhi News: दिल्ली में बड़े ब्लास्ट की साजिश नाकाम, मुंबई पुलिस संग ऑपरेशन में दो संदिग्ध गिरफ्तार

Delhi News: दिल्ली पुलिस और मुंबई ATS ने संयुक्त ऑपरेशन में दो संदिग्धों को हिरासत…

April 5, 2026

क्या सच में प्रेग्नेंट हैं सेलेना गोमेज, वायरल तस्वीर ने बढ़ाई हलचल; जानें क्या है पूरा मामला?

Selena Gomez Pregnancy Rumors: इंटरनेशनल सिंगर और बिजनेस वुमन सेलेना गोमेज एक बार फिर चर्चाओं…

April 5, 2026

Split Vs Windows AC: 1 घंटे में कौन सा एसी खाता है ज्यादा बिजली, खरीदने से पहले यहां जानें

Split Vs Windows AC: गर्मी के मौसम में एसी हर घर की जरूरत होती है…

April 5, 2026

Upcoming Movies: बॉलीवुड के लिए खास है 2026-2027, रामायण से लेकर किंग तक कई फिल्में होंगी रिलीज

Upcoming Movies 2026-2027: बॉलीवुड लवर्स के लिए साल 2026-2027 बेहद ही खास होने वाला है.…

April 5, 2026

रणवीर सिंह नहीं, ये शख्स है ‘धुरंधर’ की जान…अदित्य धर का इमोशनल पोस्ट हुआ वायरल

Aditya Dhar On Dhurandhar: फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' की सफलता के बाद निर्देशक आदित्य धर…

April 5, 2026