Navratri 2025: सेलेब-स्टाइल ज्वेलरी से पाएं परफेक्ट गरबा-डांडिया लुक

9 दिन का यह त्योहार देवी दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा के साथ-साथ फैशन और ट्रेडिशन को भी खास रंग देता है. इस बार अपनी फेस्टिव वार्डरोब में इन ज्वेलरी डिजाइन्स को जरूर शामिल करें और तैयार हो जाएं अपने बेस्ट गरबा-डांडिया लुक के लिए

Published by Komal Singh

नवरात्रि का त्योहार सिर्फ डांडिया और गरबा का मजा लेने के लिए ही नहीं होता, बल्कि अपने स्टाइलिश लुक से सबका ध्यान खींचने का भी मौका होता है. अगर आप भी इस बार कुछ नया ट्राय करना चाहती हैं, तो बॉलीवुड सेलेब्स की ज्वेलरी इंस्पिरेशन आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन है. तो चलिए कुछ ऐसे ट्रेंडी चोकर के बारे में जानते हैं, जो आपके लुक को और भी खुबसूरत और ग्लैमरस बनाएगा.

करीना कपूर और कियारा आडवाणी इंस्पायर लुक

मांगटीका नवरात्रि लुक में एथनिक टच जोड़ने का सबसे आसान तरीका है. छोटे से लेकर बड़े झूमर स्टाइल तक, ये आपके फेस कट को और भी ज्यादा शार्प और खूबसूरत बनाता है. करीना कपूर और कियारा आडवाणी जैसी एक्ट्रेसेस का इंस्पिरेशन लेकर आप अपने गरबा लुक को रॉयल टच दे सकते हो.


Related Post

आलिया भट्ट का स्टाइलिश चोकर लुक 

आलिया भट्ट का स्टाइलिश चोकर सेट
इस साल फेस्टिव लुक्स की शान बढाएगा. चाहे स्टोन वर्क हो या पर्ल डिजाइन, चोकर गले की खूबसूरती को और भी ज्यादा निखार देता है. इसे आप डीप नेक ब्लाउज या ट्रेडिशनल चोली के साथ पहनकर आप अपने गरबा लुक को और भी ज्यादा खास बना सकते हैं.


सोनाक्षी सिन्हा और जाह्नवी कपूर झुमका लुक

जूमका हर फेस्टिव सीजन का एवरग्रीन ज्वेलरी ट्रेंड है.
सोनाक्षी सिन्हा और जाह्नवी कपूर जैसे सेलेब्स इसे डांडीया नाइट्स में फ्लॉन्ट करते नजर आते है. ऑक्सीडाइज़्ड या गोल्डन जूमका आपके ड्रेस को और भी ज्यादा सुंदर बना देगा और और नवरात्रि डांस नाइट्स में लोगों की नजरे आप पर ही रहेंगी.


प्रियंका चोपड़ा नवरात्रि  लुक

कमरबंद या कंधवा नवरात्रि ड्रेस को ग्लैमरस बनाने
के लिए एक परफेक्ट एसेसरी है. प्रियंका चोपड़ा से लेकर शिल्पा शेट्टी तक, कई सेलेब्स इसे साड़ी और लहंगे के साथ पहन चुके हैं. यह आपकी कमर को और भी ज्यादा उभारता है और डांस लुक को और ज्यादा फेस्टिव और एलीगेंट बना देता है.



श्रद्धा कपूर और कृति सेनन
ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी
लुक

गरबा नाइट्स के लिए ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी हमेशा ट्रेंड में
रहते है. श्रद्धा कपूर और कृति सेनन इसे बड़े ईयररिंगस,नेकपीस और ब्रेसलेट्स में फ्लॉन्ट करती हैं. यह नवरात्रि लुक से देसी टच के साथ- साथ मॉडर्न वाइब भी देता है

Komal Singh

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026