शिमला से 187 किमी पर मौजूद ये जगह है लाखों की पसंद, नजारा देख दिल को मिलेगा सुकून

Tirthan Valley : अगर आप कही घूमने जाने का प्लान बनाते हैं और वो इसलिए कैंसिल हो जाता है कि आपको समझ नहीं आता की आप कहा जाएं तो ये जगह आपके लिए काफी शानदार हो सकती है-

Published by sanskritij jaipuria

Places to Visit in Himachal : अगर आप भीड़-भाड़ से दूर, किसी शांत जगह जाना चाहते हैं, तो तीर्थन घाटी आपके लिए एक शानदार जगह है. हिमालय की बर्फ से ढकी चोटियों, घने जंगलों, शांत झीलों और कल-कल बहती नदियों के बीच ये घाटी आपके मन को सुकून और खुशी देगी. यहां का वातावरण ताजगी और सुंदरता से भरपूर है.

तीर्थन घाटी में ट्री हाउस में ठहरने का एक्सपीरिएंस काफी खास है. पेड़ों पर बने इन घरों से आप सीधे हिमालय की सुंदरता का आनंद ले सकते हैं. तांदी, घियागी, सोझा और जिभी गांवों में पर्यटकों के लिए ये एक बड़ा आकर्षण है. इसके अलावा, घाटी में लकड़ी की शैली में बने गेस्ट हाउस और होम स्टे भी उपलब्ध हैं. यहां रहने का एक्सपीरिएंस स्थानीय जीवन को करीब से जानने का मौका देता है.

साहसिक गतिविधियां

घाटी में ट्रेकिंग, कैंपिंग, मछली पकड़ना और पक्षियों को देखना जैसी चीजों का भी आनंद लिया जा सकता है. जिभी गांव के पास स्थित 360 डिग्री व्यू प्वाइंट से घाटी का मनोरम दृश्य देखा जा सकता है. पास के स्थल जैसे जलोड़ी जोत, रघुपुर गढ़ और सरयोलसर झील भी पर्यटक आसानी से घूम सकते हैं. सर्दियों में जलोड़ी जोत में बर्फ का दृश्य देखने के लिए लोग बड़ी संख्या में आते हैं.

ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क

तीर्थन घाटी का सबसे मेन आकर्षण ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क है, जो यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल है. 1,171 वर्ग किलोमीटर में फैले इस पार्क में हिमालयी काला भालू, हिम तेंदुआ और कस्तूरी मृग जैसी दुर्लभ प्रजातियां पाई जाती हैं. यहां के ट्रेकिंग और हाइकिंग ट्रेल्स पर्यटकों को जंगल और पहाड़ों के बीच अद्भुत एक्सपीरिएंस देते हैं.

खान-पान और खरीदारी

घाटी में आप कुल्लू शाल, मफलर और गर्म कपड़े खरीद सकते हैं. साथ ही, स्थानीय व्यंजनों का भी आनंद लें. यहां का फेमस व्यंजन सिड्डू है, जिसे भाप में पकाया जाता है और देसी घी, चटनी या शहद के साथ परोसा जाता है. इसके अलावा, पहाड़ी राजमा, चावल और ताजा ट्राउट मछली भी काफी फेमस हैं.

कैसे पहुंचे

तीर्थन घाटी पहुंचने के लिए शिमला से आनी होते हुए या औट से बंजार मार्ग अपनाया जा सकता है. शिमला से 187 किमी और औट से 17 किमी की दूरी है. कुल्लू भुंतर हवाई अड्डा घाटी से 44 किमी दूर है. दिल्ली और चंडीगढ़ से यहां सीधी उड़ानें उपलब्ध हैं. रेल मार्ग से चंडीगढ़ या अंबाला स्टेशन तक पहुंचकर टैक्सी द्वारा घाटी पहुंचना भी संभव है.

 

sanskritij jaipuria
Published by sanskritij jaipuria

Recent Posts

GPM Water Crisis: जल संकट के बीच बड़ा प्रशासन का बड़ा फैसला, नलकूप खनन पर पूरी तरह प्रतिबंध; आदेश जारी

borewell drilling ban Chhattisgarh: कलेक्टर द्वारा नलकूप खनन हेतु अनुमति प्रदान करने के लिए अतिरिक्त…

April 20, 2026

चंदौली पुलिस का कमाल, 121 खोए मोबाइल किए बरामद; मालिकों के चेहरे पर आई रौनक

Chandauli police recovery: चंदौली पुलिस ने कमाल कर दिखाया है. एक विशेष अभियान के तहत…

April 20, 2026

Katni auto theft: कटनी में शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, घंटाघर से चोरी ऑटो शमशान में छपाया

Katni auto theft:  कटनी में घंटाघर से चोरी हुआ ऑटो पुलिस ने बरामद किया, आरोपी…

April 20, 2026

Jashpur Plane Crash: जशपुर में बड़ा प्लेन क्रैश, पहाड़ियों में गिरा चार्टर्ड विमान,मौके पर पहुंची टीमें

Plane crash: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले की आरा पहाड़ियों में एक चार्टर्ड विमान क्रैश हो…

April 20, 2026

हेलीकॉप्टर से दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा! राजगढ़ में दिखी ‘उड़न खटोला’ बारात की शाही एंट्री

Rajgarh Wedding Goes Viral: राजगढ़ जिले सरपंच के पुत्र अनमोल ठाकुर की बारात किसी घोड़ी…

April 20, 2026