सोनपापड़ी खाने के हैं शौकीन, घर पर बिना मशीन से ऐसे बनाएं सोनपापड़ी

अब आप भी बिना मशीन के सोनपापड़ी (SoanPapdi) को झट-पट घर पर ही बना सकते हैं. यूट्यूबर निर्मला नेहरा (YouTuber Nirmala Nehra) की इस विधि के ज़रिए आप खुद सोनपापड़ी बनाकर रिश्तेदारों और दोस्तों (Relatives and Friends) को दिवाली (Diwali) पर खिला सकते हैं.

Published by DARSHNA DEEP

Make Sonpapdi without a machine: सोनपापड़ी दिवाली पर सबसे अधिक पसंद की जाने वाली मिठाइयों में से एक है, जो अपनी रेशेदार (Flaky) और मुंह में घुल जाने वाली बनावट के लिए काफी मशहूर भी है. यूट्यूबर निर्मला नेहरा ने इस पारंपरिक मिठाई को बिना किसी मशीन के, सिर्फ हाथों का इस्तेमाल करके घर पर बनाने की आसान विधि साझा की है. तो इस दिवाली, बाजार से खरीदने के बजाय, आप खुद घर पर सोनपापड़ी बनाकर अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को खिला सकते हैं. चलिए जानते हैं आखिर घर पर कैसे बन सकती है सोनपापड़ी.

1. बेसन और मैदा को भूनना:

सबसे पहले एक पैन में घी पिघलाकर उसमें बेसन और मैदा डालें. उसके बाद मिश्रण सूखा लगे तो थोड़ा और घी डालकर इसे धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए तब तक पकाएं जब तक कि यह हल्का लाल रंग का न हो जाए और घी छोड़ने न लगे. इसके बाद गैस बंद करके पैन की गरमी शांत करने के लिए 1-2 मिनट तक चलाते रहें. 

2. परफेक्ट चाशनी तैयार करना:

इसके बाद एक बर्तन में चीनी और पानी डालकर गैस पर चढ़ाएं और लगातार चलाते रहें. फिर जब एक लंबा और मोटा तार बनने लगे तब एक ठंडे पानी की कटोरी में डालकर चाशनी तैयार कर लें.  गैस बंद करके चाशनी को भी तब तक चलाते रहें जब तक उसमें झाग बनना बंद न हो जाए.

3. चाशनी को लचीला बनाना:

एक ट्रे पर बटर पेपर बिछाकर उसे घी से ग्रीस करना शुरू कर दें. इसके बाद चाशनी को ट्रे में डालकर और हल्का ठंडा होने तक का इंतजाकर करं. इसे सूखने से रोकने के लिए बटर पेपर को बीच-बीच में फोल्ड करते रहें.

Related Post

4. चाशनी खींचना है सबसे महत्वपूर्ण चरण:

जैसे ही चाशनी हल्की ठंडी हो जाए, तो उसे हाथों में लेकर गोल आकार देना शुरू कर दें. यह प्रक्रिया तब तक करनी है जब तक कि चाशनी टूटे नहीं और उसका रंग हल्का सुनहरा न हो जाए. 

5. धागे बनाना और चाशनी को सेट करना:

खींची हुई चाशनी के सर्कल पर भुना हुआ आटा मिश्रण डालें और फिर चाशनी को लगातार घुमाते हें, जिससे आटा उसमें मिलता जाए. आप चाहें तो अपने साथ इस काम के लिए किसी की सहायता भी ले सकतें हैं. जैसे ही धागा बनकर तैयार हो जाए, तुरंत रेशेदार सर्कल को ट्रे पर रखें और हल्का-हल्का दबाकर सेट करना शुरू कर दें. सोनपापड़ी को पूरी तरह ठंडा होने से पहले ही काट लें.

तो देखा आपने अब बिना मशीन के घर पर ही आप इन प्रकियाओं के जरिए स्वादिष्ठ सोनपापड़ी को तैयार कर सकते हैं. हालांकि, इस काम में वक्त ज़रूर लगेगा लेकिन अंत में अपने हाथ के बनाए गए सोनपापड़ी को खाकर आपको वाक्य में मज़ा आएगा. 

DARSHNA DEEP

Recent Posts

कौन हैं बालेन शाह? नेपाल की राजनीति में आई जिनकी सुनामी; लव स्टोरी है इससे भी ज्यादा दिलचस्प

Who Is Balen Shah: पूर्व रैपर बालेंद्र शाह (बालेन) की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी नेपाल के…

March 6, 2026

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026

New CM of Bihar: नीतीश के बाद कौन संभालेगा बिहार की कमान? दिल्ली दरबार में किसकी चमकेगी किस्मत, जानिए प्रबल दावेदार

New CM of Bihar: नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के बाद बिहार की राजनीति में…

March 6, 2026

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: UPSC CSE का फाइनल रिजल्ट हुआ जारी, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर; upsc.gov.in से करें डाउनलोड

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी…

March 6, 2026