मटन के साथ भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, नहीं तो हो सकती है यह बीमारी

मटन (Mutton) के साथ गलत खाद्य पदार्थों (Wrong Food Item) का मेल न सिर्फ आपके पाचन को खराब कर सकता है, बल्कि शरीर में विषाक्त पदार्थों (Toxins) को भी जन्म देने की कोशिश करता है.

Published by DARSHNA DEEP

Avoid these food combos while eating mutton: यह तो सभी जानते हैं कि मटन एक भारी खाना होता है, जिसे पचाने में शरीर को सबसे ज्यादा ऊर्जा और समय लगता है. लेकिन, जब हम मटन के साथ कुछ खास खानें की चीजों के सेवन करते हैं, हमारे शरीर को परेशानी होने लगती है. मटन के साथ दूध, दही, शहद या चाय का सेवन पाचन तंत्र के लिए सबसे ज्यादा हानिकारक माना जाता है. तो वहीं, पोषण विशेषज्ञ के मुताबिक, मटन को हमेशा हरी सब्जियों या नींबू के साथ ही खाना चाहिए ताकि, इसमें मौजूद विटामिन और खनिज आसानी से पच सकें और शरीर को भारी मात्रा में सही तरीके से पोषण मिल सके. 

किन खानों के साथ नहीं खाना चाहिए मटन?

आयुर्वेद के मुताबिक, मांस और डेयरी उत्पादों की प्रकृति एक-दूसरे के बेहद ही विपरीत होती है, और मटन गर्म होता है जबकि दूध और दही ठंडा. इनका साथ सेवन करने से पाचन तंत्र में समस्या देखने को मिल सकती है, जिससे त्वचा रोग और पेट में भारीपन हो सकता है. तो वहीं, दूसरी तरफ मटन के साथ शहद का भी सवेन नहीं करना चाहिए, ऐसा करने से हमारे शरीर में गर्मी ज्यादा बढ़ने लगती है, जिससे पेट की परत में जलन के साथ-साथ एसिडिटी की गंभीर समस्या देखने को मिल सकती है. 

Related Post

इतना ही नहीं, मटन के साथ-साथ भुलकर भी चाय और कॉफी का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए. दरअसल, मटन में भरपूर आयरन होता है, जो चाय और कॉफी में मौजूद टैनिन और कैफीन आयरन के अवशोषण (Absorption) को पूरी तरह से रोकने की कोशिश करता है, जिससे खाने की पौष्टिकता तुरंत ही खत्म हो जाती है. इसके अलावा, मटन और अत्यधिक स्टार्च (जैसे बहुत ज्यादा आलू या पास्ता) प्रोटीन और भारी कार्ब्स को एक साथ पचाने के लिए अलग-अलग पाचक रसों की जरूरत होती है, जिससे पाचन धीमा हो जाता है और पेट फूलने (Bloating) की समस्या भी देखने को मिल सकती है. 

आखिर क्या है विशेषज्ञों की खास राय?

आयुर्वेद की भाषा में इसे ‘अग्नि’ का असंतुलन माना जाता है. तो वहीं, मटन के साथ ठंडी चीजों का सेवन पाचन अग्नि को शांत कर देता है, जिससे खाना और भी ज्यादा  सड़ने लगता है. तो वहीं, दूसरी तरफ खाद्य विज्ञान (Food Science) के मुताबिक, टन जैसे उच्च प्रोटीन वाले खानेको पेप्सिन जैसे एंजाइमों की सबसे ज्यादा ज़रूरत होती है. जब हम इसके साथ दूध या फिर अन्य जटिल चीजों को मिलाते हैं, तो पाचन की प्रक्रिया पहले से और भी ज्यादा धीमी होने लगती है. 

DARSHNA DEEP
Published by DARSHNA DEEP

Recent Posts

Delhi-Dehradun Expressway: पांच नहीं अब सिर्फ ढाई घंटे का सफर! कई जिलों को मिलेगा फायदा; यहां जानें इसकी खूबियां

Delhi Dehradun Expressway Benefits: फिलहाल नई दिल्ली से देहरादून तक पहुंचने में 5 से 6…

April 8, 2026

CM-Shri School Admissions 2026: छात्रों के लिए बड़ा अपडेट! 6वीं-9वीं के रिजल्ट की डेट आई सामने; यहां जानें डिटेल्स

CM SHRI Schools Admission Test 2026: सीमित सीटों के कारण इन स्कूलों में एडमिशन पाना…

April 8, 2026

PSL में हुई ‘लियोनेल मेसी’ की एंट्री! वीडियो आया सामने; सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उड़ाया मजाक

Pakistan Super League 2026: ख्वाजा उस समय चर्चा में आए जब उन्होंने पाकिस्तान में एक…

April 8, 2026

Assam Election 2026: वोट डालने से पहले ऐसे चेक करें वोटर लिस्ट में अपना नाम; जानें पूरा प्रोसेस

Voter ID check online Assam: कई वोटरों को अक्सर वोटर लिस्ट में अपने नाम या…

April 8, 2026

Neechbhang Rajyoga 2026: 11 अप्रैल 2026 को बनेगा नीचभंग राजयोग, इन राशियों के जीवन में आएगा बड़ा बदलाव

Neechbhang Rajyoga 2026: 11 अप्रैल 2026 को बुध के मीन राशि में गोचर से नीचभंग…

April 8, 2026

Energy Lockdown: पाकिस्तान में लगा ‘एनर्जी लॉकडाउन’! जानें कैसे होता है इसमें काम? इन देशों ने भी उठाया बड़ा कदम

Energy Lockdown: भले ही अमेरिका और ईरान के बीच अस्थायी सीजफायर हुआ हो, लेकिन इसके…

April 8, 2026