करवा चौथ पर दिखना है स्पेशल? अपनाएं ये 4 नेचुरल ब्यूटी टिप्स

अगर आप भी करवा चौथ 2025 पर बिना ज्यादा खर्च किए घर बैठे अपनी स्किन को चमकदार और स्वस्थ बनाना चाहती हैं, तो कुछ आसान घरेलू नुस्खे आपकी मदद कर सकते हैं.

Published by Komal Singh

करवा चौथ हर विवाहित महिला के लिए बेहद खास दिन होता है. इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना करते हुए पूरे दिन निर्जला व्रत रखती हैं. जहां सजना-संवरना इस त्यौहार का अहम हिस्सा है, वहीं कई महिलाएं चाहती हैं कि उनका चेहरा प्राकृतिक रूप से खिला-खिला और ग्लोइंग दिखे. लेकिन हर बार पार्लर या महंगे प्रोडक्ट्स का सहारा लेना जरूरी नहीं है.

 बेसन और हल्दी का फेसपैक 

बेसन और हल्दी का मिश्रण सदियों से सुंदरता बढ़ाने के लिए इस्तेमाल होता आया है. इसमें हल्दी स्किन को साफ करती है और बेसन डेड स्किन हटाकर चेहरा मुलायम बनाता है. दो चम्मच बेसन में आधा चम्मच हल्दी और गुलाबजल मिलाकर पेस्ट बनाएं. इसे चेहरे पर लगाकर 15 मिनट बाद धो लें. यह स्किन टोन को एक समान करता है और चेहरे पर नैचुरल ग्लो लाता है.

 

गुलाबजल और एलोवेरा जेल 

अगर आपकी त्वचा थकी और बेजान लग रही है, तो गुलाबजल और एलोवेरा जेल का मिश्रण इसे तुरंत ताजगी देगा. गुलाबजल त्वचा को हाइड्रेट रखता है, जबकि एलोवेरा जेल स्किन की गहराई तक नमी पहुंचाता है. दोनों को बराबर मात्रा में मिलाकर चेहरे पर लगाएं और 10 मिनट बाद धो लें. रोजाना ऐसा करने से स्किन सॉफ्ट और हेल्दी बनेगी.

 

दूध और शहद

दूध में मौजूद लैक्टिक एसिड स्किन को हल्का और चमकदार बनाता है, वहीं शहद एक नैचुरल मॉइस्चराइज़र है. एक चम्मच दूध में आधा चम्मच शहद मिलाकर चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें. यह पैक स्किन को मुलायम बनाकर नैचुरल ग्लो लाता है. करवा चौथ की सुबह इस पैक का इस्तेमाल आपको दिनभर फ्रेश रखेगा.

Related Post


नींबू और खीरे का रस

अगर आपकी त्वचा धूप में झुलस गई है, तो नींबू और खीरे का रस इसे ठीक करने में मदद करेगा. नींबू प्राकृतिक ब्लीच की तरह काम करता है और खीरा त्वचा को ठंडक देता है. दोनों को बराबर मात्रा में मिलाकर चेहरे पर लगाएं और 10 मिनट बाद धो लें. नियमित उपयोग से स्किन साफ, चमकदार और टैन-फ्री हो जाएगी.

 

 

 

 

 

Komal Singh
Published by Komal Singh

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026