winter hydration tips : ठंड में पानी की अनदेखी पड़ सकती है भारी, जानिए डॉक्टरों की चेतावनी

सर्दियों के मौसम में प्यास कम लगने के कारण लोग अक्सर पानी कम पीने लगते हैं, जबकि शरीर की पानी की जरूरत बनी रहती है. पानी की कमी से डिहाइड्रेशन, कब्ज, किडनी पर दबाव, त्वचा की रूखापन और इम्यून सिस्टम कमजोर होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं.

Published by Ranjana Sharma

winter hydration tips: सर्दियों के मौसम में प्यास कम लगना आम बात है. ठंड के कारण पसीना कम निकलता है, जिससे लोग यह मान लेते हैं कि शरीर को ज्यादा पानी की जरूरत नहीं है, लेकिन चिकित्सकों का कहना है कि सर्दियों में पानी कम पीना शरीर के लिए उतना ही खतरनाक हो सकता है, जितना गर्मियों में डिहाइड्रेशन होना. यह आदत धीरे-धीरे कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं को जन्म दे सकती है.

प्यास कम लगती है, जरूरत नहीं घटती

डॉक्टरों का कहना है कि ठंड के मौसम में शरीर का तापमान नियंत्रित करने की प्रक्रिया बदल जाती है, जिससे प्यास का संकेत कमजोर पड़ जाता है. इसका मतलब यह नहीं कि शरीर को पानी की जरूरत कम हो गई है. पेशाब, सांस और त्वचा के जरिए शरीर लगातार पानी खोता रहता है.

पानी कम पीने से किडनी पर बढ़ता है दबाव

सर्दियों में होने वाला डिहाइड्रेशन अक्सर नजर नहीं आता. इसके लक्षण सिरदर्द, थकान, चक्कर, मुंह सूखना और पेशाब का रंग गाढ़ा होना हो सकते हैं. लंबे समय तक पानी कम पीने से किडनी पर दबाव बढ़ता है और पथरी का खतरा भी बढ़ सकता है.

Related Post

पाचन और कब्ज की समस्या

कम पानी पीने से पाचन तंत्र सुस्त हो जाता है. सर्दियों में पहले ही शारीरिक गतिविधि कम हो जाती है, ऐसे में पानी की कमी कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याओं को बढ़ा सकती है.

त्वचा और जोड़ों पर असर

पानी की कमी से त्वचा रूखी और बेजान होने लगती है. होंठ फटना और खुजली आम समस्या बन जाती है. इसके अलावा, शरीर में लुब्रिकेशन कम होने से जोड़ों में जकड़न और दर्द बढ़ सकता है, खासकर बुजुर्गों में. डॉक्टर्स का कहना है कि पर्याप्त पानी पीना शरीर से विषैले तत्व बाहर निकालने में मदद करता है. पानी कम पीने से इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकता है, जिससे सर्दी-जुकाम और संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है.

कितना पानी पीना चाहिए?

  • सामान्य व्यक्ति को रोजाना 2 से 2.5 लीटर पानी जरूर पीना चाहिए
  • शारीरिक मेहनत करने वालों को इससे ज्यादा पानी की जरूरत हो सकती है
  • बुजुर्गों और बच्चों को नियमित अंतराल पर पानी पीने की आदत डालनी चाहिए
  • सिर्फ प्यास लगने पर नहीं, बल्कि समय-समय पर पानी पीना जरूरी है

सर्दियों में पानी पीने के आसान तरीके

  • गुनगुना पानी पीने की आदत डालें
  • सूप, हर्बल चाय और फलों को डाइट में शामिल करें
  • मोबाइल या घड़ी में पानी पीने का रिमाइंडर लगाएं
  • सावधानी ही बेहतर सेहत की कुंजी

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पर्याप्त पानी पीना जरूरी

ठंड के मौसम में प्यास कम लगना भले ही सामान्य हो, लेकिन पानी की जरूरत कम नहीं होती. नियमित और पर्याप्त मात्रा में पानी पीना शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बेहद जरूरी है. सर्दियों में पानी की अनदेखी से बचकर कई बीमारियों से खुद को सुरक्षित रखा जा सकता है.

Ranjana Sharma
Published by Ranjana Sharma

Recent Posts

Nalanda Army Jawan:  नालंदा के आर्मी जवान सुमन कुमार सिंह का निधन, गांव में शोक की लहर, अंतिम विदाई में गूंजे नारे

Nalanda Army Jawan:  नालंदा के आर्मी जवान सुमन कुमार सिंह का लंबी बीमारी के बाद…

March 28, 2026