3 महीने में फिट बनो और जीतों 1.36 करोड़! इस जिम ने लॉन्च किया मेगा वेट लॉस चैलेंज

China gym offers: शेडॉन्ग प्रांत के बिनझोउ स्थित जिम ने 3 महीने में 50 किलो वजन घटाने पर पोर्शे कार देने का ऑफर दिया है. प्रतियोगिता में 30 लोग भाग ले सकते हैं, कार 2020 मॉडल की है.

Published by Mohammad Nematullah

China GYM Offers: मोटापा दुनिया भर में एक गंभीर समस्या बनकर उभरा है. बड़ी-बड़ी कंपनियां भी अपने कर्मचारियों में मोटापा की समस्या को लेकर चिंतित है. क्योंकि इसका असर उनके कामकाज पर पड़ा है. इसी को ध्यान में रखते हुए कंपनी अक्सर अनोखे ऑफर पेश करती है. हालांकि चीन ऐसे अवसर में सबसे आगे रहा है. हाल ही में एक चीन कंपनी ने अपने कर्मचारियों को वजन कम करने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु 10 लाख युआन (1,23,43,643) का बोनस देकर एक नई मिसाल कायम की है.

इसी तरह शेडोंग प्रांत के बिनझोउ स्थित एक जिम ने ऐसा ऑफर दिया जिसे सुनकर हर कोई दंग रह गया है. यह खबर पूरी दुनिया में जंगल की आग की तरह फैल गई. अब सवाल यह है कि इस चीनी जिम का वजन घटाने का अनोखा ऑफर क्या है? वजन कम करने पर कितना वजन मिलेगा? कितने लोग इसमें शामिल हो सकते हैं? आइए इसके बारे में जानें.

जिम ने यह ऑफर क्यों दिया?

शेडोंग प्रांत के बिनझोउ स्थित इस अनोखे ऑफर का उद्देश्य लोगों को नए तरीके से वजन कम करने के लिए प्रोत्साहित करना है. इसी को ध्यान में रखते हुए जिम ने यह घोषणा की. गौरतलब है कि उत्तरी चीन के एक फिटनेस सेंटर ने वजन घटाने की एक चुनौती शुरू की है. जिसमें इनाम के तौर पर एक लग्जरी कार देने का वादा किया गया है.

1.36 करोड़ रुपये की कार इनाम में दी जाएगी

रिपोर्ट के अनुसार जिम के पोस्टर से पता चलता है कि विजेता को इनाम के तौर पर दी जाने वाली कार की कीमत चीन में लगभग 1.1 मिलियन युआन या लगभग 1.36 करोड़ रुपये है.

कितने लोग भाग ले सकते हैं

वांग नाम के एक फिटनेस कोच ने एक स्थानीय आउटलेट को बताया कि यह प्रतियोगिता असली है. वांग ने कहा कि “यह चुनौती असली है और शुरू हो चुकी है, और प्रतिभागियों की संख्या 30 तक पहुंचने के बाद पंजीकरण बंद हो जाएगा. अब तक लगभग सात या आठ लोगों ने पंजीकरण कराया है.”

Mohammad Nematullah
Published by Mohammad Nematullah

Recent Posts

चंदौली पुलिस का कमाल, 121 खोए मोबाइल किए बरामद; मालिकों के चेहरे पर आई रौनक

Chandauli police recovery: चंदौली पुलिस ने कमाल कर दिखाया है. एक विशेष अभियान के तहत…

April 20, 2026

Katni auto theft: कटनी में शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, घंटाघर से चोरी ऑटो शमशान में छपाया

Katni auto theft:  कटनी में घंटाघर से चोरी हुआ ऑटो पुलिस ने बरामद किया, आरोपी…

April 20, 2026

Jashpur Plane Crash: जशपुर में बड़ा प्लेन क्रैश, पहाड़ियों में गिरा चार्टर्ड विमान,मौके पर पहुंची टीमें

Plane crash: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले की आरा पहाड़ियों में एक चार्टर्ड विमान क्रैश हो…

April 20, 2026

हेलीकॉप्टर से दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा! राजगढ़ में दिखी ‘उड़न खटोला’ बारात की शाही एंट्री

Rajgarh Wedding Goes Viral: राजगढ़ जिले सरपंच के पुत्र अनमोल ठाकुर की बारात किसी घोड़ी…

April 20, 2026

गोंडवाना राजचिन्ह पर घमासान! सड़कों पर उतरा आदिवासी समाज, सरकार से आर-पार की मांग

Chandauli Tribal Community Protests: गोंडवाना राजचिन्ह के संरक्षण की मांग को लेकर आदिवासी समाज के…

April 20, 2026