Delhi की ये जगहें बारिश के दिनों में पार्टनर के साथ घूमने के लिए हैं सबसे बेस्ट, रोमांटिक हो जाएंगा आपका वीकेंड

Best Places To Visit in Delhi: मानसून के मौसम में गर्मी से राहत मिलते ही कई लोग घूमने की प्लानिंग करने लगते हैं। ऐसे में अगर आप भी मानसून का मज़ा कहीं नज़दीक और सस्ते में लेना चाहते हैं, तो दिल्ली की कुछ ऐतिहासिक जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। दिल्ली में मानसून के दस्तक देते ही पूरा शहर हरा-भरा नज़र आने लगता है।

Published by

Best Places To Visit in Delhi: मानसून के मौसम में गर्मी से राहत मिलते ही कई लोग घूमने की प्लानिंग करने लगते हैं। ऐसे में अगर आप भी मानसून का मज़ा कहीं नज़दीक और सस्ते में लेना चाहते हैं, तो दिल्ली की कुछ ऐतिहासिक जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। दिल्ली में मानसून के दस्तक देते ही पूरा शहर हरा-भरा नज़र आने लगता है। जहाँ आपको इतिहास से लेकर आधुनिकता, संस्कृति और स्वाद तक के अनोखे रंग देखने को मिलते हैं। कहते हैं कि यहाँ की हर गली एक अलग कहानी बयां करती है। यह शहर जितना भीड़-भाड़ वाला है, उतना ही दिलचस्प भी है। वहीं, अगर आप इस मानसून में वीकेंड पर अपने पार्टनर के साथ इस मौसम का लुत्फ़ उठाना चाहते हैं, तो दिल्ली की कुछ खास और ऐतिहासिक जगहों पर जा सकते हैं।

पुराना किला

यह जगह कपल्स के बीच काफी लोकप्रिय है। पुराना किला के पास बनी झील में आप बारिश के दौरान बोटिंग का मज़ा ले सकते हैं। हरे-भरे इलाके के बीच स्थित यह झील बारिश में बेहद खूबसूरत लगती है। बारिश के दौरान आप अपने पार्टनर के साथ किले में रोमांटिक पल बिता सकते हैं और स्ट्रीट फूड का लुत्फ़ उठा सकते हैं।

अग्रसेन की बावली

अग्रसेन की बावली दिल्ली की खास जगहों में से एक है। कई लोगों का मानना है कि यह जगह भूतिया है और इसलिए यह एक भूतिया जगह के रूप में प्रसिद्ध है। यहाँ लगभग 105 सीढ़ियाँ हैं, जहाँ आप अच्छी फोटोग्राफी कर सकते हैं। आप यहाँ मुफ़्त में प्रवेश कर सकते हैं और यह जगह शाम 5 बजे के बाद बंद हो जाती है।

कितना फायदेमंद होता है हल्दी वाला दूध ? सुन दंग रह जाएंगे आप

लोटस टेम्पल

अगर आप अपने पार्टनर के साथ किसी सस्ती और अच्छी जगह पर घूमना चाहते हैं, तो लोटस टेम्पल आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। आपको यहाँ मुफ़्त में प्रवेश मिल सकता है। इस जगह की संरचना इतनी खूबसूरत है कि आप इसे देखते ही आकर्षित हो जाएँगे। यह भी ध्यान रखें कि शाम 6 बजे के बाद आपको यहाँ प्रवेश नहीं मिलेगा।

Related Post

लोधी गार्डन


अगर आपको हरियाली और प्राकृतिक नज़ारे देखने का शौक है, तो दिल्ली का लोधी गार्डन घूमना आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। बारिश के मौसम में आपको यहाँ के बगीचे में खूबसूरत फूल देखने को मिलेंगे। मानसून में लोधी गार्डन की खूबसूरती दोगुनी हो जाती है। दो मकबरों के अलावा आप बड़ा गुम्बद (बड़ा गुम्बद), तीन गुम्बद वाली मस्जिद, शीश गुम्बद, अठपुला, झील, ग्लासहाउस और राष्ट्रीय बोनसाई पार्क भी देख सकते हैं।

साड़ी पहनकर दिखना हैं Bollywood Actress जितना खूबसूरत, तो लें Janhvi Kapoor से लेकर Shraddha Kapoor तक से टिप्स

नेशनल गैलरी ऑफ़ मॉडर्न आर्ट


कई लोगों को आधुनिक कला बहुत पसंद होती है, और अगर आप भी उन लोगों में से हैं जिन्हें आधुनिक कला बहुत पसंद है, तो इसके लिए आप नेशनल गैलरी ऑफ़ मॉडर्न आर्ट भी जा सकते है।बता दे कि,यहाँ जाने के लिए आपको बस 30 रुपये का टिकट खरीदना होता है।

हौज़ खास

वैसे तो हौज़ खास का इलाका अपनी नाइटलाइफ़ के लिए बहुत ही मशहूर है, परंतु कई जगहें ऐसी भी है जहाँ आप दिन में जा सकते हैं। यहां आने वाले लोगों के बीच मुख्य आकर्षण यहाँ मौजूद किला और झील हैं। यहाँ हर दिन पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है। बारिश में हौज़ खास किले और झील की खूबसूरती दोगुनी हो जाती है। वहीं, यहाँ कई कैफ़े और क्लब भी हैं जहाँ आप अपने पार्टनर के साथ पार्टी कर सकते हैं या अपनी पसंद का खाना खा सकते हैं। इसके साथ ही, झील के किनारे बने बगीचे में अपने पार्टनर के साथ बैठकर बारिश का मज़ा भी ले सकते हैं।

तस्वीरें नहीं फैशन बॉम है Avneet Kaur का बोल्ड अवतार! ये लुक्स बना देंगे आपको इंस्टा क्वीन

Published by

Recent Posts

टीम इंडिया की जीत के लिए जोरदार तैयारी,BCCI ने लिया बड़ा फैसला, फाइनल से पहले बदल दिया होटल

India VS New Zealand: भारतीय टीम इस बार अपना तीसरा वर्ल्ड कप जीते ऐसा BCCI…

March 7, 2026

Dhurandhar 2: 11:01 बजे बजेगा रणवीर सिंह का बिगुल! आज रिलीज होगा धुरंधर 2 का धमाकेदार ट्रेलर

Dhurandhar 2 Trailer: जिसका बेसब्री से इंतज़ार था, वो सीक्वल, धुरंधर: द रिवेंज, 19 मार्च,…

March 7, 2026

Aaj Ka Mausam: मार्च में ही आग उगलने लगा मौसम! 12 राज्यों में लू का अलर्ट, जानें दिल्ली से UP तक का हाल

Today Weather: फरवरी के महीना मढे ठंड ने अलविदा कह दिया है और मार्च का…

March 7, 2026

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026