Categories: देश

World Population Day: जनसंख्या की सुनामी! भारत सबसे आगे, अफ्रीका दे रहा चुनौती; जानिए क्या है इस दिन का महत्व

World Population Day: हर साल 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य दुनियाभर के लोगों का ध्यान बढ़ती जनसंख्या और उससे जुड़ी समस्याओं पर केंद्रित करना है। संयुक्त राष्ट्र ने पहली बार 1990 में इस दिन को आधिकारिक तौर पर मनाया था, लेकिन इसकी प्रेरणा 11 जुलाई 1987 को मिली थी जब विश्व की आबादी 5 अरब पहुंच गई थी।

Published by

World Population Day: हर साल 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य दुनियाभर के लोगों का ध्यान बढ़ती जनसंख्या और उससे जुड़ी समस्याओं पर केंद्रित करना है। संयुक्त राष्ट्र ने पहली बार 1990 में इस दिन को आधिकारिक तौर पर मनाया था, लेकिन इसकी प्रेरणा 11 जुलाई 1987 को मिली थी जब विश्व की आबादी 5 अरब पहुंच गई थी। 2025 में, दुनिया की कुल जनसंख्या का आंकड़ा 806 करोड़ से ऊपर पहुंच गया है। वर्ल्डोमीटर के अनुसार, भारत अब दुनिया में सबसे अधिक आबादी वाला देश बन गया है, जबकि कांगो सबसे तेज जनसंख्या वृद्धि वाला देश बनकर उभरा है।

विश्व जनसंख्या दिवस 2025 थीम

विश्व जनसंख्या दिवस को हर साल एक नई और विशेष थीम के साथ मनाया जाता है। विश्व जनसंख्या दिवस 2025 की थीम युवा लोगों को एक निष्पक्ष और आशापूर्णा दुनिया में अपनी मनचाही फैमिली बनाने के लिए सशक्त बनाना है। 2024 में विश्व जनसंख्या दिवस की थीम थी “किसी को पीछे न छोड़ें, सभी की गिनती करें। ” उससे पहले 2023 में थी लैंगिक समानता की शक्ति को उजागर करना: हमारी दुनिया की अनंत संभावनाओं को अनलॉक करने के लिए महिलाओं और लड़कियों की आवाज़ को ऊपर उठाना।

विश्व के 10 सबसे ज्यादा आबादी वाले देश (2025 अनुमान)

Related Post

वर्ल्डोमीटर के मुताबिक

क्रम देश  जनसंख्या
1 भारत  1,463,865,525
2   चीन  1,416,096,094
3 अमेरिका  347,275,807
4   इंडोनेशिया  285,721,236
5 पाकिस्तान  255,219,554
6 नाइजीरिया  237,527,782
7 ब्राजील  212,812,405
8 बांग्लादेश  175,686,899
9 रूस  143,997,393
10 इथियोपिया  135,472,051

जनसंख्या में बढ़ोतरी

2013 से 2023 के बीच कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य की जनसंख्या में 40% से अधिक वृद्धि देखी गई है। 2013 में वहां की आबादी लगभग 40 लाख थी, जो अब बढ़कर 65 लाख के करीब पहुंच गई है। यह दर्शाता है कि कुछ अफ्रीकी देशों में जनसंख्या विस्फोट की स्थिति तेजी से बन रही है।

इस दिन का महत्व

अब यह दिन सिर्फ बढ़ती जनसंख्या तक सीमित नहीं रहा। आज मातृ स्वास्थ्य, परिवार नियोजन, बाल कल्याण, और प्रजनन अधिकारों पर भी ज़ोर दिया जाता है। इसका उद्देश्य है लोगों को यह अधिकार देना कि वे अपनी ज़िंदगी और परिवार को लेकर स्वतंत्र निर्णय ले सकें। दुनिया एक ऐसे मोड़ पर खड़ी है जहां जनसंख्या नियंत्रण सबसे बड़ी चुनौती बन चुका है। अगर समय रहते कदम न उठाए गए तो 2080 तक दुनिया की आबादी 1000 करोड़ के पार जा सकती है। भारत जैसे देशों को जनसंख्या के साथ-साथ संसाधनों के संतुलन पर भी ध्यान देना होगा।

Published by

Recent Posts

CPR demonstration: पुलिस कुत्ते पाको ने किया हैरान कर देने वाला सीपीआर प्रदर्शन, वायरल वीडियो में दिखी अद्भुत ट्रेनिंग

CPR demonstration: मैड्रिड पुलिस का कुत्ता पाको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां…

March 22, 2026

Global Terrorism Index 2026: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे खतरनाक देश, आतंकवाद के मामले में किया टॉप

Pakistan top terrorist country: TTP 'तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान' पाकिस्तान का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन बन चुका…

March 22, 2026

Stock Market Holiday: निवेशकों के लिए अलर्ट! 4 दिन बंद रहेगा बाजार, क्या इससे बदल जाएगा ट्रेंड?

Share Market Closed Dates: इन दिनों इक्विटी, डेरिवेटिव और फॉरेक्स सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं…

March 22, 2026

Dhurandhar 2: मेकअप का कमाल या दिमाग का खेल? ‘धुरंधर 2’ में रणवीर का खौफनाक लुक का मेकिंग वीडियो वायरल

Dhurandhar 2: ‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह के डरावने ‘घोस्ट लुक’ का मेकिंग वीडियो सामने…

March 22, 2026