Categories: देश

Bageshwar Dham में एक बार फिर मची तबाही, खुल गई मौत की पर्ची, श्रद्धालु का हाल देख कांप जाएगी रूह

बागेश्वर धाम में मंगलवार तड़के धर्मशाला की दीवार गिरने से उत्तर प्रदेश की एक महिला श्रद्धालु की मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए।

Published by Divyanshi Singh

Bageshwar Dham:बागेश्वर धाम में मंगलवार तड़के धर्मशाला की दीवार गिरने से उत्तर प्रदेश की एक महिला श्रद्धालु की मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए। स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया और मामले की जांच शुरू कर दी है। इससे पहले 3 जुलाई को धाम परिसर में टेंट गिरने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई थी। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने सभी श्रद्धालुओं से गुरु पूर्णिमा पर घर पर रहने की अपील की है। घायलों के परिजनों ने बताई आपबीती घायलों के परिजनों ने बताया कि वे धर्मशाला में सो रहे थे, तभी अचानक दीवार गिरकर उनके ऊपर गिर गई।

दीवार गिरने के कारणों की जांच जारी

अधिकारियों ने बताया कि दीवार गिरने के कारणों की जांच की जा रही है। घायलों की हालत फिलहाल स्थिर है और उन्हें हर संभव उपचार दिया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि मृतक के परिजनों को सरकार की ओर से मुआवजा दिया जाएगा। कुछ दिन पहले भी गिरा था टेंट इससे पहले 3 जुलाई को बागेश्वर धाम परिसर में एक और दुखद घटना घटी थी। 3 जुलाई को सुबह करीब 7 बजे आरती के बाद बागेश्वर धाम परिसर में एक टेंट गिर गया। बारिश से बचने के लिए टेंट के नीचे खड़े एक बुजुर्ग के सिर पर लोहे का एंगल लगने से मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में मची भगदड़ में 8 लोग घायल भी हुए।

Related Post

मृतक श्याम लाल कौशल के दामाद राजेश कुमार कौशल ने बताया था कि वह उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के मनकापुर गांव के रहने वाले हैं। उनकी ससुराल बस्ती जिले के चौरी सिकंदरपुर गांव में है। बुधवार रात परिवार के 6 लोग कार से बागेश्वर धाम आए थे। गुरुवार सुबह सभी तैयार होकर शास्त्री दर्शन करने पहुंचे। इसी दौरान उनके ससुर श्याम लाल कौशल (50) के सिर पर लोहे का एंगल लग गया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

20 लोग दबे थे

राजेश कुमार कौशल के साथ आए उनके पड़ोसी आर्यन कमलापुरी ने बताया था कि हम सभी स्टेज के पास खड़े थे, बारिश हो रही थी। वे पानी से बचने के लिए टेंट में आ गए। पानी भरने से टेंट गिर गया। इससे भगदड़ मच गई। टेंट के नीचे करीब 20 लोग दब गए। बमीठा थाना प्रभारी आशुतोष श्रोत्रिय ने कहा था कि मामले की जांच की जा रही है। धीरेंद्र शास्त्री ने भी दी थी सफाई धीरेंद्र शास्त्री का भी हादसे पर बयान सामने आया था। उन्होंने कहा था कि किसी ने गलत खबर फैला दी कि टीन शेड गिर गया है, इसीलिए सुबह से वह पोस्ट वायरल हो रही है। हमारे पंडाल से दूर, जहां पुराना दरबार लगता था, वहां बारिश के कारण पॉलीथिन का पंडाल लगा था। उसमें पानी भर गया और नीचे सो रहे उत्तर प्रदेश के व्यक्ति और अन्य श्रद्धालुओं पर गिर गया। एक सज्जन गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां उनकी मौत हो गई। बाकी लोगों को मामूली चोटें आईं। वे भी धाम लौट आए।

‘BJP विधायक निकली बेवफा पत्नी’, कुर्सी पर बैठते ही गिरगिट की तरह बदला रंग, पति का दर्द देख फट जाएगा कलेजा

अगर नहीं की मांस की दुकाने बंद तो… BJP नेता ने कावड़ यात्रा से पहले कसाइयों को दे दी बड़ी चेतावनी, डायरेक्ट शाह को लिखा पत्र

Divyanshi Singh
Published by Divyanshi Singh

Recent Posts

CPR demonstration: पुलिस कुत्ते पाको ने किया हैरान कर देने वाला सीपीआर प्रदर्शन, वायरल वीडियो में दिखी अद्भुत ट्रेनिंग

CPR demonstration: मैड्रिड पुलिस का कुत्ता पाको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां…

March 22, 2026

Global Terrorism Index 2026: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे खतरनाक देश, आतंकवाद के मामले में किया टॉप

Pakistan top terrorist country: TTP 'तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान' पाकिस्तान का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन बन चुका…

March 22, 2026

Stock Market Holiday: निवेशकों के लिए अलर्ट! 4 दिन बंद रहेगा बाजार, क्या इससे बदल जाएगा ट्रेंड?

Share Market Closed Dates: इन दिनों इक्विटी, डेरिवेटिव और फॉरेक्स सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं…

March 22, 2026