Categories: देश

Weather update: अभी और बरसेंगे बादल! इन राज्यों में होगी आफत की बरसात, जानिए आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

Weather forecast Wednesday 3rd september: मौसम विभाग ने बताया है कि बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है, जिसके चलते अगले 24 घंटों में यूपी, उत्तराखंड, हिमाचल समेत कई राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं, इस भारी बारिश के कारण राजधानी दिल्ली में बाढ़ का खतरा बढ़ रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं बुधवार, 3 सितम्बर को आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज।

Published by Shivani Singh

Kal ka mausam: देशभर में मॉनसून का दौर जारी है। कई राज्यों में मूसलाधार बारिश की वजह से बाढ़ जैसे हालत बन गए हैं राजधानी दिल्ली में भी पिछले 24 घंटे से बारिश का कहर जारी है। एक ओर जहाँ हर साल 1 सितम्बर से मॉनसून की वापसी शुरू हो जाती थी लेकिन यहाँ मॉनसून ने आफत की बरसात शुरू कर दी है। जिससे दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, जम्मू कश्मीर के साथ कई राज्यों में बारिश ने तबाही मचा दी है। इस बीच मौसम विभाग ने बताया है कि बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है, जिसके चलते अगले 24 घंटों में यूपी, उत्तराखंड, हिमाचल समेत कई राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं, इस भारी बारिश के कारण राजधानी दिल्ली में बाढ़ का खतरा बढ़ रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं बुधवार, 3 सितम्बर को आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज। 

3 सितम्बर को राजधानी दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम (How will the weather be in Delhi on Wednesday, 3rd september)

राजधानी दिल्ली में 3 सितंबर, बुधवार को भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, बारिश का दौर अभी एक हफ्ते तक जारी रहेगा। बता दें कि इससे पहले 1 और 2 सितंबर को दिल्ली-एनसीआर में हुई आफत की बारिश ने लोगों के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। लोगों को ट्रैफिक की वजह से आवागमन में दिक्कतें आ रही हैं।

बिहार में बुधवार को कैसा रहेगा मौसम (How will the weather be in Bihar on Wednesday, 3rd september)

बिहार में कल यानी 3 सितंबर को लोगों को बारिश से राहत मिलेगी। हालाँकि, आसमान में बादलों के साथ-साथ कई जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है। खासकर खगड़िया, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार,और बेगूसराय के लिए चेतावनी जारी की गई है।

3 सितम्बर को यूपी में कैसा रहेगा मौसम? (How will the weather be in Uttarpradesh on Wednesday, 3rd september)

उत्तर प्रदेश की बात करें तो बुधवार, 3 सितंबर को आसमानी आफत एक बार फिर लोगों की मुश्किलें बढ़ाने वाली है। मौसम विभाग लखनऊ के अनुसार, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, औरैया मेरठ, बागपत, शामली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, ज्योतिबा फुले नगर, संभल, बदायूं, एटा, महामायानगर, इटावा में भारी बारिश की चेतावनी है।

PM मोदी की मां पर टिप्पणी को लेकर भड़के Jyotiraditya Scindia, कांग्रेस को घेर लिया!

Related Post

झारखंड में कल कैसा रहेगा मौसम (How will the weather be in Jharkhand on Wednesday, 3rd september)

बता दें कि झारखंड में मानसून कमज़ोर पड़ गया है। मौसम विभाग रांची के अनुसार, कल यानी 3 सितंबर को राज्य के ज़्यादातर इलाकों में नगण्य बारिश होने की संभावना है, हालाँकि, आंधी-तूफ़ान और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है।

मध्य प्रदेश में कल कैसा रहेगा मौसम (How will the weather be in Madhyapradesh on Wednesday, 3rd september)

मध्य प्रदेश के 10 से ज़्यादा ज़िलों में कल यानी 3 सितंबर को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। जिन ज़िलों में अलर्ट जारी किया गया है उनमें होशंगाबाद, हरदा, बालाघाट, बैतूल, छिंदवाड़ा, खंडवा, देवास, उज्जैन, शाजापुर, नरसिंहपुर और सिवनी शामिल हैं।

राजस्थान में कल कैसा रहेगा मौसम (How will the weather be in Rajasthan on Wednesday, 3rd september)

कल यानी 3 सितंबर को राजस्थान में फिर से मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने झालावाड़, प्रतापगढ़, बारां, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़ और कोटा के लिए बारिश की चेतवानी जारी की है।

हिमाचल में कल कैसा रहेगा मौसम (How will the weather be in Himachal on Wednesday, 3rd september)

कल यानी 3 सितंबर को बारिश हिमाचल प्रदेश मेंलोगों की मुसीबत बढ़ाने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार, मंडी, कांगड़ा, ऊना, किन्नौर, बिलासपुर, सिरमौर में भारी बारिश का अनुमान है। 2 सितम्बर मंगलवार को मंडी में हुए भूस्खलन ने लोगो का जन जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है।

उत्तराखंड में कल कैसा रहेगा मौसम (How will the weather be in Uttarakhand on Wednesday, 3rd september)

उत्तराखंड में कल यानी 3 सितंबर को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, देहरादून, उत्तरकाशी, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, उधमसिंह नगर, चंपावत, टिहरी गढ़वाल, बागेश्वर, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग में मूसलाधार बारिश लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। 

Delhi NCR Weather: एनसीआर में भारी बारिश से जाम, दिल्ली में बाढ़ का खतरा, यहां स्कूलों में हुई छुट्टी

Shivani Singh
Published by Shivani Singh

Recent Posts

Silver Price Today 16 March: मौका है लपक लो… गिर गए चांदी के दाम, इस शहर में सबसे सस्ती

Silver Price Today 16 March: विदेश में चल रहे वॉर के चक्कर में पहले सोने-चांदी…

March 16, 2026

Sinners Streaming Platform: किस OTT प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं फिल्म ‘सिनर्स’, कमजोर है दिल तो जरा सावधान!

Sinners Streaming Platform : ऑस्कर अवॉर्ड जीतने वाली और 16 कैटेगरी में नॉमिनेशन पाने वाली…

March 16, 2026

Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च कब है राम नवमी, जानें शुभ मुहूर्त

Ram Navami 2026: इस साल राम नवमी का त्योहार कब है, लोग इस त्योहार को…

March 16, 2026