Categories: देश

UP Weather Today: आसमान में दिखेगा बादलों का कहर! UP में होगी भयंकर बारिश, IMD ने दी चेतावनी

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में अब मानसून लौट चुका है। वहीं अब प्रदेश में बारिशों का दौर शुरू हो गया है। बेसब्री से उमसभरी गर्मी से परेशान लोगों को अब इंद्रदेव राहत देंगे।

Published by Heena Khan

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में अब मानसून लौट चुका है। वहीं अब प्रदेश में बारिशों का दौर शुरू हो गया है। बेसब्री से उमसभरी गर्मी से परेशान लोगों को अब इंद्रदेव राहत देंगे। जी हां, आपकी जानकारी के लिए बता दें, राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में झमाझम बारिश हुई है। जिसने यूपी के मौसम को पूरा बदल दिया है। वहीं लखनऊ में शुक्रवार को शाम के समय में बहुत तेज बारिश हुई है। जिसकी वजह से कई जगहों पर  जलभराव भी देखने को मिला। जी हां जब से दुबारा से उत्तर  प्रदेश में बारिश का दौर शुरू हुआ है तब से मौसम सुहाना हो गया है। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि ये सिलसिला आगे भी जारी रहने की उम्मीद है।

बदल जाएगा प्रदेश का मौसम

मौसम विभाग की माने तो,  26 जुलाई यानी आज  पश्चिमी और पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर झमाझम बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इतना ही नहीं बल्कि इस दौरान दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं पर भारी बारिश होने कि भी उम्मीद है। जिसके बाद प्रदेश का मौसम पूरी तरह बदल जाएगा। 

Related Post

PAK News: पुलिस गिरफ्तार करती है, ISI रिहा करवा देती है…PAK के CM ने ही खोल दी अपने देश की पोल, जाने आखिर क्या है ‘गुड तालिबान’ साजिश?

इन इलाकों में छाएंगे बादल

मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार यानी आज बांदा, चित्रकूट, आगरा प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, मुरादाबाद, रामपुर और बरेली में भारी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। इतना ही नहीं इस दौरान पीलीभीत, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और उसके आसपास के इलाकों में भारी बारिश होने का अलर्ट भी जारी किया गया है। इसके अलावा बलिया, लखीमपुर खीरी, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर और प्रयागराज में बादल गरजने व बिजली चमकने के साथ साथ भारी बारिश होने की उम्मीद है।

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

This is test 2

This is test 2

March 16, 2026

This is test

This is test

March 16, 2026

Bihar Daroga Result 2026: बिहार पुलिस SI भर्ती का रिजल्ट आउट, आधिकारिक वेबसाइट पर देखें रिजल्ट और मेरिट लिस्ट

Bihar Daroga Result 2026: बिहार पुलिस सब-ऑर्डिनेट सर्विस कमीशन (BPSSC) ने पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) प्रीलिमिनरी…

March 16, 2026

Shubman Gill Champions Trophy error: BCCI के अवॉर्ड समारोह में ऐसा क्या हो गया, जिससे रोहित शर्मा के फैन्स हुए नाराज

Shubman Gill Champions Trophy error: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की एक गलती ने रोहित…

March 16, 2026