Categories: देश

Congress में सियासत हाई! Priyanka Gandhi का वायनाड दौरा खत्म होते ही कमेटी अध्यक्ष ने सौंपा इस्तीफा

Wayanad DCC N. D. Appachan Resigns: वायनाड जिला कांग्रेस कमेटी (DCC) के अध्यक्ष ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. यह इस्तीफा पार्टी के स्थानीय नेतृत्व में कथित आंतरिक कलह के कारण दिया गया है. यह कदम प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के वायनाड (Waynad) दौरे के खत्म होने के बाद उठाया गया है.

Published by Preeti Rajput

Congress Wayanad DCC Chief Resigns: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) वायनाड का दौरा करने पहुंचे थे. दौरे से वापस आने के कुछ ही दिनों बाद पार्टी के जिला अध्यक्ष ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. वायनाड का प्रतिनिधित्व संसद के निचले सदन में राहुल गांधी के बहन और सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका गांधी करती हैं. 

प्रियंका गांधी दौरे से वापस लौटने के बाद दिया इस्तीफा 

केरल प्रदेश कांग्रेस समिति (केपीसीसी) के अध्यक्ष सनी जोसेफ (KPCC President Sunny Joseph)ने गुरूवार 25 सितंबर को इस बारे में मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि-वायनाड जिला कांग्रेस समिति (डीसीसी) के अध्यक्ष एन डी अप्पाचन ने स्वेच्छा से अपने पद से इस्तीफा सौंप दिया है. साथ ही कार्रवाई के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) को उनकी तरफ से पत्र भी सौंप दिया गया है. 

विधायक अप्पाचन ने बताई इस्तीफे की वजह

हालांकि, पूर्व विधायक अप्पाचन ने इस बात की तरफ इशारा किया कि यह विवाद सौहार्दपूर्ण नहीं था. उन्होंने कहा कि- केपीसीसी अध्यक्ष को इस बारे में सबकुछ पता है. मुझे इस बारे में और कुछ नहीं कहना है. जो भी है उन्हें बोलने दीजिए. मैंने खुद ही इस्तीफा देने के बारे में उन्हें बताया था. 

Related Post

विवादों से घिरा रहा प्रियंका गांधी का दौरा

पार्टी के सुत्रों के मुताबिक, केरल में केपीसीसी और डीसीसी में फेरबदल काफी समय से नहीं किया गया था. क्योंकि नेता सूची पर सभी की सहमति नहीं बन पा रही थी. वायनाड डीसीसी अध्यक्ष को उन विवादों के कारण बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है. दरअसल प्रियंका गांधी के दौरे के एक दिन बाद 12 सितंबर को, पूर्व डीसीसी कोषाध्यक्ष एन एम विजयन की बहू पद्मजा ने आत्महत्या का प्रयास किया था. बता दें कि विजयन और उनके बेटे जिजेश ने पिछले साल 2019 में पार्टी की एक सहकारी बैंक में नकदी घोटाले के चलते आत्महत्या कर ली थी.

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026