Categories: देश

UP News: यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक से टकराकर कार के उड़ गए परखच्चे, तड़प-तड़पकर निकल गई 6 लोगों की जान

UP News: उत्तर प्रदेश में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। मथुरा जिले के थाना बलदेव क्षेत्र के अंतर्गत यमुना एक्सप्रेसवे पर माइल स्टोन 141 के पास एक अनियंत्रित इको कार पीछे से ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार छह लोगों की मौत हो गई और दो महिलाएं घायल हो गईं।

Published by Sohail Rahman

UP News: उत्तर प्रदेश में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। मथुरा जिले के थाना बलदेव क्षेत्र के अंतर्गत यमुना एक्सप्रेसवे पर माइल स्टोन 141 के पास एक अनियंत्रित इको कार पीछे से ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार छह लोगों की मौत हो गई और दो महिलाएं घायल हो गईं। मृतकों में एक पिता और दो बेटे भी शामिल हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

एक और सड़क हादसा

यमुना एक्सप्रेसवे पर एक और सड़क हादसा हुआ। दिल्ली से मध्य प्रदेश जा रही एक बस माइल स्टोन 131 पर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस हादसे में 30 यात्री घायल हो गए। आठ घायलों का जिला अस्पताल में और नौ लोगों को एसएन आगरा में भर्ती कराया गया है। बाकी लोगों को गंभीर चोटें नहीं आई हैं।

Related Post

केजरीवाल को धूल चटाकर बनीं दिल्ली की सरदार, बड़े-बड़े दिग्गजों से पछाड़कर बन गई सीएम, काटों से भरा है रेखा गुप्ता का राजनीतिक सफर

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के अनुसार, इको कार चालक सात यात्रियों को लेकर एक्सप्रेसवे के रास्ते नोएडा से आगरा जा रहा था। बलदेव क्षेत्र में एक्सप्रेसवे पर माइल स्टोन 141 के पास अनियंत्रित कार आगे जा रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे की सूचना पाकर पहुंची पुलिस और टोल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद लोगों को कार से बाहर निकाला। इनमें से छह की मौत हो गई जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि आशंका है कि कार चालक को नींद आ गई और वह नियंत्रण खो बैठा और ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गया। मृतकों में तीन आगरा जिले के, दो मध्य प्रदेश के हैं और एक की अभी पहचान नहीं हो पाई है। 

जो दिल्ली को बनाने जा रहीं ‘5 स्टार स्टेट’, आखिर कैसा है उनका रहन-सहन? राजधानी की कमान संभालने वाली CM Rekha की नेटवर्थ जान उड़ेंगे होश

Sohail Rahman
Published by Sohail Rahman

Recent Posts

Morning Routine: सुबह के पहले 2 घंटे बदल सकते हैं आपकी ज़िंदगी! बस उठते ही फॉलो करें ये टिप्स

Morning Routine: सुबह का समय दिन का सबसे ज़रूरी हिस्सा होता है. आपकी आदतें, जिनमें…

March 23, 2026

Chaitra Navratri: सर्वोच्च होने के बावजूद तीसरे स्थान पर क्यों आती हैं देवी त्रिपुर सुंदरी… जानिए महाविद्याओं का रहस्य

Chaitra Navratri: त्रिपुर सुंदरी सभी देवियों की मूल शक्ति मानी जाती हैं. उनका तीसरा स्थान…

March 23, 2026