Categories: देश

UP NEWS: गोंडा में बड़ा हादसा, मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं से खचाखच भरी कार नहर में गिरी , 11 लोगों की मौत

UP NEWS:त्तर प्रदेश के गोंडा में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। मंदिर जा रहे लोगों से भरी एक बोलेरो कार के नहर में गिरने से 11 लोगों की मौत की खबर है।

Published by Divyanshi Singh

UP NEWS: उत्तर प्रदेश के गोंडा में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। मंदिर जा रहे लोगों से भरी एक बोलेरो कार के नहर में गिरने से 11 लोगों की मौत की खबर है। कार में ज़रूरत से ज़्यादा लोग सवार थे। यह हादसा इटियाथोक इलाके में हुआ। पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुँच रहे हैं।

बहुता गाँव के पास हादसा

इटियाथोक थाना क्षेत्र के रहटा बेलवा बहुता गाँव के पास नहर में यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि मोतीगंज थाना क्षेत्र के सिहागाँव निवासी प्रहलाद गुप्ता अपने परिवार और दोस्तों के साथ बोलेरो से पृथ्वीनाथ मंदिर दर्शन करने जा रहे थे। पारासराय अलावल देवरिया मार्ग पर रेहरा गाँव स्थित सरयू नहर पुल के पास बोलेरो अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई।

Related Post

11 शव बरामद

इटियाथोक थाना प्रभारी केजी राव ने बताया कि नहर से 11 शव बरामद कर लिए गए हैं। चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। स्थानीय लोगों ने तुरंत लोगों को बचाने की कोशिश की लेकिन सिर्फ़ 4 लोगों को ही बचाया जा सका। मृतकों में बच्चे, महिलाएं और पुरुष शामिल हैं। सूचना मिलते ही प्रशासन मौके के लिए रवाना हो गया।

खबर अपडेट हो रही है…

Divyanshi Singh
Published by Divyanshi Singh
Tags: UP News

Recent Posts

What is magnesium: क्या है मैग्नीशियम, जिसकी कमी से हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां? इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

What is magnesium: मैग्नीशियम एक महत्वपूर्ण खनिज है, जिसकी कमी से मधुमेह और हृदय रोग…

March 16, 2026

Assembly Election 2026: 5 राज्यों में बजा चुनावी बिगुल, चुनाव आयोग ने लागू की आचार संहिता; इस दिन आएंगे नतीजे

Assembly Election 2026: 5 राज्यों में विधानसभा चुनावों की घोषणा के बाद आचार संहिता लागू…

March 16, 2026

Rajya Sabha Elections 2026 Updates: राज्यसभा की 11 सीटों पर मतदान जारी, NDA या INDIA, जानें किसका पलड़ा भारी

Rajya Sabha Elections 2026 Updates: राज्यसभा की 11 सीटों पर मतदान जारी है. सभी सीटों…

March 16, 2026