Categories: देश

गर्लफ्रेंड ने फोन काटा तो 2 KM पैदल चलकर घर पहुंचा प्रेमी, फिर कैंची उठाकर ताबड़तोड़ गले पर किया वार, घर में बह गई खून की नदियां

UP Crime News: रात में प्रेमिका ने फोन नहीं उठाया तो प्रेमी करीब 2 किलोमीटर पैदल चलकर घर पहुंचा। वहां विवाद हुआ और प्रेमिका ने उसे धक्का दे दिया, इससे नाराज होकर आरोपी ने पास में रखी कैंची उठा ली और युवती की गर्दन पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी।

Published by Sohail Rahman

UP Crime News: रात में प्रेमिका ने फोन नहीं उठाया तो प्रेमी करीब 2 किलोमीटर पैदल चलकर घर पहुंचा। वहां विवाद हुआ और प्रेमिका ने उसे धक्का दे दिया, इससे नाराज होकर आरोपी ने पास में रखी कैंची उठा ली और युवती की गर्दन पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार सुबह 3 बजे घर के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस पूरे मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 4 जून की सुबह सकरौली थाने के गांव बरा समसापुर में चारपाई के पास युवती का शव मिला था।

क्या था पूरा मामला?

युवती के शरीर पर गर्दन के पास धारदार वस्तु से वार कर उसकी हत्या की गई थी। सूचना मिलने पर सकरौली थाना पुलिस, जालेश्वर और अवागढ़ थाना प्रभारी के साथ ही एसएसपी श्याम नारायण सिंह भी मौके पर पहुंचे। इसके अलावा फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद सर्विलांस और स्वाट टीम के साथ सकरौली थाना पुलिस को खुलासे के लिए लगाया गया। रविवार सुबह तीनों टीमों के संयुक्त प्रयास से आरोपी रोहित उर्फ ​​अर्जुन कुमार निवासी गांव तखावन को उसके घर के पास से पकड़ लिया गया।

आरोपी ने क्या बताया?

आरोपी ने बताया कि वह मृतक काजल से पिछले 3 साल से प्यार करता था। शादी तय होने के बाद काजल ने उससे बात करना कम कर दिया था और अक्सर उसका फोन व्यस्त रहता था। 4 जून को उसने रात करीब 10 बजे तक उससे बात की और फिर फोन काट दिया। फिर उसने कई बार फोन किया लेकिन हर बार फोन व्यस्त रहा। गुस्से में वह रात को घर से निकल गया और करीब 2 किलोमीटर पैदल चलकर अपनी प्रेमिका के घर पहुंचा। जब सभी सो रहे थे तो वह चुपके से काजल के कमरे में घुस गया और उससे बात करने की कोशिश की।

Related Post

इस तरह कर दी हत्या

काजल ने उसकी बात नहीं मानी और फोन कॉल के जरिए अपने मंगेतर से बात करने लगी। इतना ही नहीं, लड़की ने उसे अनसुना कर दिया और उसे धक्का दे दिया। काजल का यह व्यवहार देखकर वह गुस्से में आ गया और पास में रखी कैंची उठाकर काजल का मुंह दबा दिया और उसे जमीन पर पटकने के बाद गर्दन पर वार किया और तब तक मारता रहा जब तक उसकी सांसें नहीं रुक गईं।

आरोपी रोहित ने बताया कि पिछले 3 साल में काजल की शादी उसके परिजनों ने करीब 5 बार अलग-अलग जगह तय की थी। हर बार काजल ने शादी से इनकार कर दिया। एक बार शादी तय हो गई और सावन के महीने में भेजा जाने वाला सामान भी भेज दिया गया, लेकिन रोहित के आग्रह पर काजल ने शादी से इनकार कर दिया। इस बार वह मान गया और सिर्फ बात करना चाहता था।

‘अगर तुम मेरे साथ…’, आस्था की आड़ में चर्च का पादरी लूट रहा था महिला की आबरू, भागकर पीड़िता पहुंची थाने, पुलिस वाले भी रह गए हैरान

हिंदुओं के घरों में घुसकर…, मुहर्रम जुलूस के दौरान मुस्लिम युवकों ने किया ऐसा कांड, जमकर हुआ पथराव, आपस में भिड़े दो गुट

Sohail Rahman
Published by Sohail Rahman

Recent Posts

CPR demonstration: पुलिस कुत्ते पाको ने किया हैरान कर देने वाला सीपीआर प्रदर्शन, वायरल वीडियो में दिखी अद्भुत ट्रेनिंग

CPR demonstration: मैड्रिड पुलिस का कुत्ता पाको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां…

March 22, 2026

Global Terrorism Index 2026: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे खतरनाक देश, आतंकवाद के मामले में किया टॉप

Pakistan top terrorist country: TTP 'तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान' पाकिस्तान का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन बन चुका…

March 22, 2026

Stock Market Holiday: निवेशकों के लिए अलर्ट! 4 दिन बंद रहेगा बाजार, क्या इससे बदल जाएगा ट्रेंड?

Share Market Closed Dates: इन दिनों इक्विटी, डेरिवेटिव और फॉरेक्स सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं…

March 22, 2026