Categories: देश

लव जिहाद का गढ़ बना UP! पहले तारिक हुआ Physical फिर किया निकाह, किडनी बेचने की भी कोशिश, हिंदू बेटी ने फिर ऐसे बचाई अपनी जान

UP Conversion Case: उत्तर प्रदेश में बढ़ते लव जिहाद के मामलों ने हर किसी को डराकर रख दिया है। वहीँ पिछले तीन महीने में यूपी में लव जिहाद और धर्मांतरण के पच्चीस मामले सामने आ चुके हैं। जिसके बाद पूरे शहर में दहशत का माहौल है। वहीँ 23 जुलाई 2025 को आवास विकास बिजनौर से भी एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है।

Published by Heena Khan

UP Conversion Case: उत्तर प्रदेश में बढ़ते लव जिहाद के मामलों ने हर किसी को डराकर रख दिया है। वहीँ पिछले तीन महीने में यूपी में लव जिहाद और धर्मांतरण के पच्चीस मामले सामने आ चुके हैं। जिसके बाद पूरे शहर में दहशत का माहौल है। वहीँ 23 जुलाई 2025 को आवास विकास बिजनौर से भी एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है। दरअसल यहाँ की रहने वाली एक महिला ने बिजनौर कोतवाली थाने में तारिक मंसूरी समेत नौ लोगों के खिलाफ लव जिहाद का मामला दर्ज कराया है। उस दौरान उसने जबरन धर्मांतरण की शिकायत भी दर्ज कराई है। सिर्फ यही नहीं पीड़िता ने पुलिस को जानकारी दी है कि आरोपी उसे किडनी बेचने के लिए दिल्ली और ऋषिकेश के अस्पतालों में ले गए थे और जब उसने मना किया तो उसे जबरन जहर खिलाकर मारने की साजिश रची। वहीँ इस मामले में पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

ऐसे फंसाया मासूम को

वहीँ इस दौरान महिला ने पुलिस को आपबीती सुनाते हुए बताया कि उसके पति ने एक साल पहले कीरतपुर में कपड़े की दुकान चलाने वाले तारिक मंसूरी के यहाँ उसकी नौकरी लगवा दी थी। जिसके बाद कपड़े की दुकान का मालिक तारिक उसे कपड़े खरीदने के लिए सहारनपुर और दिल्ली के थोक बाज़ारों में अपने साथ ले जाने लगा। जिसके चलते वो अपने घर समय से नहीं लौट पाती थी। अक्सर उसे देरी हो जाती थी, जिसके चलते देर होने पर पति-पत्नी के बीच झगड़ा होने लगा। शक के चलते अरुण ने उसके साथ मारपीट भी शुरू कर दी थी। 

शारीरिक संबंध भी बनाए

वहीँ फिर एक दिन तारिक ने उसे किरतपुर में किराए का मकान लेकर दिया। इस दौरान उसने उसे बहकाया और कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाए। जब उसने यह बात तारिक की पत्नी नसरीन को बताई, तो उसने कहा कि तारिक ने उसे सब कुछ बता दिया है। वो अपना कारोबार बढ़ाना चाहता है और उस महिला को पसंद करता है। सिर्फ यही नहीं, तारिक की पत्नी ने महिला को हमेशा अपने पति की बात मानने के लिए भी कहा। 

Related Post

बाराबंकी के मंदिर में मची ऐसी भगदड़, शिवभक्तों का हुआ बुरा हाल, जिंदगी मौत की जंग लड़ रहे घायल श्रद्धालु, 2 की गई जान

ऐसे कराया धर्म परिवर्तन

वहीँ फिर महिला ने जानकारी दी कि, एक दिन मस्जिद में तीन मौलानाओं ने उसका धर्म परिवर्तन कराकर उसका नाम आयशा भी रख दिया। जिसके बाद पीड़िता ने बहकावे में आकर तारिक से शादी कर ली। उसने बताया कि वो रोज दुकान पर बैठकर कारोबार करती रही। कुछ महीने बाद एक रात तारिक ने उससे कहा कि उन्हें सुबह जल्दी दिल्ली चलना है। वहां पहुंचने पर दो लोग उससे मिले और महिला का डॉक्टरों ने चेकअप किया। उसे बताया गया कि ऑपरेशन होगा, ताकि बच्चा न हो। महिला ने मना किया तो उसे बताया गया कि उसकी किडनी बेचने की बात चल रही है। खरीदार पचास लाख देने को तैयार था। तारिक नब्बे लाख मांग रहा था। महिला ने तबीयत खराब होने का बहाना बनाया, जिसके बाद सभी कीरतपुर लौट आए। मामले के बाद महिला ने किसी तरह अपनी जान बचाई और वहां से भाग निकली। 

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

Bihar Daroga Result 2026: बिहार पुलिस SI भर्ती का रिजल्ट आउट, आधिकारिक वेबसाइट पर देखें रिजल्ट और मेरिट लिस्ट

Bihar Daroga Result 2026: बिहार पुलिस सब-ऑर्डिनेट सर्विस कमीशन (BPSSC) ने पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) प्रीलिमिनरी…

March 16, 2026

Shubman Gill Champions Trophy error: BCCI के अवॉर्ड समारोह में ऐसा क्या हो गया, जिससे रोहित शर्मा के फैन्स हुए नाराज

Shubman Gill Champions Trophy error: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की एक गलती ने रोहित…

March 16, 2026

Hyundai Creta petrol या electric कौन सी कार ज्यादा सस्ती, किसके फीचर्स में दम?

Hyundai Creta petrol vs electric: इन दिनों अगर आप कोई कार खरीदने की सोच रहे…

March 16, 2026

Ration Dealer Complaint: राशन डीलर कर रहा है मनमानी? इस नंबर पर करें शिकायत, तुरंत होगा समाधान

Ration Dealer Complaint: खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग राशन बांटने के दौरान आने वाली समस्याओं…

March 16, 2026

DME Gas Alternative LPG: अब बिना LPG सिलेंडर घर में बनेगा खाना, आखिर क्या है वैज्ञानिकों की नई खोज!

DME Gas Alternative LPG: पुणे के वैज्ञानिकों ने LPG का विकल्प तलाशने का दावा है.…

March 16, 2026