Categories: देश

UP BJP President: ब्राह्मण से लेकर दलित तक… कौन होगा यूपी BJP का नया मुखिया? आलाकमान को भेजे गए ये 6 पावरफुल नाम

पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का मानना है कि नए अध्यक्ष में 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद 2027 के विधानसभा चुनाव तक संगठन को ले जाने की क्षमता होनी चाहिए।

Published by Ashish Rai

UP BJP President: यूपी विधानसभा चुनाव वर्ष 2027 में होने हैं। इससे पहले भाजपा के लिए सबसे अहम फैसला नए प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव करना है। फिलहाल भूपेंद्र चौधरी यह जिम्मेदारी निभा रहे हैं, लेकिन उनका कार्यकाल पूरा होने के बाद पार्टी एक नया चेहरा लाना चाहती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केंद्रीय नेतृत्व को छह नामों की सूची भेजी गई है, जिनमें दो ब्राह्मण, दो पिछड़े और दो दलित समुदाय से हैं। यह सूची जातीय संतुलन को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। माना जा रहा है कि अगले दो हफ्तों में नए अध्यक्ष की घोषणा हो सकती है। पार्टी मिशन 2027 के मद्देनजर नेतृत्व परिवर्तन की तैयारी कर रही है। एक वरिष्ठ नेता ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

Gaurav Bhatia on Rahul Gandhi: PM Modi कुछ नहीं बोले…Rahul Gandhi को इस दिग्गज ने लगाई गंदी लताड़, Video देखकर सोनिया गांधी भी पीट लेंगी माथा

ये हैं शॉर्टलिस्ट किए गए नाम-

इन चुनिंदा नेताओं को उनके संगठनात्मक अनुभव, क्षेत्रीय संतुलन और राजनीतिक पकड़ के आधार पर सूची में जगह दी गई है।

Related Post
  • पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा
  • बस्ती के पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी
  • उत्तर प्रदेश के वर्तमान मंत्री धर्मपाल सिंह
  • वर्तमान केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा
  • पूर्व केंद्रीय मंत्री रामशंकर कठेरिया
  • वर्तमान एमएलसी विद्या सागर सोनकर

मिशन 2027 की तैयारी में जुटी भाजपा

मिशन 2027 के तहत भाजपा अब अपनी तैयारियों को पुख्ता करने में जुट गई है। संगठनात्मक ढांचे को फिर से मजबूत किया जा रहा है और यह कदम राज्य में नेतृत्व को स्थिर और प्रभावशाली बनाने की दिशा में उठाया जा रहा है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का मानना है कि नए अध्यक्ष में 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद 2027 के विधानसभा चुनाव तक संगठन को ले जाने की क्षमता होनी चाहिए।

नाम की घोषणा जल्द

पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि चुने गए नामों पर अंतिम फैसला राष्ट्रीय नेतृत्व और आरएसएस की सहमति के बाद लिया जाएगा। यह फैसला जल्द या अगले हफ्ते तक हो सकता है। संगठन को नए नेतृत्व की जरूरत है, जो अगले कुछ सालों में पार्टी को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।

Bihar Chunav 2025: दुख होता है ऐसी सरकार का सपोर्ट कर रहा…नीतीश सरकार पर चिराग पासवान का बड़ा हमला, चुनाव में बढ़ने वाली है NDA की मुश्किलें!

Ashish Rai

Recent Posts

Delhi Government: डीटीसी की 50 नई एसी बसें दिल्ली से वैष्णो देवी, खाटू श्याम और अयोध्या तक शुरू, जानें पूरा प्लान

Delhi Government: दिल्ली सरकार तीन प्रमुख धार्मिक स्थलों-कटरा (वैष्णो देवी), खाटू श्याम और अयोध्या-तक अंतर-राज्यीय…

March 16, 2026

Rajya Sabha elections: राज्यसभा के लिए चुने गए नीतीश कुमार, कब छोड़ेंगे सीएम पद! एनडीए ने जीती पांचों सीटें

Bihar Rajya Sabha elections: बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में…

March 16, 2026

Kerala BJP First List: केरल चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर…

March 16, 2026

This is test 2

This is test 2

March 16, 2026