Categories: देश

Unique Wedding: भारत में कहां-कहां हुई 3 अनोखी शादी, तस्वीरें चौंकाएंगीं तो वीडियो कर देगा आपको हैरान

Unique Indian Wedding : भारत के दो प्रदेशों (उत्तर प्रदेश और तेलंगाना) में पिछले कुछ दिनों के दौरान 3 अनोखी शादी हुई, जिसका चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है. आप भी जानिये क्यों हैं ये तीनों यूनिक मैरिज.

Published by JP Yadav

Unique Indian Wedding: पिछले दिनों उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया.  यहां 3 फीट के दूल्हे और 2 फीट 7 इंच की दुल्हन की शादी ने दोनों की जोड़ी को चर्चा में ला दिया. दूल्हे का नाम विजय और दुल्हन का चाऊल है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रविवार (22 फरवरी, 2026) को हापुह में दोनों की शादी पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हुई. इस शादी की तस्वीरें और वीडियो वायरल हैं. इस बीच तेलंगाना राज्य से भी एक चौंकाने वाली शादी चर्चा में है. यहां पर जुड़वां बहनों ने जुड़वां भाइयों से शादी रचाई. चौंकाने वाली बात यह है कि जहां दोनों भाइयों की शक्लें एक जैसी हैं तो शादी करने वालीं जुड़वां बहनें भी एक जैसी दिखती हैं. ऐसा लगता है कि जैसे सामने शीशा (आईना) हो. 

विजय-विनय को नहीं पहचान पाता हर कोई नहीं

अनोखी शादी का यह पूरा मामला तेलंगाना के कामारेड्डी जिले का है. तय तारीख पर यहां पर जुड़वां भाइयों ने जुड़वां बहनों से विवाह किया. बराती और घराती दोनों ही यह देखकर हैरान रह गए. लोगों के लिए यह शादी देखना किसी खूबसूरत और चौंकाने वाले नजारे से कम नहीं था. कामारेड्डी जिले के माचारेड्डी मंडल के घनपुर गांव के रहने वाले विजय और विनय जुड़वां हैं. दोनों के चेहरों के साथ उनका पूरा शरीर ही इतना मिलता-जुलता है कि लोग सही नाम पहचानने में कंफ्यूज हो जाते हैं. 

कीर्ति और कीर्तना की शक्लें एक जैसीं

वहीं, तेलंगाना के कामारेड्डी जिले के तडवाई मंडल के डेमी कलां गांव जुड़वां कीर्तना और कीर्ति की भी शक्लें एक-जैसी हैं. शादी के दौरान स्टेज पर जब चारों (विजय, विनय, कीर्तना और कीर्ति) साथ बैठे थे तो लोगों के लिए यही पता करना मुश्किल था कि विजय की पत्नी कौन है? और विनय ने किसको जयमाला पहनाई है. दोनों अपने-अपने पतियों के साथ खड़ी थी, इससे अंदाजा लगाया जा सका कि विजय की शादी कीर्तना तो विनय का विवाह कीर्ति के साथ हुआ है.  जिस दौरान दोनों जुड़वां भाई-बहनों ने शादी की रस्में निभा रहे थे तो मेहमान उन्हें देखकर हैरान थे. यह नजारा अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

3 फीट के दूल्हे और 2 फीट 7 इंच की दुल्हन ने किया हैरान

हापुड़ के धौलाना में हुई एक शादी भी खूब चर्चा में है. मंडप पर लोगों ने 3 फीट के दूल्हे और 2 फीट 7 इंच की दुल्हन को देखा तो हैरान रह गए. दूल्हे का नाम विजय और दुल्हन का चाऊल है. कुदरत ने विजय और चाऊल को नाटे कद में ढाल दिया.

भाई नरेंद्र प्रजापति और धर्मेंद्र प्रजापति की मानें तो चाऊल की शादी नहीं हो रही थी.  फिर मोदीनगर के भूपेंद्र पुरी के रहने वाले यशपाल सिंह प्रजापति के 22 वर्षीय बेटे विजय का रिश्ता आया. चाऊल के पिता नहीं है तो बड़े भाई संगीत उर्फ टीटू ने पिता की जिम्मेदारी निभाई . शादी में बड़ी संख्या में लोग विजय और चाऊल को आशीर्वाद देने पहुंचे.

JP Yadav
Published by JP Yadav

Recent Posts

Aaj Ka Mausam: तूफानी हवाओं के साथ बारिश का कहर, 12 राज्यों में तबाही का खतरा; जानें आपके शहर का मौसम

Aaj Ka Mausam 12 April 2026:देश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है. साइक्लोनिक…

April 12, 2026

Asha Bhosle Health Updates: हार्ट अटैक के बाद अस्पताल में भर्ती हुईं आशा भोसले, पोती ने पोस्ट कर दी जानकारी; इलाज जारी

Asha Bhosle Health Updates: सिंगर आशा भोसलो को ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया…

April 12, 2026

Aaj Ka Rashifal: रविवार को इन राशियों को होगा धनलाभ, जानें मेष से लेकर मीन तक आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 12 April 2026:रविवार को ग्रहों के शुभ संयोग सिंह और मकर राशि…

April 12, 2026

वैष्णो देवी में उमड़ी भीड़ – अचानक बंद हुआ पंजीकरण, जानें फिर से कब शुरू होगी रजिस्ट्रेशन सर्विस?

Vaishno Devi yatra guidelines: आरएफआईडी कार्ड के जरिए होने वाला पंजीकरण अब अगले दिन सुबह…

April 11, 2026

डीजल-ATF पर बड़ा झटका, तेल कंपनियों के लिए बुरी खबर! सरकार ने बढ़ाई एक्सपोर्ट ड्यूटी

Diesel export duty increase India: इस फैसले में एक अहम बात यह है कि पेट्रोल…

April 11, 2026

2027 में भी कायम रहेगा सपा-कांग्रेस गठबंधन? अखिलेश यादव ने दे कर दिया साफ

UP Assembly Elections 2027: जयपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के बाद प्रेस वार्ता में उन्होंने…

April 11, 2026