Categories: देश

Halwa Ceremony 2026: क्या होता है ये हलवा सेरेमनी और लॉक-इन पीरियड, जानें इसे मनाने की वजह?

Halwa Ceremony 2026: कुछ दिनो में हलवा सेरेमनी शुरू होने वाली है और लोगों के मन में एक ही सवाल घूम रहा है कि आखिर ये क्या होता है और इसे मनाने की वजह क्या है. आइए जानते हैं-

Published by sanskritij jaipuria

Halwa Ceremony 2026: हलवा सेरेमनी नाम सुनने में अजीब लगता है. जब भी कोई इसके बारे में सुनता है तो उसे लगता है कि क्या है ये, लोगों के मन में काफी सवाल आ जाता है. आज हम आपको बताएंगे ये क्या है. हर साल भारत की वित्त मंत्री सीतारमण 1 फरवरी को बजट पेश करती है और इस साल भी कुछ ऐसा ही होगा. आने वाली 1 फरवरी को वो यूनियन बजट 2026 पेश करेंगी. बजट पेश होने से पहले एक सेरेमनी होती है उस सेरेमनी को ही हलवा सेरेमनी कहा जाता है. इस सेरेमनी में क्या होता है और ये बजट से पहले ही क्यों होती है. आइए जानते हैं.

हलवा सेरेमनी क्या होता है? What is Halwa Ceremony?

हलवा सेरेमनी कुछ नया नहीं है ये सालों से चलता चला आ रहा है और ये बजट से कुछ दिन पहले ही होती है. इस दिन दिल्ली के नॉर्थ ब्लॉक में एक बड़ी सी कढ़ाई में हलवा बनता है और फिर वित्त मंत्री सीतारमण हर किसी को हलवा बाटती है जो भी  बजट से जुड़ेअधिकारी और कर्मचारी होते है. कह सकते हैं कि ये बजट पेश करने की एक तरह की शुरूआत होती है.

कौन-कौन शामिल होता हैं?

अब लोगों के मन में एक और सवाल है कि इसमें कौन-कौन शामिल होता है तो हम आपको बता दें कि इसमें वित्त मंत्री, वित्त राज्य मंत्री, वित्त सचिव, बजट तैयार करने वाले अधिकारी और मंत्रालय के अन्य कर्मचारी शामिल होते हैं. इसमे खुद वित्त मंत्री अपने हाथ से सबको हलवा देती हैं.

Related Post

हलवा सेरेमनी मनाने की वजह: Halwa Ceremony Reason

लोग सोचते हैं कि इसे मनाने की वजह क्या है तो हम आपको बता दें कि भारत में हर शुभ काम से पहले मिठाई बांटने की परंपरा काफी पुरानी है. ऐसे में बजट से पहले हलवा बनाना काफी शुभ माना जाता है. इससे ये साबित होता है कि बजट तैयार हो चुका है और बस फाइनल स्टेज में है.

लॉक-इन पीरियड क्या है? What is Lock-in-Period

इस सेरेमनी के बाद वित्त मंत्रालय के कई अधिकारी और कर्मचारी लॉक-इन पीरियड हैं और वो बजट पेस होने तक बाहर नहीं आते, न ही उनका किसी से कांटेक्ट होता है. ऐसा करने की वजह ये होती है ताकि बजट से पहले कोई भी जानकारी बाहर न जाए.

इस साल लॉक-इन पीरियड का समय 31 जनवरी है, जब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण केंद्रीय बजट 2026 पेश करने वाली होंगी.

sanskritij jaipuria

Recent Posts

Khamenei Death: खामेनेई की मौत के बाद क्या ईरान में मनाई जाएगी ईद? या पसरा रहेगा मातम

Eid Celebration in Iran: ईरान-इजराइल में चल रही जंग के दौरान ईरान का बड़ा नुक्सान…

March 11, 2026

Aaj Ka Mausam: किन राज्यों में चलेगी ‘लू’, कहां होगी झमाझम बारिश? जानें आज कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम

Today Weather: ठंड अब पूरी तरह अलविदा कह चुकी है. अब लगातार तापमान बढ़ रहा…

March 11, 2026

Delhi Crime: आनंद विहार की झाड़ियों में मिला लापता यूट्यूबर का शव, 7 मार्च से गायब था आकाश

Delhi Crime News: यूट्यूबर आकाश का शव सोमवार, 9 मार्च को बरामद किया गया था.…

March 10, 2026

कौन है राहुल भाटिया? CEO पीटर एल्बर्स के इस्तीफे के बाद संभाली इंडिगो की कमान; करोड़ों की है दौलत!

Who is Rahul Bhatia: CEO पीटर एल्बर्स के इस्तीफे के बाद राहुल भाटिया नए CEO…

March 10, 2026

Dhurandhar 2: रिलीज से पहले देखें ‘धुरंधर 2’, धड़ल्ले से बिक रहीं टिकट; जानें कहां देख सकते हैं फिल्म?

Dhurandhar 2: धुरंधर: द रिवेंज 19 मार्च को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है.…

March 10, 2026