Categories: देश

Alert! क्या आप भी अपने बच्चों को रोज टिफिन में दे रहे जहर, हो जाएगी ये बड़ी बीमारी

Dark Fantasy Unhealthy Snacks: सनफीस्ट और लोटे जैसी कंपनियां बच्चों के टिफिन में बिस्किट देने की सलाह देती हैं, लेकिन ये मैदा, चीनी और तेल से बने होते हैं. स्वादिष्ट जरूर हैं, पर रोजाना खाने लायक नहीं.

Published by sanskritij jaipuria

Dark Fantasy Unhealthy Snacks: हाल ही में सनफीस्ट (Sunfeast) ने एक नया एड जारी किया है, जिसमें माता-पिता को सुझाव दिया गया है कि वे बच्चों के टिफिन में डार्क फैंटेसी बिस्किट रखें. कुछ समय पहले ऐसा ही प्रचार लोटे चोकोपाई (Lotte Choco Pie) के लिए भी देखा गया था. ये एड देखने में तो प्यारे लगते हैं, लेकिन क्या सच में ये चीजें बच्चों के लिए सही हैं? आइए, इस पर एक नजर डालते हैं.

सबसे पहले सवाल ये है कि आखिर इन उत्पादों में ऐसा कौन-सा पोषक तत्व है, जिसकी बच्चों को रोज जरूरत है? अगर आप इनके घटक (ingredients) देखें, तो ज्यादातर में मैदा (refined flour), चीनी (sugar), पाम ऑयल (palm oil) और कई तरह के कृत्रिम स्वाद व रंग (artificial chemicals) शामिल होते हैं. इनमें न तो फाइबर की पर्याप्त मात्रा होती है, न ही प्रोटीन या विटामिन्स.

स्वादिष्ट, पर हेल्दी नहीं

ये बात सही है कि ये बिस्किट बहुत टेस्टी होते हैं. बच्चे इन्हें चाव से खाते हैं क्योंकि इनका स्वाद मीठा और मुलायम होता है. लेकिन स्वादिष्ट होना और हेल्दी होना, दोनों अलग बातें हैं. बार-बार ऐसी चीजें खाने से बच्चों में चीनी की लत, वजन बढ़ना और दांतों की समस्या जैसी परेशानियां शुरू हो सकती हैं.

Related Post

A post shared by Deepak Thakran (@deepakthakranfitness)

 क्या भूल गए कि भारत डायबिटीज कैपिटल है?

भारत पहले से ही दुनिया में डायबिटीज के सबसे ज्यादा मामलों वाला देश माना जाता है. ऐसे में बच्चों को बचपन से ही अधिक चीनी वाली चीजें देना, उनके भविष्य के स्वास्थ्य को खतरे में डालना है. कंपनियां स्वाद और विज्ञापन के जरिए हमें आकर्षित करती हैं, लेकिन असली जिम्मेदारी तो हमारी है कि हम समझदारी से फैसला लें.

कभी-कभार ठीक, लेकिन रोज नहीं

अगर बच्चा कभी-कभी इन बिस्किट्स को खा ले, तो जरूरी नहीं कि ये बहुत नुकसान करे. लेकिन रोजाना टिफिन में देना एक गलत आदत बन सकती है. टिफिन का मकसद बच्चों को ऊर्जा देने वाला, घर का बना और पौष्टिक खाना देना होता है न कि ऐसी चीजें जो सिर्फ स्वाद के लिए हों.

कंपनियां बच्चों के टिफिन में ऐसे उत्पाद डालने की सलाह देती हैं, लेकिन अब हमें जवाब देना होगा. हमें साफ कहना चाहिए कि हम अपने बच्चों को ऐसे बिस्किट रोज नहीं देंगे. हमारा टिफिन प्यार, सेहत और घर की सादगी से भरा रहेगा न कि चमकदार पैकेटों से.

sanskritij jaipuria
Published by sanskritij jaipuria

Recent Posts

Badshah Tatiri Song Controversy: मुश्किल में फंसे रैपर बादशाह! विवादों में हरियाणवी लोकगीत ‘टटीरी’; राज्य महिला आयोग ने किया तलब

Badshah Tatiri Song Controversy: बॉलीवुड रैपर बादशाह हरियाणवी लोकगीत 'टटीरी' को अपने अंदाज में गाने…

March 6, 2026

Seasonal Affective Disorder: क्या बदलता मौसम कर रहा है आपका दिमाग खराब, मनोचिकित्सक ने बताए इसके कारण और लक्षण

Seasonal Affective Disorder:  सर्दियों से गर्मियों की ओर बढ़ते बसंत के मौसम में कई लोगों…

March 6, 2026

Madhya Pradesh: न होगी कथा, न लगेगा दरबार…एक महीने तक गायब रहेंगे बागेश्वर बाबा; बद्रीनाथ की बर्फीले पहाड़ों करने जा रहे साधना

Madhya Pradesh: बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक महीने तक दुनिया से किसी तरह का…

March 6, 2026

Balendra Shah: कौन हैं बालेंद्र शाह, जो बन सकते हैं नेपाल के पीएम; जानें  नेटवर्थ और खूबसूरत पत्नी के बारे में

Balendra Shah: नेपाल के आम चुनाव में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) से जुड़ चुनाव लड़ने…

March 6, 2026

Effects of anger on health: क्या गुस्सा बिगाड़ रहा है आपकी सेहत,जानिए इसका का शरीर और दिमाग पर क्या पड़ता है असर

Effects of anger on health: गुस्सा आना सामान्य है, लेकिन बार-बार और अनियंत्रित क्रोध शरीर…

March 6, 2026

नेपाल की राजनीति में भूकंप लाने वाले बालेंद्र शाह की लव स्टोरी है दिलचस्प, जानें क्या सुनते-सुनाते हो गया लव

Who Is Balen Shah: पूर्व रैपर बालेंद्र शाह (बालेन) की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी नेपाल के…

March 6, 2026