Categories: देश

ट्रेन में किन्‍नर से परेशान? रेलवे ने बताया आसानी से बचने का तरीका, जान लीजिये

Indian Train: ट्रेनों में ट्रांसजेंडर आपको परेशान कर सकते है और जबरन पैसे मांग सकते है. अगर अगली बार आपके साथ ऐसा हो, तो चिंता न करे. भारतीय रेलवे ने यात्रियों को इनसे बचने का एक आसान तरीका बताया है.

Published by Mohammad Nematullah

Indian Train: क्या आपको ट्रेन में यात्रा करते समय किन्‍नर लोगों द्वारा परेशान किया जाता है और पैसे देने के लिए मजबूर किया जाता है? अगर अगली बार आपके साथ ऐसा हो, तो चिंता न करे. भारतीय रेलवे ने यात्रियों को इनसे बचने का एक आसान तरीका बताया है. आपको बस “रेल मदद” पोर्टल पर शिकायत दर्ज करनी है या 139 पर कॉल करना है. इसी तरह के एक मामले में रेलवे ने 54 ऐसे लोगों को पकड़ा है जो ट्रेन में पैसे ऐंठने के लिए अपनी किन्‍नर पहचान का दुरुपयोग कर रहे थे.

कैसे बचे?

रेलवे सुरक्षा बल, आगरा मंडल, उत्तर मध्य रेलवे, ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों से अभद्रता, अनधिकृत यात्रा और जबरन वसूली के खिलाफ अभियान चला रहा है. आगरा मंडल में 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक एक विशेष अभियान चलाया गया. इस अभियान के दौरान 54 ऐसे लोगों को पकड़ा गया जो अपनी किन्‍नर पहचान का दुरुपयोग करके ट्रेन में अनधिकृत रूप से प्रवेश कर रहे थे और यात्रियों से पैसे ऐंठने की कोशिश कर रहे थे.

जनवरी से अक्टूबर 2025 के बीच रेलवे सुरक्षा बल, आगरा मंडल ने ट्रेनों में अनाधिकृत प्रवेश करके यात्रियों को परेशान करने वाले कुल 303 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की है. इस दौरान यात्रियों द्वारा “रेल मदद” पोर्टल पर इस प्रकार के उत्पीड़न से संबंधित कुल 257 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनका त्वरित समाधान किया गया है.

Related Post

ये भी जानें

मंडल के सभी चौकी प्रभारियों को सतर्कता बनाए रखने ट्रेनों और प्लेटफार्मों पर नियमित जांच करने और आवश्यकतानुसार त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है. यात्रियों से भी आग्रह किया गया है कि वे ऐसी किसी भी घटना की सूचना तुरंत रेलवे सुरक्षा बल हेल्पलाइन 139 या ड्यूटी पर तैनात निकटतम कार्मिक को दे.

रेलवे सुरक्षा बल, आगरा मंडल, यात्री सुरक्षा, अनुशासन और रेलवे सेवाओं की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है ताकि सभी यात्रियों के लिए एक सुरक्षित और सुखद यात्रा अनुभव सुनिश्चित हो सके.

Mohammad Nematullah
Published by Mohammad Nematullah

Recent Posts

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026

New CM of Bihar: नीतीश के बाद कौन संभालेगा बिहार की कमान? दिल्ली दरबार में किसकी चमकेगी किस्मत, जानिए प्रबल दावेदार

New CM of Bihar: नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के बाद बिहार की राजनीति में…

March 6, 2026

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: UPSC CSE का फाइनल रिजल्ट हुआ जारी, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर; upsc.gov.in से करें डाउनलोड

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी…

March 6, 2026

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026