Today Weather: दिल्ली से लेकर यूपी तक का मौसम अब अपना मिजाज बदलने लगा है. जहां एक तरफ होली का रंग अभी उतरा नहीं था. वहीं दूसरी ओर मौसम ने अपने रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं. बता दें कि उत्तर भारत के कई शहरों में धूप खिली-खिली निकल रही है,वहीं इस चिलचिलाती धूप के कारण दोपहर में बाहर निकलना मुश्किल हो गया है. वहीं बता दें कि मार्च की शुरुआत में ही तापमान तेजी से बढ़ रहा है, कई शहरों में तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. इस बीच, मौसम विभाग (IMD) की ताजा चेतावनी ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है. मौसम विभाग का अब सीधा-सीधा कहना है कि एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने वाला है. इससे कुछ इलाकों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है, चलिए जान लेते हैं आज आपके शहर का हाल कैसा रहने वाला है.
कैसा रहेगा आज का मौसम
मार्च का आधा महीना निकल चुका है, वहीं होली का त्यौहार भी जा चुका है. बता दें कि मौसम विभाग के मुताबिक, पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू हो सकता है, जबकि दिल्ली, यूपी और बिहार जैसे मैदानी राज्यों में तापमान तेज़ी से बढ़ने की उम्मीद है.
दिल्ली का मौसम
बता दें कि दिल्ली-NCR में मौसम धीरे-धीरे बदल रहा है और हीट वेव का दौर भी शुरू हो गया है. वहीं बता दें कि मौसम विभाग के मुताबिक, 6 मार्च से राजधानी में दिन और रात दोनों का तापमान बढ़ना शुरू हो जाएगा. दिल्ली में मैक्सिमम टेम्परेचर 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंचने की उम्मीद है, जबकि मिनिमम टेम्परेचर 15 से 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है. आसमान साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी.
यूपी का मौसम
उत्तर प्रदेश में मौसम अभी सूखा रहने की उम्मीद है. IMD के मुताबिक, पूरे राज्य में बारिश की कोई संभावना नहीं है. हालांकि, दोपहर में तापमान तेज़ी से बढ़ेगा और कई ज़िलों में पारा 35 डिग्री के करीब पहुंच सकता है. लखनऊ में मैक्सिमम टेम्परेचर 32 डिग्री और मिनिमम टेम्परेचर 17 डिग्री के आस-पास रहने की उम्मीद है.
बिहार का मौसम
बिहार और झारखंड में भी मौसम बदलने के संकेत हैं. फिलहाल तापमान बढ़ता रहेगा. हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार, 9 मार्च के आसपास झारखंड में और 11 मार्च के आसपास बिहार में कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है. तेज हवाएं और आंधी-तूफान भी आ सकते हैं.
पंजाब और हरियाणा
इस हफ्ते पंजाब और हरियाणा में गर्मी के तेवर और तीखे होने की उम्मीद है. मौसम विभाग के अनुसार, यहां तापमान सामान्य से 4 से 6 डिग्री ज्यादा रह सकता है. दिन में तेज धूप और गर्म हवाएं चल सकती हैं. हालांकि, फिलहाल बारिश का कोई अनुमान नहीं है.

