• Home>
  • Gallery»
  • Governors Transfer: एलजी-राज्यपालों का ट्रांसफर गेम! दिल्ली से लद्दाख तक बदलीं जिम्मेदारियां, यहां देखें लिस्ट

Governors Transfer: एलजी-राज्यपालों का ट्रांसफर गेम! दिल्ली से लद्दाख तक बदलीं जिम्मेदारियां, यहां देखें लिस्ट

Governors Transfer: इस समय दिल्ली से लेकर पश्चिम बंगाल तक तक हलचल मची हुई है, ऐसा इसलिए क्योंकि नौ राज्यों में शासित प्रदेशों के गवर्नर और लेफ्टिनेंट गवर्नर बदल गए हैं. वहीं इससे पहले कल यानी, गुरुवार (5 मार्च) को, पश्चिम बंगाल के गवर्नर सी.वी. आनंद बोस और लद्दाख के लेफ्टिनेंट गवर्नर कविंदर गुप्ता ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया. वहीं भारत के राष्ट्रपति ने पश्चिम बंगाल के गवर्नर डॉ. सी.वी. आनंद बोस का इस्तीफा स्वीकार भी कर लिया है.

किन राज्यों में बदले गवर्नर ?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हिमाचल प्रदेश के गवर्नर शिव प्रताप शुक्ला को तेलंगाना का गवर्नर बना दिया गया है. वहीं तेलंगाना के गवर्नर जिष्णु देव वर्मा को महाराष्ट्र का गवर्नर नियुक्त कर दिया गया है. वहीं नंद किशोर यादव को नागालैंड का गवर्नर नियुक्त किया गया है. रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन को बिहार का गवर्नर नियुक्त किया गया है. तमिलनाडु के गवर्नर आर.एन. रवि को पश्चिम बंगाल का गवर्नर नियुक्त किया गया है. केरल के गवर्नर राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को तमिलनाडु का गवर्नर नियुक्त किया गया है.


By: Heena Khan | Last Updated: March 6, 2026 11:46:42 AM IST

Governors Transfer: एलजी-राज्यपालों का ट्रांसफर गेम! दिल्ली से लद्दाख तक बदलीं जिम्मेदारियां, यहां देखें लिस्ट - Photo Gallery
1/6

तरनजीत सिंह संधू

आपको बता दें कि तरनजीत सिंह को PM मोदी का सबसे खास कहा जाता है. बता दें  कि वो एक पूर्व डिप्लोमैट हैं और 2020 से 2024 तक यूनाइटेड स्टेट्स में भारत के एम्बेसडर भी रह चुके हैं. अपने 35 साल के  करियर के दौरान, उन्होंने भारत-US संबंधों को मजबूत करने में काफी अहम भूमिका अदा की है.

Governors Transfer: एलजी-राज्यपालों का ट्रांसफर गेम! दिल्ली से लद्दाख तक बदलीं जिम्मेदारियां, यहां देखें लिस्ट - Photo Gallery
2/6

नंद किशोर यादव

बता दें कि नंद किशोर यादव बिहार में  बीजेपी के बड़े नेता माने जाते है. वहीं वो बिहार विधानसभा के पूर्व स्पीकर भी हैं. बता दें कि वो बिहार सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं और बिहार BJP प्रेसिडेंट और विपक्ष के नेता भी रह चुके हैं. यादव सात बार के MLA हैं. उन्होंने 2025 का विधानसभा चुनाव नहीं लड़ा था. तब से, यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि उन्हें गवर्नर बनाया जा सकता है.

Governors Transfer: एलजी-राज्यपालों का ट्रांसफर गेम! दिल्ली से लद्दाख तक बदलीं जिम्मेदारियां, यहां देखें लिस्ट - Photo Gallery
3/6

शिव प्रताप शुक्ला

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शिव प्रताप शुक्ला गोरखपुर, उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं. मोदी सरकार के पहले टर्म में वे फाइनेंस राज्य मंत्री थे. वे उत्तर प्रदेश में चार बार MLA चुने गए. इस दौरान, वे UP सरकार में मंत्री भी रहे. वो अभी हिमाचल प्रदेश के गवर्नर हैं और अब उनका ट्रांसफर तेलंगाना हो गया है.

Governors Transfer: एलजी-राज्यपालों का ट्रांसफर गेम! दिल्ली से लद्दाख तक बदलीं जिम्मेदारियां, यहां देखें लिस्ट - Photo Gallery
4/6

वीके सक्सेना

वीके सक्सेना दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर रह चुके हैं. खास बात ये है कि वो लेफ्टिनेंट गवर्नर बनने वाले पहले कॉर्पोरेट व्यक्ति भी हैं. सक्सेना भारतीय कॉर्पोरेट और सोशल सेक्टर में एक जानी-मानी हस्ती भी हैं.

Governors Transfer: एलजी-राज्यपालों का ट्रांसफर गेम! दिल्ली से लद्दाख तक बदलीं जिम्मेदारियां, यहां देखें लिस्ट - Photo Gallery
5/6

कवींद्र गुप्ता

कवींद्र गुप्ता जम्मू के रहने वाले हैं और उन्हें राज्य के सबसे जाने-माने नेताओं में से एक माना जाता है. उन्हें सरकारी और ऑर्गेनाइज़ेशनल, दोनों तरह की भूमिकाओं में काम करने का बहुत अनुभव है. इतना ही नहीं उन्होंने 2018 में जम्मू और कश्मीर के डिप्टी चीफ मिनिस्टर के तौर पर काम किया.

governer transfer - Photo Gallery
6/6

CV आनंद बोस

केरल के कोट्टायम के रहने वाले CV आनंद बोस एक रिटायर्ड IAS ऑफिसर हैं. उन्होंने इंग्लिश, मलयालम और हिंदी में लगभग 40 किताबें लिखी हैं. उन्हें जवाहरलाल नेहरू फेलोशिप से सम्मानित किया गया है. बोस ने उस वर्किंग ग्रुप को हेड किया जिसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के लिए डेवलपमेंट एजेंडा बनाया था.