Categories: देश

Today Weather: मौसम का कहर! 48 घंटों में तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; IMD ने जारी किया अलर्ट

Aaj Ka Mausam 28 March 2026: देशभर में अगले 24 घंटे के दौरान आंधी-बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक, नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी देखने को मिल सकती है.

Published by Preeti Rajput

Aaj Ka Mausam 28 March 2026: मौसम का पूर्वानुमान जारी करते हुए आईएमडी ने बताया कि कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक मौसम में उतार-चढ़ाव के संकेत दिए हैं. इस दौरान साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण तमिलनाडु और अन्य दक्षिणी राज्यों में तापमान बढ़ने से हीटवेव और गर्मी का अलर्ट जारी किया है. पूर्वोत्तर के राज्यों में धूल भरी आंधी के साथ मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान आकाशीय बिजली और ओलावृष्टि भी देखने को मिल सकता है. जिसका असर 72 घंटों तक रहने वाला है. 

यूपी का मौसम

उत्तर प्रदेश में मौसम ने करवट ली है. कई इलाकों में आंधी के साथ बारिश भी देखने को मिली है. मौसम विभाग ने बताया कि 10 जिलों में बारिश की गतिविधियां दर्ज की गई है. साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए हुए हैं. कई जिलों में तेज रफ्तार से हवाएं चल रही हैं. आईएमडी ने 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है. साथ ही आकाशीय बिजली गिरने और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है.

दिल्ली-NCR का मौसम

दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार से ही मौसम में बदलाव नजर आ रहा है. कई जगहों पर बारिश भी देखने को मिला है. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे के दौरान हल्की आंधी और बारिश देखने को मिल सकती है. साथ ही हवाओं के झोंको और बौछारों से मौसम काफी सुहावना रहने वाला है. बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलने का अलर्ट है. आईएमडी ने न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने का अनुमान जताया है. 

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कई इलाकों में बारिश देखने को मिल रही है. जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक कुछ भागों में आंधी-बारिश की संभावना भी जताई गई है. इस दौरान कई जगहों पर ओले गिरने और आकाशीय बिजली का भी खतरा जताया गया है. फिलहाल तापमान में गिरावट के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.

Related Post

हिमाचल प्रदेश का मौसम

हिमाचल प्रदेश के कई स्थानों पर बारिश जारी है. जिसके कारण तापमान में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है. मौसम विभाग के मुताबिक, 28 मार्च और 31 मार्च तक राज्य के कई जिलों में तेज हवाएं, बारिश और बर्फबारी हो सकती है. कई हिस्सों में अंधड़ और ओले गिरने का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है. हालांकि, मैदानी इलाकों में मौसम साफ रहेगा. 

‘धुरंधर 3’ से आउट हुए संजय दत्त और अर्जुन रामपाल! रणवीर सिंह की फिल्म में बड़ा बदलाव; मेकर्स ने लिया फैसला

जम्मू-कश्मीर का मौसम

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर जम्मू-कश्मीर में भी देखने को मिल रहा है. पिछले 48 घंटे से बारिश एवं बर्फबारी का असर राज्य में बना हुए है. मौसम विभाग ने अगले 4 से 5 दिनों तक तेज हवाएं और बारिश का अलर्ट जारी किया है. 

Hardeep Singh Puri on Lockdown: लॉकडाउन लगेगा या नहीं? पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह ने दी पूरी जानकारी; देखें यहां

Preeti Rajput

Recent Posts

Noida Jewar Airport: इतिहास रचेगा जेवर एयरपोर्ट, आज PM मोदी करेंगे उद्घाटन, जानें कब से शुरू होगा संचालन?

Noida International Airport: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का शुभांरभ करने वाले…

March 28, 2026

Middle East conflict: मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ा, सऊदी अरब के बेस पर ईरानी हमला; कई अमेरिकी सैनिक घायल

Middle East conflict: ईरान ने सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर मिसाइल से…

March 28, 2026