Categories: देश

Aaj Ka Mausam: गर्मी से मिलेगी राहत! दिल्ली-NCR में आज तेज हवाओं और बारिश का अलर्ट; जानें अपने शहर का हाल

Today Weather: देश में 15 मार्च को भीषण गर्मी के बीच 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश की संभावना जताई गई है. जिसके कारण दिल्ली और यूपी समेत कई अन्य राज्यों में तापमान नीचे गिर सकता है.

Published by Preeti Rajput

Today Weather: देश में तपती गर्मी के बीच मौसम विभाग ने बारिश की चेतावनी जारी की है. IMD ने  15 मार्च से 19 मार्च के बीच दिल्ली, यूपी समेत 20 राज्यों में भारी बारिश  के साथ आंधी का अलर्ट जारी कर दिया है. इस दौरान हवा की रफ्तार करीब  50 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की  होगी. साथ ही बादल गरजते हुए भी दिखेंगे. किसानों को खुले में जाने से बचने की सलाह दी गई है. कई राज्यों में खतरनाक हीट वेव की चेतावनी भी दी है.  बिहार और ओडिशा में भी खतरा मंडरा रहा है.  आइए जानते हैं आज का मौसम का हाल?

दिल्ली NCR में बारिश

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, आज दिल्ली में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. 
यह चेतावनी नोएडा, गाजियाबाद, गुड़गांव और फरीदाबाद समेत एनसीआर के सभी शहरों के लिए है. क्योंकि, आज दिल्ली NCR में तेज बारिश की साथ आंधी भी आने वाली है. मौसम विज्ञान विभाग की मानें तो धूल भरी हवाएं चलेंगी. बारिश और आंधी के कारण अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से लुढ़क कर लगभग 29 डिग्री सेल्सियस पर आ जाएगा.मौसम काफी ठंडा और सुहावना हो जाएगा. 

उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल

आज उत्तर प्रदेश के मौसम का मिजाज बदला हुआ सा नजर आ रहा है. कई जिलों में बादल के छाए रहनेके साथ हल्की बारिश और बादलों की गरज की संभावना है. कुछ जगहों पर  40–50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं,जिसके कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगा और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. 

बिहार में कैसा है मौसम?

बिहार के भी आज कई जिलों में बादल नजर आ रहे हैं. कुछ जगहों पर तेज हवाएं भी चल सकती हैं, जिससे तापमान में हल्की गिरावट आएगी.  पटना, गया और भागलपुर समेत कई राज्यों में बारिश के बाद मौसम सुहावना नजर आएगा. 

Related Post

Middle East War Impact: मिडिल ईस्ट जंग का असर भारत तक, ‘खट्टे’ हुए अंगूर और केला दागदार, फलों-सब्जियों से भरे कंटेनर लौटे वापस

राजस्थान का मौसम

आज राजस्थान में मौसम मिला-जुला नजर आएगा. पश्चिमी इलाकों में धूप तेज रह सकती है, जबकि कुछ जिलों में हल्के बादल छाए रहेंगे. दिन के समय तापमान 30–35°C के आसपास रह सकता है. कुछ जगहों पर तेज हवाएं चलने के आसार हैं, हालांकि बारिश की संभावना कम ही नजर आ रही है. 

हिमाचल प्रदेश का मौसम

आज हिमाचल प्रदेश में मौसम ठंडा रहने वाला है. पहाड़ी इलाके में बादल नजर आ सकते हैं. साथ ही बारिश की भी संभावना जताई जा रही है. तापमान सामान्य से थोड़ा कम रह सकता है. बादलों और हवाओं की वजह से मौसम सुहावना बना रहेगा.

SRH Cheerleader Molly : आईपीएल की ग्लैमरस चीयरलीडर मॉली कौन हैं? जानिए उम्र, देश और कमाई

Preeti Rajput

Recent Posts

Madhu Malhotra कौन थी? क्या था अमिताभ बच्चन, सुभाष घई और जैकी श्राफ से खास कनेक्शन?

Madhu Malhotra: मधु मल्होत्रा ने 1970 और 1980 के दशक में हिंदी सिनेमा के सपोर्टिंग…

March 15, 2026

घर में है PNG कनेक्शन तो नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; सरकार ने लिया बड़ा फैसला

PNG Gas Connection: रसाई गैस को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. जिन…

March 15, 2026

कौन थी मंजुघोषा, जिसकी खूबसूरती में 57 साल तक खोए रहे मेधावी ऋषि, यहां पढ़ें पापमोचनी एकादशी व्रत कथा

papmochani ekadashi vrat katha: पापमोचनी व्रत रखने के दौरान पूजा-पाठ के साथ कथा सुनना या…

March 15, 2026

LPG e-KYC क्या है और क्यों है जरूरी? अब सिलेंडर के लिए नहीं लगानी होगी कतारें; पढ़ें पूरी जानकारी

LPG e-KYC: एलपीजी (LPG) गैस कनेक्शन का इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए e-KYC सबसे…

March 15, 2026

सुनील ग्रोवर या कादर खान? मिमिक्री देख पहचानना हो जाएगा मुश्किल; फैंस भी रह गए दंग

Sunil Grover: द ग्रेट इंडियन कपिल शो के फिनाले प्रोमो सामने आ गया है. जिसमें…

March 15, 2026

LPG booking scam: एलपीजी बुकिंग के नाम पर नया साइबर फ्रॉड, गैस संकट के बीच एक्टिव हुए ठग

LPG booking scam: एलपीजी सिलेंडर की बढ़ती मांग और संकट की खबरों के बीच साइबर…

March 14, 2026