Categories: देश

साइबर ठगों के बढ़े हौसले, जनता के बाद सासंद के साथ की लाखों की ठगी; पुलिस प्रशासन के फूले हाथ पेर

WB Online Bank Fraud: ठगों ने सांसद के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) की हाईकोर्ट शाखा में स्थित खाते से करीब 56 लाख रुपये उड़ा लिए.

Published by Shubahm Srivastava

TMC MP Cyber Scam: देश में आम जनता के साथ साइबर फ्रॉड की खबरें सामने आती रहती हैं. लेकिन अब एक ऐसी खबर सामने आ रही है, जिसने सभी को हिलाकर रख दिया है. असल में इस बार साइबर ठगों ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के बड़े नेता को ही अपना शिकार बनाया है. यहां पर हम सेरामपुर लोकसभा सांसद कल्याण बनर्जी की बात कर रहे हैं. सामने आ रही जानकारी के मुताबिक ठगों ने उनके स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) की हाईकोर्ट शाखा में स्थित खाते से करीब 56 लाख रुपये उड़ा लिए. 

मामला तब सामने आया जब बैंक के सिस्टम ने संदिग्ध लेन-देन दर्ज किया और तुरंत खाते को फ्रीज कर साइबर क्राइम सेल को सूचित किया गया.

हैकर्स के हाथ लगे बैंक लॉगिन क्रेडेंशियल्स

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि हैकर्स ने किसी तरह सांसद के बैंक लॉगिन क्रेडेंशियल्स हासिल कर लिए थे, जिसके बाद उन्होंने कई चरणों में बड़ी रकम ट्रांसफर कर दी. अधिकारियों के मुताबिक, यह संभव है कि ठगों ने ‘फिशिंग’ या ‘रिमोट एक्सेस मालवेयर’ जैसे तकनीकी तरीकों का इस्तेमाल किया हो. पुलिस अब उन खातों की पहचान कर रही है जिनमें यह पैसा भेजा गया था.

साइबर अपराध शाखा कर रही जांच

साइबर अपराध शाखा ने जांच शुरू कर दी है और तकनीकी साक्ष्यों जैसे आईपी एड्रेस, बैंक सर्वर लॉग्स, और मोबाइल नंबरों की गहन पड़ताल की जा रही है. जांच एजेंसियों का मानना है कि यह संगठित साइबर गिरोह का काम हो सकता है जो उच्च प्रोफ़ाइल व्यक्तियों को निशाना बनाता है.

सजा का खुलासा नहीं किया तो रद्द होगी उम्मीदवारी, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बिहार चुनाव के बीच अहम संदेश

कल्याण बनर्जी की तरफ से नहीं आया कोई बयान

इस घटना ने पश्चिम बंगाल के राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है. सांसद कल्याण बनर्जी ने अब तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन उनके करीबियों ने पुष्टि की है कि बैंक और पुलिस मामले को गंभीरता से देख रहे हैं.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में कई अहम सुराग मिले हैं और जल्द ही अपराधियों तक पहुंचने की उम्मीद है. इस घटना ने यह स्पष्ट कर दिया है कि साइबर अपराधी अब आम लोगों के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों को भी अपना निशाना बना रहे हैं.

इन बातों का रखें खास ध्यान

साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने बैंकिंग पासवर्ड, ओटीपी और ऑनलाइन ट्रांजैक्शन डिटेल्स साझा न करें और संदिग्ध लिंक या ऐप डाउनलोड करने से बचें. 

क्या बिहार चुनाव में नेताओं व VVIP को सप्लाई की जा रही हैं खूबसूरत लड़कियां? सनसनीखेज खुलासे से दिल्ली तक हड़कंप!

Shubahm Srivastava

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026