Categories: देश

BJP के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का नाम तय, PM Modi और आरएसएस प्रमुख के बीच बातचीत में हुआ फैसला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बीच बातचीत में नाम तय हो गया है।

Published by Divyanshi Singh

BJP National President : बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का नाम तय हो गया है, लेकिन इसकी घोषणा 10 दिन बाद होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बीच बातचीत में नाम तय हो गया है। आज आधा दर्जन राज्यों के बीजेपी प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा हो सकती है, जिसमें उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र शामिल हैं। संभावित नाम ये हैं।

  • उत्तराखंड: महेंद्र भट्ट
  • हिमाचल प्रदेश: राजीव बिंदल
  • आंध्र प्रदेश: पीवी माधवन
  • तेलंगाना: रामचंद्र राव
  • मध्य प्रदेश: हेमंत खंडेलवाल
  • महाराष्ट्र: रविंद्र चव्हाण

इसके अलावा मिजोरम में बिचू और गोवा में दामोदर नाइक के नाम की घोषणा पहले ही हो चुकी है। तीसरे दौर में गुजरात, ओडिशा और कर्नाटक जैसे राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा होगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा अगले सप्ताह कभी भी हो सकती है।

टी राजा सिंह ने दिया इस्तीफा

तेलंगाना में पार्टी के तेजतर्रार नेता टी राजा सिंह ने रामचंद्र राव के चयन पर नाराजगी जताते हुए इस्तीफा दे दिया है। यह फैसला वहां संगठन में चल रही खींचतान को संतुलित करने के लिए लिया गया है। आंध्र प्रदेश में पूर्व केंद्रीय मंत्री और एनटी रामा राव की बेटी पुरंदेश्वरी की जगह माधव को अध्यक्ष बनाया गया है। यह फैसला संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से लिया गया है, क्योंकि वहां भाजपा तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) की सहयोगी है, लेकिन चुनावी दृष्टि से वह खुद कमजोर है।

Related Post

भाजपा ने जातिगत संतुलन का भी ध्यान रखा है, रामचंदर राव ब्राह्मण हैं जबकि माधव पिछड़ी जाति से आते हैं। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (ठाकुर) के बाद अब महेंद्र भट्ट (ब्राह्मण) को अध्यक्ष पद पर बिठाया गया है। महाराष्ट्र में रवींद्र चव्हाण प्रभावशाली मराठा समुदाय से आते हैं।

आधे किलोमीटर दूर के कई घरों की टूट गई खिड़कियां, कितना खतरनाक था तेलंगाना फैक्ट्री का विस्फोट, जिसने लील ली 37 लोगों की जान

Divyanshi Singh
Published by Divyanshi Singh

Recent Posts

CPR demonstration: पुलिस कुत्ते पाको ने किया हैरान कर देने वाला सीपीआर प्रदर्शन, वायरल वीडियो में दिखी अद्भुत ट्रेनिंग

CPR demonstration: मैड्रिड पुलिस का कुत्ता पाको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां…

March 22, 2026

Global Terrorism Index 2026: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे खतरनाक देश, आतंकवाद के मामले में किया टॉप

Pakistan top terrorist country: TTP 'तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान' पाकिस्तान का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन बन चुका…

March 22, 2026

Stock Market Holiday: निवेशकों के लिए अलर्ट! 4 दिन बंद रहेगा बाजार, क्या इससे बदल जाएगा ट्रेंड?

Share Market Closed Dates: इन दिनों इक्विटी, डेरिवेटिव और फॉरेक्स सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं…

March 22, 2026