Categories: देश

Surat Blast: गुजरात की डाई फैक्ट्री में भीषण आग, 2 मजदूरों की मौत, 20 घायल

Suraj Blast: गुजरात के सूरत जिले के पलसाना तालुका के जोलवा गांव में सोमवार (1 सितंबर 2025) दोपहर करीब 3:15 बजे संतोष टेक्सटाइल मिल में एक ड्रम ड्रायर में विस्फोट हो गया, जिसके बाद भीषण आग लग गई।

Published by Mohammad Nematullah

प्रजापति की रिपोर्ट, Suraj Blast: गुजरात के सूरत जिले के पलसाना तालुका के जोलवा गांव में सोमवार (1 सितंबर 2025) दोपहर करीब 3:15 बजे संतोष टेक्सटाइल मिल में एक ड्रम ड्रायर में विस्फोट हो गया, जिसके बाद भीषण आग लग गई। इस हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 20 अन्य मजदूर घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। आग पर काबू पाने के लिए 15 से अधिक दमकल वाहनों को लगाया गया, और अब ज्यादातर आग बुझा ली गई है, लेकिन कूलिंग प्रक्रिया जारी है। मिल में कपड़ा रंगाई के दौरान इस्तेमाल होने वाले केमिकल से भरे ड्रम में अचानक विस्फोट हुआ। इससे आग तेजी से फैल गई, क्योंकि मिल में बड़ी मात्रा में कपड़े और तेल स्टोर थे। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट या केमिकल रिसाव को कारण माना जा रहा है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि बाकी है।

संतोष टेक्सटाइल मिल

Suraj Blast: संतोष टेक्सटाइल मिल, जोलवा एक्सटेंशन, पलसाना पुलिस स्टेशन क्षेत्र। यह मिल कड़ोदरा के पास स्थित है और राष्ट्रीय राजमार्ग 48 के नजदीक है, जिससे हादसे के बाद ट्रैफिक जाम भी हो गया। दो शव मिल के अंदर से बरामद किए गए। 22 लोग घायल हुए, जिनमें से 15 को पलसाना अस्पताल और 7 को सूरत के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो मजदूर (दिलीप और रोशन नाम के) अभी लापता हैं। आग पूरी तरह बुझने के बाद उनकी तलाश की जाएगी। सूरत, बर्डोली, पलसाना, नवसारी और अन्य क्षेत्रों से दमकल टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिस, फायर ब्रिगेड और संबंधित एजेंसियां तुरंत सक्रिय हुईं। बचाव कार्य में कठिनाई हुई क्योंकि आग तेज थी, लेकिन अब स्थिति नियंत्रण में है।

Related Post

सूरत ग्रामीण एसपी राजेश गढ़िया ने कहा

सूरत ग्रामीण एसपी राजेश गढ़िया ने कहा कि “पलसाना थाने के जोलवा एक्सटेंशन में कपड़ा मिल में ड्रम फटने से आग लग गई। पुलिस, दमकल और एजेंसियां तुरंत पहुंचीं। आग पर लगभग काबू पा लिया गया है। 22 मजदूर घायल हुए हैं, 2 लापता हैं। हम लापता लोगों के परिवारों के संपर्क में हैं।”
उप-विभागीय मजिस्ट्रेट वीके पिपलिय ने कहा कि “विस्फोट के बाद आग लगी, दो की मौत हो गई और 20 घायल। सूरत के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

आगे की कार्रवाई

इंडस्ट्रियल हेल्थ एंड सेफ्टी डायरेक्टोरेट (DISH) और गुजरात पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (GPCB) जांच करेंगे। मिल के मालिक के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज हो सकता है। लापता मजदूरों की तलाश आग बुझने के बाद शुरू होगी। घायलों का इलाज जारी है, और मृतकों के परिवारों को मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू हो सकती है।यह घटना सूरत के औद्योगिक क्षेत्रों में सुरक्षा मानकों की कमजोरी को उजागर करती है, जहां पहले भी कई आगजनी की घटनाएं हुई हैं। यह हादसा सूरत के टेक्सटाइल सेक्टर के लिए बड़ा झटका है, जहां सैकड़ों मिलें हैं।

Mohammad Nematullah
Published by Mohammad Nematullah

Recent Posts

Delhi Weather: सर्द हवाएं और बारिश की आहट! इस हफ्ते कुछ ऐसा रहेगा राजधानी दिल्ली का मौसम, IMD अलर्ट

Delhi Ka Mausam: जहां कुछ दिनों से राजधानी दिल्ली गर्मी में तप रही थी. वहीँ…

March 16, 2026

Anushka Shetty marriage: प्रभास को छोड़, किससे शादी कर रही हैं अनुष्का शेट्टी? जानें कौन है ‘देवसेना’ के होने वाले दूल्हे राजा

Anushka Shetty marriage: दक्षिण भारतीय सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी एक बार फिर चर्चा…

March 15, 2026

Padma Awards 2027: पद्म पुरस्कार के लिए आवेदन शुरू, जानें नामांकन प्रक्रिया और अंतिम तारीख

Padma Awards 2027: पद्म पुरस्कार 2027 के लिए नामांकन और सिफारिश की प्रक्रिया 15 मार्च…

March 15, 2026