Categories: देश

SC Adoptive Mother Leave Verdict: अब बच्चा गोद लेने वाली महिला को भी मिलेगी मैटरनिटी लीव, आ गया ‘सुप्रीम’ फैसला

SC Adoptive Mother Leave Verdict: सुप्रीम कोर्ट ने मातृत्व संरक्षण को मौलिक मानवाधिकार बताते हुआ कहा कि बच्चे के जन्म के तरीके के आधार पर इसे छीना नहीं जा सकता.

Published by JP Yadav

SC Adoptive Mother Leave Verdict: ‘बच्चे गोद लेने वाली महिला को भी मैटरनिटी लीव का हक होगा’ सुप्रीम कोर्ट ने यह ऐतिहासिक फैसला मंगलवार (17 मार्च, 2026) को सुनाया. इसके साथ ही अपनी टिप्पणी में सर्वोच्च अदालत ने सोशल सिक्युरिटी कोड 2020 की धारा 60(4) को असंवैधानिक करार देते हुए कहा कि गोद लेने वाली महिला को भी अब 3 महीने से ज्यादा का अवकाश प्रदान किया जाएगा. कोर्ट ने कहा कि गोद लेने वाली मां को 12 हफ्ते की छुट्टी पर उम्र की शर्त लगाना भी गलत है. कोर्ट ने कहा कि यह शर्त लगाना समानता के अधिकार का उल्लंघन है. जस्टिस जेबी पारदीवाला और आर. महादेवन की बेंच ने यह ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए यह अहम टिप्पणी की है. 

सुप्रीम कोर्ट ने मातृत्व संरक्षण को लेकर बड़ा फैसला सुनाते हुए कहा कि मातृत्व संरक्षण एक मौलिक मानवाधिकार है. ऐसे में बच्चे के जन्म के तरीके के आधार पर मां से यह छीना नहीं जा सकता है. इसके साथ ही कोर्ट ने सामाजिक सुरक्षा संहिता की उस धारा को असंवैधानिक करार दिया है, जिसमें सिर्फ 3 महीने से कम उम्र के बच्चे को गोद लेने पर अवकाश की अनुमति देने की बात कही गई है. 

Related Post

महिला को मातृत्व अवकाश से नहीं किया जा सकता वंचित

सुप्रीम कोर्ट अपने फैसले के दौरान टिप्पणी में कहा कि तीन महीने से अधिक उम्र के बच्चे को गोद लेने वाली महिला को मातृत्व अवकाश से वंचित करना समानता के अधिकार का भी उल्लंघन है. कोर्ट ने कहा कि मातृत्व संरक्षण एक मूलभूत मानवाधिकार है. ऐसे में परिवार बनाने के एक ‘गोद लिया हुआ बच्चा’ और ‘जैविक बच्चा’ कानून की नजर में समान हैं. जाहिर है कि दोनों को एक समान नजरिये से देखते हुए गोद लेने वाली महिला को इससे वंचित नहीं किया जा सकता है. 

मातृत्व लाभ का मकसद सिर्फ जन्म नहीं, देखभाल भी

सुप्रीम कोर्ट ने अपनी टिप्पणी में यह भी कहा कि गोद लेने वाली सभी मांएं समान स्थिति में हैं  तो उम्र के आधार पर भेदभाव करना अनुचित है. गोद लेने में भावनात्मक और मानसिक बदलाव अहम होता है. बच्चे की उम्र चाहे जो हो मां का समय देना जरूरी है.

JP Yadav
Published by JP Yadav

Recent Posts

Navodaya Class 6 Result 2026: नवोदय कक्षा 6 का रिजल्ट आउट, मिनटों में ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

Navodaya Result 2026: NVS ने नतीजे देखने की प्रक्रिया को सभी उम्मीदवारों के लिए आसान…

March 17, 2026

LPG e-KYC का झंझट खत्म,अब सिर्फ इन लोगों को कराना होगा बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन; सरकार ने बदला नियम

LPG eKYC Update: पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने हाल ही में LPG उपभोक्ताओं के…

March 17, 2026

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि में धूमावती माता की पूजा क्यों मानी जाती है खास? जानें इसका महत्व

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि के दौरान माता धूमावती की पूजा की जाती है. नवरात्रि…

March 17, 2026

Salman Khan: भाईजान की फिल्म मातृभूमि का गाना ‘चांद देख लेना’ का टीजर हुआ आउट, फैंस हुए दीवाने

Salman Khan Movie Maatrubhumi Song: सलमान खान की फिल्म मातृभूमि का रोमांटिक गाना चांद देख…

March 17, 2026