Categories: देश

‘पुलिस को क्यों बताऊं?’ आंध्र मंदिर भगदड़ के बाद पुजारी ने दिया बड़ा बयान

Chinna Tirupati Stampede News: आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ मचने से 1 बच्चे समेत 9 लोगों की मौत हो गई है. घटना के बाद स्थानीय प्रशासन ने कहा कि यह सरकारी मंदिर नही बल्कि एक निजी संपत्ति थी.

Published by Mohammad Nematullah

Chinna Tirupati Stampede News: आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ मचने से 1 बच्चे समेत 9 लोगों की मौत हो गई है. घटना के बाद स्थानीय प्रशासन ने कहा कि यह सरकारी मंदिर नही बल्कि एक निजी संपत्ति थी. यह भी कहा गया कि मंदिर प्रशासक ने मंदिर को इस घटना की सूचना नही दी थी.

अब मंदिर के मालिक और पुजारी हरि मुकुंद पांडा का एक बयान सामने आया है. उन्होंने प्रशासन को सूचित न करने के अपने फैसले को सही ठहराया है. समाचार चैनल से बात करते हुए पांडा ने कहा कि “मैंने अपनी निजी जमीन पर मंदिर बनवाया है. मैं पुलिस या प्रशासन को क्यों सूचित करूं?”

मंदिर का निर्माण 4 महीने पहले हुआ था

94 वर्षीय हरि मुकुंद पांडा भगवान वेंकटेश्वर के भक्त है. उन्होंने लगभग चार महीने पहले मंदिर का निर्माण पूरा किया था. यह मंदिर तिरुमला स्थित वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर की तर्ज पर बनाया गया है. स्थानीय लोग इसे मिनी तिरुपति या चिन्ना तिरुपति कहते है. मंदिर का निर्माण अभी पूरा नही हुआ है.

Related Post

लेकिन उससे पहले एकादशी के दिन मंदिर में भीड़ जमा हो गई थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ. घटना के बाद मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कहा था कि इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए पांडा ने कहा कि “आप जितने चाहें उतने मामले दर्ज करा सकते है. मुझे कोई आपत्ति नहीं है.”

पांडा ने क्या कहा?

पांडा ने कहा “आमतौर पर मंदिर में बहुत कम लोग आते है. मैं किसी से कुछ नहीं लेता. मैं अपने पैसों से भोजन और प्रसाद तैयार करता हूं. लोग दर्शन के बाद प्रसाद ग्रहण करते है और चले जाते है. लेकिन एकादशी के दिन सुबह 9 बजे अचानक भीड़ बढ़ गई. हमने जो प्रसाद तैयार किया था, वह भी खत्म हो गया.” घटना के बाद से मंदिर बंद कर दिया गया है.

कांग्रेस की कनपटी पर कट्टा रखकर RJD ने कैसे छीन ली CM की कुर्सी ? मोदी का महागठबंधन पर सबसे बड़ा हमला

Mohammad Nematullah
Published by Mohammad Nematullah

Recent Posts

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026