Categories: देश

बॉयफ्रेंड के साथ संबंध बना रही थी ‘डायन मां’, पकड़ी गई तो 6 साल की बेटी को मार डाला, फिर लाश के साथ किया ऐसा कांड

Lucknow:उत्तर प्रदेश के लखनऊ में अपनी ही बेटी की हत्या करने वाली रोशनी उर्फ नाज़ के बारे में एक ऐसा खुलासा हुआ है जिसे सुन पुलिस भी दंग है। मामला सुन हर किसी का दिल दहल गया है

Published by Divyanshi Singh

Soni murder case Lucknow: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में अपनी ही बेटी की हत्या करने वाली रोशनी उर्फ नाज़ के बारे में एक ऐसा खुलासा हुआ है जिसे सुन पुलिस भी दंग है। मामला सुन हर किसी का दिल दहल गया है। दरअसल, 6 साल की सायनारा उर्फ सोनी ने अपनी माँ रोशनी को पति की गैरमौजूदगी में उसके प्रेमी के साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए देख लिया था। बच्ची ने तब कहा था- मैं पापा को सब बता दूँगी। माँ ने पहले उसे समझाने की कोशिश की। जब वह नहीं मानी तो उसने अपनी बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसमें प्रेमी ने भी उसका साथ दिया। फिर दोनों ने शव को बिस्तर पर रख दिया।

किया ड्रग्स का सेवन

उसी बिस्तर पर रोशनी ने अपने प्रेमी उदित जायसवाल के साथ शराब पार्टी की। उन्होंने ड्रग्स का सेवन किया। बाद में वह भी उसी बिस्तर पर सो गई। जब शव से बदबू आने लगी तो उसने उसे बाहर निकाला। एसी के पास रख दिया। खूब सारा परफ्यूम छिड़का और फर्श को फिनाइल से धोया। यह सब करने के बाद रोशनी ने प्लान बनाया कि क्यों न इस हत्या का इल्ज़ाम अपने पति शाहरुख पर डाल दिया जाए।

रोशनी ने फिर पुलिस को फ़ोन किया। उसने कहा- साहब! मेरे पति ने मेरी बेटी को मार डाला है और भाग गया है। लेकिन उसका झूठ पकड़ा गया। पुलिस ने जब शव देखा, तो वह पुराना लग रहा था। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चला कि हत्या 36 घंटे पहले हुई थी। तब पुलिस का शक गहरा गया।

Related Post

सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा

उन्होंने सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली। शाहरुख की भी जानकारी हासिल की। पता चला कि जब लड़की की हत्या हुई, शाहरुख अपनी बहन के घर पर था। इतना ही नहीं, हत्या चौथी मंजिल पर हुई। जबकि शाहरुख वहाँ आया ही नहीं था। पुलिस ने रोशनी और उसके प्रेमी उदित को भी पकड़ लिया।

प्रेमी ने किया बड़ा खुलासा

पुलिस पूछताछ में रोशनी का प्रेमी उदित जायसवाल टूट गया। उसने जो कहानी सुनाई, वह रोंगटे खड़े कर देने वाली थी। उसने बताया- रोशनी ने बेटी को मारा है। मैंने उसका साथ दिया था। शनिवार रात सोनी ने हम दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। तभी से वह अपने पिता को सब कुछ बताने की बात कर रही थी। मैंने उसे इस बारे में बहुत समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी। जिससे गुस्से में आकर उसने उसकी पिटाई कर दी। जब वह चीखने लगी, तो रोशनी ने उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। फिर शव को बेड बॉक्स में डाल दिया। फिर हम दोनों ने वहीं, उसी कमरे में शराब पार्टी की। जब शव से बदबू आने लगी, तो उसे निकालकर एसी के पास रख दिया। उस पर परफ्यूम छिड़का और कमरे को फिनाइल से धोया। पुलिस को बताया कि उस समय दोनों ने ड्रग्स भी ली थी।

Russian Woman Nina Kutina: बेटे की अस्थियों के साथ गुफा में छुपकर बैठी रशियन महिला पर एक और बड़ा खुलासा, जानें रोज कैसे काटती थी मौज? सन्न रह गई पुलिस

शाहरुख को फंसाने की योजना

उदित ने बताया  फिर हमने रात में शाहरुख को फंसाने की योजना बनाई। रोशनी ने शाहरुख को फोन किया। फिर झगड़ा होने पर वह वहाँ से चला गया। उसके बाद हमने पुलिस को फोन करके बताया कि शाहरुख ने सोनी की हत्या कर दी है। पुलिस ने जाँच की, तो पता चला कि घटना चौथी मंजिल पर हुई थी, शाहरुख वहाँ गया ही नहीं था। वह घटना वाले दिन अपनी बहन के घर पर था। बस। अब दोनों आरोपी जेल में हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई चल रही है। इस बीच, पुलिस ने बताया कि झूठे आरोपों में जेल में बंद रोशनी के देवर सलमान, सास परवीन और दोनों ननदों को सोमवार को ही जमानत मिल गई।

श्मशान घाट के गेट पर खुल गई मुर्दे की आंखें, फिर 3 घंटे तक जो हुआ…सुनकर कांप जाएगी रूह

Divyanshi Singh
Published by Divyanshi Singh

Recent Posts

अमेरिका-ईरान के बीच थमेगी जंग! ट्रंप के एक बयान से मिडिल ईस्ट में नई हलचल; होर्मुज़ स्ट्रेट पर सभी की नजरें

Middle East Tension: ट्रंप ने यह भी घोषणा की कि उन्होंने अमेरिकी वॉर डिपार्टमेंट को…

March 23, 2026

बेटी की गुमशुदगी से बदले तक, OTT पर आ रही जीतु जोसेफ की नई फिल्म, जानें कब देखें?

Valathu Vashathe Kallan OTT Release: फिल्म ‘वलाथु वशाथे कल्लन’ 27 मार्च 2026 को डिजिटल रिलीज…

March 23, 2026

ISRO vs DRDO: ईसीई इंजीनियरों के लिए कौन सा करियर बेहतर? जानिए किसमें है ज्यादा स्कोप

ISRO vs DRDO: ECE इंजीनियरों के लिए ISRO और DRDO दोनों ही शानदार करियर विकल्प…

March 23, 2026

Chandra Gochar 2026: 23 मार्च से बदलेगा चंद्रमा का राशि स्थान, इन राशियों की चमक सकती है किस्मत

Chandra Gochar 2026: 23 मार्च 2026 की सुबह चंद्रमा मेष राशि से निकलकर अपनी उच्च…

March 23, 2026

IPL 2019 Final: 1 गेंद, 2 रन… और खत्म हो गया मैच! ऐसा फाइनल पहले कभी नहीं देखा

lasith malinga last ball: मुंबई इंडियंस 'MI' और चेन्नई सुपर किंग्स 'CSK' के बीच यह…

March 23, 2026

गोवा से छोटा लेकिन कमाई के मामले में ये देश मचा रहा तहलका, हर इंसान की आमदनी कर देती दंग

Singapore Facts: दुनिया में कई ऐसे देश है जो काफी अमीर है लेकिन आज जो…

March 23, 2026