Categories: देश

राजा रघुवंशी हत्याकांड में प्रॉपर्टी ब्रोकर जेम्स की पत्नी ने किया ऐसा खुलासा, पलट गई पूरी कहानी, पुलिस का भी ठनका माथा

सिलोम के हिस्से के जेवर सिलोम के हिस्से के जेवर मेघालय एसआईटी सिलोम जेम्स को सोमवार रात फ्लाइट से शिलांग ले गई। इससे पहले एसआईटी ने सिलोम के बयान दर्ज किए।

Published by Divyanshi Singh

Raja Raghuvanshi murder case:ट्रांसपोर्टर राजा रघुवंशी हत्याकांड में सबूत नष्ट करने के आरोपी प्रॉपर्टी ब्रोकर सिलोम जेम्स ने पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा किया है। सिलोम ने एक एसआई और वकील के कहने पर सोनम और उसके प्रेमी राज कुशवाह का सामान चोरी करने की बात स्वीकार की है।उसने बताया कि सोनम के बैग में रखे पांच लाख रुपए आपस में बांट लिए गए। ढाई लाख रुपए वकील को एडवांस फीस के तौर पर दिए गए, जबकि बाकी ढाई लाख रुपए बिल्डर लोकेंद्र तोमर ने रख लिए।

वकील और एसआई को लेकर कही ये बात

सिलोम के हिस्से के जेवर सिलोम के हिस्से के जेवर मेघालय एसआईटी सिलोम जेम्स को सोमवार रात फ्लाइट से शिलांग ले गई। इससे पहले एसआईटी ने सिलोम के बयान दर्ज किए। उसने बताया कि इंदौर में जिस फ्लैट में सोनम रह रही थी, उसे खाली करने से पहले उसने एक परिचित वकील को घटना बताई, जिसने सामान हटाने की सलाह दी। एक थाने में कार्यरत एसआई से भी चर्चा हुई, जिसने भी फ्लैट खाली करने को कहा। वकील ने कहा था कि वह उसे गिरफ्तारी से बचा लेगा। एसआईटी ने सिलोम का बयान तो लिया, लेकिन वकील और एसआई से पूछताछ नहीं की।क्योंकि उनकी संलिप्तता साबित नहीं हुई।

पत्नी सोनाली से भी पूछताछ

एसआईटी ने सिलोम की पत्नी सोनाली को भी पूछताछ के लिए बुलाया। उसने बताया कि सिलोम बिल्डिंग किराए पर देता है। उसे नहीं पता कि वह कब रतलाम गया और जेवर छिपा दिए। सिलोम के ससुराल वाले रतलाम में रहते हैं।पुलिस अधिकारियों का दावा है कि सिलोम के ससुराल से जब्त सोनम के लैपटॉप से ​​नए तथ्य मिल सकते हैं। लैपटॉप से ​​ही सोनम ने शिलांग का टिकट बुक किया था।

Related Post

पुलिस ने क्या कहा ?

बता दें कि शिलांग में राजा की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी सोनम, प्रेमी राज कुशवाह और तीन कांट्रैक्ट किलर विशाल, आकाश, आनंद के अलावा सिलोम जेम्स, लोकेंद्र तोमर और चौकीदार बलवीर को साक्ष्य छिपाने के आरोप में गिरफ्तार किया है।पुलिस का दावा है कि उन्होंने पर्याप्त साक्ष्य जुटा लिए हैं, कबूलनामे से मुकरने पर भी आरोपियों को सजा मिल सकती है।

बिहार में दिखेगा ‘भोजपुरी भाभी’ का जलवा, पवन सिंह की पत्नी लड़ेंगी चुनाव, जानिए किस सीट पर चलाएंगी अपना जादू ?

Divyanshi Singh
Published by Divyanshi Singh

Recent Posts

CPR demonstration: पुलिस कुत्ते पाको ने किया हैरान कर देने वाला सीपीआर प्रदर्शन, वायरल वीडियो में दिखी अद्भुत ट्रेनिंग

CPR demonstration: मैड्रिड पुलिस का कुत्ता पाको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां…

March 22, 2026

Global Terrorism Index 2026: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे खतरनाक देश, आतंकवाद के मामले में किया टॉप

Pakistan top terrorist country: TTP 'तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान' पाकिस्तान का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन बन चुका…

March 22, 2026

Stock Market Holiday: निवेशकों के लिए अलर्ट! 4 दिन बंद रहेगा बाजार, क्या इससे बदल जाएगा ट्रेंड?

Share Market Closed Dates: इन दिनों इक्विटी, डेरिवेटिव और फॉरेक्स सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं…

March 22, 2026