Categories: देश

Shivraj Patil Death News: पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल का निधन, ‘देवघर’ में ली आखिरी सांस

Shivraj Patil Death: इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है कि कांग्रेस के सीनियर नेता और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल चाकुरकर का आज लातूर में निधन हो गया. दरअसल, वे 91 साल के थे और उन्होंने सुबह करीब 6:30 बजे लातूर में अपने घर "देवघर" में आखिरी सांस ली.

Published by Heena Khan

Shivraj Patil Death: इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है कि कांग्रेस के सीनियर नेता और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल चाकुरकर का आज लातूर में निधन हो गया. दरअसल, वे 91 साल के थे और उन्होंने सुबह करीब 6:30 बजे लातूर में अपने घर “देवघर” में आखिरी सांस ली. लंबी बीमारी के कारण उनका घर पर ही इलाज चल रहा था. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस खबर की जानकारी खुद महाराष्ट्र के CM Devendra Fadnavis ने दी है.

संभाल चुके कई अहम पद

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शिवराज पाटिल चाकुरकर लोकसभा के स्पीकर थे और उन्होंने कई केंद्रीय मंत्री पद संभाले. वहीं अगर इनके राजनीतिक करियर की बात करें तो उन्होंने देश के लिए कई प्रतिष्ठित पदों पर काम किया और देश की संवैधानिक प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभाई. शिवराज पाटिल लातूर से एक प्रभावशाली कांग्रेस नेता थे और उन्होंने लातूर लोकसभा क्षेत्र से सात बार जीत हासिल की. वहीं ​​2004 में लोकसभा सीट हारने के बावजूद, उन्होंने राज्यसभा से गृह मंत्री का पद और केंद्रीय जिम्मेदारियां स्वीकार कीं.

Related Post

मुंबई आतंकवादी हमलों के समय थे ग्रह मंत्री

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शिवराज पाटिल ने अपने राजनीतिक करियर में कई प्रतिष्ठित पदों पर काम किया है. महाराष्ट्र से आने वाले, उन्होंने मराठवाड़ा के लातूर से सांसद के रूप में काम किया. उन्होंने 1973 से 1980 तक लातूर ग्रामीण से सांसद के रूप में भी काम किया. 1980 के बाद, उन्होंने लातूर लोकसभा सीट जीती और संसद पहुंचे. उन्होंने लातूर निर्वाचन क्षेत्र से सात बार जीत हासिल की. ​​यह ध्यान देने योग्य है कि 2008 के मुंबई आतंकवादी हमलों के समय शिवराज पाटिल देश के गृह मंत्री थे.

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

Assam Election Date 2026: 9 अप्रैल को वोटिंग, इस तारीख तक आएंगे नतीजे; यहां जानें पूरी टाइमलाइन

Assam election voting date 2026: वर्तमान में असम में हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में…

March 15, 2026

West Bengal Election Date 2026: पश्चिम बंगाल में कब होगी मतगणना और कब आएंगे नतीजे, यहां जानें सबकुछ

West Bengal Election Date 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की तारीखों का ऐलान हो…

March 15, 2026

Kerala Election 2026 Date Announce: केरल की 140 सीटों पर कब होंगी वोटिंग, कब आएंगे नतीजे; नोट करें अहम डेट

Kerala Election 2026 Date Announce : केरल में मतदान की तारीख 9 अप्रैल है, जबकि…

March 15, 2026