Categories: देश

Shivpal Singh  Yadav: ‘सपा हत्या की राजनीति…’, ऐसा क्या हुआ कि पूजा पाल पर भड़के Akhilesh Yadav के चाचा, खंगाल दी सारी कुंडली!

Shivpal Singh Yadav: भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश और उत्तर प्रदेश के लिए कोई काम नहीं किया। उनके वादे झूठे हैं, वोट चोरी और संस्थाओं पर कब्जे के आरोप सही हैं।

Published by Ashish Rai

Shivpal Singh Yadav: समाजवादी पार्टी से निष्कासित विधायक पूजा पाल की एक चिट्ठी ने उत्तर प्रदेश की सियासत में भूचाल ला दिया है। पूजा ने अपने पत्र में गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अगर उनकी मौत हुई तो इसके लिए सपा और  इस पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव कसूरवार होंगे। इस बयान के बाद आज मुजफ्फरनगर पहुंचे शिवपाल यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा बयान दिया।

‘ऐसा अमेरिकी राष्ट्रपति नहीं देखा’…किस बात पर दहाड़ पड़े जयशंकर, टैरिफ पर मारा तारीफ भरा ताना

समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल यादव ने कहा कि उनकी पार्टी हत्या की पॉलिटिक्स नहीं करती और पूजा पाल अब भविष्य में कभी एमएलए नहीं बन पाएंगी। इसके साथ ही उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के नेता संगीत सोम और आगामी 2027 के विधानसभा इलेक्शन पर भी अपनी राय रखी।

पूजा पाल के विधायक बनने का रास्ता बंद

शिवपाल यादव ने पूजा पाल के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि इतने दिन तक वह चुपचाप घर में बैठी रहीं, अब अचानक उन्हें हत्या का डर क्यों सता रहा है? कुछ लोग हत्या की राजनीति करते हैं, हम नहीं। पूजा पाल के विधायक बनने का रास्ता अब बंद हो गया है। भाजपा नेता संगीत सोम के ‘पश्चिमी उत्तर प्रदेश मिनी पाकिस्तान बनता जा रहा है’ वाले बयान पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि उनका स्वार्थ जगजाहिर है। उनके पास रहने की कोई जगह नहीं है, वह कभी हमारे साथ थे, अब अपने फायदे के लिए कुछ भी बोल देते हैं। उनका चरित्र सबको पता है।

Related Post

भारत गठबंधन मिलकर लड़ेगा चुनाव

2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर शिवपाल ने कहा कि हमें भारत गठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ना है। केंद्रीय संसदीय बोर्ड की बैठकें चल रही हैं, जल्द ही उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी। अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाने पर उन्होंने कहा कि विधायक अपना नेता चुनते हैं, लेकिन हम चाहते हैं कि भाजपा सत्ता छोड़ दे और अखिलेश मुख्यमंत्री बनें।

भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश और उत्तर प्रदेश के लिए कोई काम नहीं किया। उनके वादे झूठे हैं, वोट चोरी और संस्थाओं पर कब्जे के आरोप सही हैं।

जनता 2027 में फैसला करेगी

शिवपाल ने कहा कि भाजपा की घबराहट का कारण पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की रणनीति है। उन्होंने कहा कि भाजपा पीडीए से डरी हुई है। समाजवादी पार्टी में सभी वर्ग, महिलाएं और सवर्ण शामिल हैं। नेताजी ने सबके लिए काम किया। अब ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ का नारा पूरे देश में गूंजेगा। पूजा पाल के बारे में उन्होंने कहा कि उन्हें नैतिक आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए था, अब उनका राजनीतिक करियर खत्म हो चुका है।

Trump को पहली बार भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब, 25 अगस्त से बंद हो जाएगी ये सर्विस, जानें PM Modi का बड़ा फैसला

Ashish Rai
Published by Ashish Rai

Recent Posts

Rajya Sabha elections: राज्यसभा के लिए चुने गए नीतीश कुमार, कब छोड़ेंगे सीएम पद! एनडीए ने जीती पांचों सीटें

Bihar Rajya Sabha elections: बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में…

March 16, 2026

Kerala BJP First List: केरल चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर…

March 16, 2026

This is test 2

This is test 2

March 16, 2026

This is test

This is test

March 16, 2026