Categories: देश

Pregnant पत्नी को खचाखच मारे चाकू, राक्षस पति ने किलकारियों को बदला चीखों में, शादी के 6 महीने बाद शख्स क्यों बना हैवान?

UP Murder News: उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक रूह को झकझोर कर रख देने वाली वारदात सामने आ रही है।दरसक यहाँ एक राक्षस से पति ने अपनी प्रेग्नेंट पत्नी पर चाकू और ब्लेड से हमला कर उसकी हत्या कर दी। इस राक्षस पति ने पत्नी पर करीब 20 बार वार किए। इससे पत्नी बुरी तरह घायल हो गई और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

Published by Heena Khan

UP Murder News: उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक रूह को झकझोर कर रख देने वाली वारदात सामने आ रही है।दरसक यहाँ एक राक्षस से पति ने अपनी प्रेग्नेंट पत्नी पर चाकू और ब्लेड से हमला कर उसकी हत्या कर दी। इस राक्षस पति ने पत्नी पर करीब 20 बार वार किए। इससे पत्नी बुरी तरह घायल हो गई और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि इस आरोपी को अपनी पत्नी पर शक था जिसके चलते उसने न सिर्फ अपनी पत्नी की हत्या की, बल्कि महिला के पेट में पल रहे नन्हे मेहमान की भी साँसे छीन ली। 

कुछ महीने बाद ही छीनी जिंदगी

दरअसल ये वारदात मेरठ के गंगानगर के अम्हेड़ा की बताई जा रही है। भावनपुर क्षेत्र के किनानगर निवासी रविशंकर की शादी इसी साल जनवरी में लिसाड़ी गेट क्षेत्र के जाटवगेट निवासी सपना से हुई थी। वहीँ बताया जा रहा है कि, सपना अपने जीजा और बहन के साथ अम्हेड़ा में रहती थी। उसने ही सपना की शादी करवाई थी, लेकिन उसे क्या पता था कि शादी के कुछ महीने बाद ही उसकी बहन का ये हाल किया जाएगा।

अकेला देख किया वार

पाँच दिन पहले सपना अपनी बहन और जीजा के घर गई थी। फिर शनिवार को रविशंकर ने सपना को फ़ोन करके बताया कि उसे एक बुरा सपना आया है। रविशंकर ने सपना से मिलने की बात कही और सपना की बहन के घर पहुँच गया। उसने देखा कि सपना की बहन बाहर काम कर रही थी, जीजा भी काम पर गए थे और उनके बच्चे स्कूल गए थे। सपना को अकेला देखकर वह उसे पहली मंज़िल पर ले गया।

Related Post

गंगा दिखा रही रौद्र रूप, UP से लेकर Rajasthan तक टूटेगा कुदरत का कहर? बाढ़ से लोग पलायन करने को हुए मजबूर

इस तरह किया मर्डर

रविशंकर सपना को ऊपर ले गया और पहले दरवाज़ा बंद किया और फिर बोला, “आँखें बंद करो, मैं तुम्हारा लॉकेट लाया हूँ। मैं इसे खुद पहनूँगा।” सपना ने खुशी-खुशी आँखें बंद कर लीं, लेकिन उसे क्या पता था कि उसकी आँखें हमेशा के लिए बंद हो जाएँगी। जैसे ही सपना ने आँखें बंद कीं, रविशंकर ने उस पर चाकू और ब्लेड से हमला कर दिया। सपना कुछ समझ पाती, उससे पहले ही रविशंकर ने सपना पर ताबड़तोड़ 20 वार कर दिए, जिससे सपना की मौके पर ही मौत हो गई।

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

Bihar Daroga Result 2026: बिहार पुलिस SI भर्ती का रिजल्ट आउट, आधिकारिक वेबसाइट पर देखें रिजल्ट और मेरिट लिस्ट

Bihar Daroga Result 2026: बिहार पुलिस सब-ऑर्डिनेट सर्विस कमीशन (BPSSC) ने पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) प्रीलिमिनरी…

March 16, 2026

Shubman Gill Champions Trophy error: BCCI के अवॉर्ड समारोह में ऐसा क्या हो गया, जिससे रोहित शर्मा के फैन्स हुए नाराज

Shubman Gill Champions Trophy error: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की एक गलती ने रोहित…

March 16, 2026

Hyundai Creta petrol या electric कौन सी कार ज्यादा सस्ती, किसके फीचर्स में दम?

Hyundai Creta petrol vs electric: इन दिनों अगर आप कोई कार खरीदने की सोच रहे…

March 16, 2026

Ration Dealer Complaint: राशन डीलर कर रहा है मनमानी? इस नंबर पर करें शिकायत, तुरंत होगा समाधान

Ration Dealer Complaint: खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग राशन बांटने के दौरान आने वाली समस्याओं…

March 16, 2026

DME Gas Alternative LPG: अब बिना LPG सिलेंडर घर में बनेगा खाना, आखिर क्या है वैज्ञानिकों की नई खोज!

DME Gas Alternative LPG: पुणे के वैज्ञानिकों ने LPG का विकल्प तलाशने का दावा है.…

March 16, 2026