SBI ने mCash सेवा को बंद करने का लिया फैसला, इस तारीख के बाद यूजर्स नहीं कर पाएंगे इसका इस्तेमाल

mCASH Servise Close: SBI ने अपनी mCash सेवा को बंद करने का फैसला लिया है. यूजर्स अब इसका सेवा का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे.

Published by Shubahm Srivastava

SBI discontinue mCASH Servise: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने घोषणा की है कि 30 नवंबर 2025 के बाद mCash सेवा को बंद कर दिया जाएगा. इसके बाद ग्राहक ऑनलाइन SBI और YONO Lite प्लेटफॉर्म पर mCash के माध्यम से न तो पैसे भेज पाएंगे और न ही प्राप्त लिंक के जरिए धनराशि का दावा कर सकेंगे. यानी बिना लाभार्थी को रजिस्टर किए पैसे भेजने की सुविधा समाप्त हो जाएगी.

SBI ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर ग्राहकों को सलाह दी है कि वे थर्ड पार्टी को पैसे ट्रांसफर करने के लिए UPI, IMPS, NEFT और RTGS जैसे सुरक्षित और व्यापक रूप से उपयोग किए जाने वाले डिजिटल भुगतान माध्यमों का उपयोग करें.

mCash सेवा कैसे काम करती थी?

SBI mCash एक डिजिटल भुगतान सुविधा है, जिसके द्वारा किसी भी SBI इंटरनेट बैंकिंग यूजर को लाभार्थी को रजिस्टर किए बिना केवल मोबाइल नंबर या ईमेल ID की मदद से तुरंत पैसा भेजने की सुविधा मिलती थी. रिसीवर को एक SMS या ईमेल मिलता था, जिसमें एक सुरक्षित लिंक और 8 अंकों का पासकोड होता था. इस लिंक के माध्यम से लाभार्थी पैसे का दावा कर सकता था, चाहे उसका बैंक खाता किसी भी बैंक में हो.

ग्राहक Google Play Store से SBI mCash App डाउनलोड करके MPIN सेट करने के बाद ऐप में लॉग इन करते थे. पासकोड दर्ज कर वे किसी भी बैंक खाते में पैसा क्लेम कर सकते थे. रिसीवर चाहे SBI ग्राहक हो या किसी अन्य बैंक का, वह mCash मोबाइल ऐप या OnlineSBI पोर्टल पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से राशि स्थानांतरित कर सकता था.

silver price today: सोने के बाद चांदी पर भी गिरावट, निवेशकों के लिए है शानदार अवसर!

क्यों बंद हो रही है सेवा?

SBI ने स्पष्ट किया है कि mCash के स्थान पर ग्राहक अधिक सुरक्षित, तेज़ और सुविधाजनक विकल्पों—UPI, IMPS, NEFT और RTGS—का उपयोग कर सकते हैं. बैंक का मानना है कि UPI आधारित सेवाएँ आज अधिक व्यापक हैं और बेहतर सुरक्षा प्रदान करती हैं.

UPI के जरिए पैसे भेजने की प्रक्रिया

mCash सेवा बंद होने के बाद SBI ग्राहकों को भुगतान करने के लिए BHIM SBI Pay ऐप का उपयोग करना होगा. UPI आधारित इस ऐप के माध्यम से ग्राहक पैसे भेजने, प्राप्त करने, बिल भुगतान, रिचार्ज और ऑनलाइन खरीदारी कर सकते हैं.

पैसा भेजने के लिए यूजर्स को BHIM SBI Pay ऐप में लॉग इन करना होगा. इसके बाद ‘Pay’ विकल्प चुनकर VPA, खाते और IFSC या QR कोड जैसे किसी भी भुगतान विकल्प का चयन किया जाता है. आवश्यक विवरण भरकर लिंक किए गए खातों में से डेबिट खाता चुना जाता है, फिर UPI PIN दर्ज कर लेनदेन पूरा किया जाता है.

रिकॉर्ड तोड़ने वाली हैं चांदी की कीमतें, 1 महीने में 2 लाख रुपये तक पहुंचने का क्या है कारण

Shubahm Srivastava
Published by Shubahm Srivastava

Recent Posts

India-US Relations: जंग के बीच भारत को बड़ी राहत! अमेरिका ने दे दी छूट; अब इस देश से आएगा तेल

Russian Oil: इजराइल ईरान के बीच चल रही वॉर के कारण लगातार अन्य देशों को…

March 6, 2026

Fighter Jet Crash: पहले रडार से गायब, फिर मिला मलबा! भारतीय वायुसेना का सुखोई फाइटर जेट क्रैश

Fighter Jet Crash: इंडियन एयर फ़ोर्स की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान के…

March 6, 2026

Aaj Ka Mausam: पसीने छुड़ाएगी गर्मी या बारिश देगी राहत? जानें कैसा रहेगा दिल्ली से लेकर बिहार तक का मौसम

Today Weather: दिल्ली से लेकर यूपी तक का मौसम अब अपना मिजाज बदलने लगा है.…

March 6, 2026

Chanakya Niti: शादी करने के लिए सुंदर लड़की में होने चाहिए ये 5 और गुण, वरना कर दें इन्कार

Chanakya Niti: शादी के लिए लड़की का चयन करने के दौरान बहुत सी बातों का ध्यान…

March 5, 2026