Categories: देश

Saheli Smart Card: दिल्ली में महिलाओं को मिलेगा फ्री बस सफर का तोहफा, ‘सहेली स्मार्ट कार्ड’ से करें यात्रा- जानें पूरा प्रोसेस

Saheli Smart Card: राजधानी Delhi की महिलाओं और ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए अब सफर करना और भी आसान हो जाएगा। दिल्ली सरकार ने एक नई योजना के तहत ‘सहेली स्मार्ट कार्ड’ की शुरुआत की है, जिसके जरिए महिलाएं और ट्रांसजेंडर डीटीसी (DTC) और क्लस्टर बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी।

Published by

Saheli Smart Card: राजधानी Delhi की महिलाओं और ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए अब सफर करना और भी आसान हो जाएगा। दिल्ली सरकार ने एक नई योजना के तहत ‘सहेली स्मार्ट कार्ड’ की शुरुआत की है, जिसके जरिए महिलाएं और ट्रांसजेंडर डीटीसी (DTC) और क्लस्टर बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। जानकारी के मुताबिक, यह सुविधा 12 साल या उससे अधिक उम्र की दिल्ली निवासी महिलाओं को मिलेगी।

कैसा होगा Saheli Smart Card?

मिली जानकारी के अनुसार, यह स्मार्ट कार्ड पूरी तरह डिजिटल होगा। इसमें कार्डधारक का नाम और फोटो दर्ज होगा। ‘सहेली कार्ड’ को नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC) फ्रेमवर्क के तहत तैयार किया गया है। बता दें, यह वर्तमान में इस्तेमाल हो रहे गुलाबी टिकटों की जगह लेगा और सफर को पेपरलेस बना देगा।

कहां मिलेगा फ्री सफर?

यह कार्ड सिर्फ डीटीसी और क्लस्टर बसों में फ्री यात्रा के लिए मान्य होगा। वहीं, अगर किसी को मेट्रो या अन्य ट्रांसपोर्ट सेवा का इस्तेमाल करना है, तो उसी कार्ड में पैसे टॉप-अप करने होंगे। यानी कार्ड बहुउपयोगी तो है, लेकिन मुफ्त यात्रा की सुविधा सिर्फ सरकारी बसों तक सीमित रहेगी।

कार्ड पाने की प्रक्रिया क्या है?

इस योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं को सबसे पहले DTC की वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। इसके बाद एक सहभागी बैंक चुनना होगा, जहां जाकर उन्हें KYC प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

KYC के लिए जरूरी दस्तावेज़:

आधार कार्ड

Related Post

पैन कार्ड

दिल्ली में निवास का प्रमाण

पासपोर्ट साइज फोटो

बैंक द्वारा मांगे गए अन्य दस्तावेज

एक बार KYC पूरी हो जाने के बाद बैंक द्वारा कार्ड को रजिस्टर्ड पते पर भेज दिया जाएगा। कार्ड शुरू करने से पहले उसे डीटीसी के ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन सिस्टम (AFCS) से एक्टिवेट करना अनिवार्य होगा। वहीं, कार्ड के खो जाने पर उपयोगकर्ता बैंक को सूचित कर सकते हैं। बैंक की शर्तों के अनुसार उन्हें डुप्लीकेट कार्ड भी जारी किया जा सकता है।

बैंक ले सकते हैं मामूली चार्ज

हालांकि सफर पूरी तरह मुफ्त होगा, लेकिन कार्ड जारी करने या उसके रखरखाव के लिए बैंक एक बार का मामूली शुल्क ले सकते हैं। सरकार की ओर से यात्रा पर कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। दिल्ली सरकार का मानना है कि यह कदम महिलाओं और ट्रांसजेंडर यात्रियों के लिए एक नई डिजिटल क्रांति की शुरुआत करेगा। अब बसों में यात्रा सिर्फ मुफ्त नहीं बल्कि ज्यादा सुरक्षित, तेज और पेपरलेस भी होगी।

Published by

Recent Posts

CPR demonstration: पुलिस कुत्ते पाको ने किया हैरान कर देने वाला सीपीआर प्रदर्शन, वायरल वीडियो में दिखी अद्भुत ट्रेनिंग

CPR demonstration: मैड्रिड पुलिस का कुत्ता पाको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां…

March 22, 2026

Global Terrorism Index 2026: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे खतरनाक देश, आतंकवाद के मामले में किया टॉप

Pakistan top terrorist country: TTP 'तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान' पाकिस्तान का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन बन चुका…

March 22, 2026

Stock Market Holiday: निवेशकों के लिए अलर्ट! 4 दिन बंद रहेगा बाजार, क्या इससे बदल जाएगा ट्रेंड?

Share Market Closed Dates: इन दिनों इक्विटी, डेरिवेटिव और फॉरेक्स सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं…

March 22, 2026