Categories: देश

Middle East Tension: ईरान-इजराइल के बीच जारी जंग पर राज्यसभा में क्या बोले एस. जयशंकर?

Middle East Tension: इजराइल और ईरान के बीच जारी जंग ने पूरी दुनिया की टेंशन बढ़ा दी है. युद्ध के बीच कच्चे तेल के दामों में जबरदस्त इजाफा हुआ है.

Published by JP Yadav

Middle East Tension: इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग की गूंज सोमवार (09 मार्च, 2026) को राज्यसभा में भी सुनाई दी. मिडिल ईस्ट संकट को लेकर आम जनता में भी भ्रम की स्थिति बनी हुई है. दोनों ओर से दिए जा रहे बयानों से लगता है कि यह युद्ध अधिक दिनों तक चलेगा. इस बीच सोमवार को विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने राज्यसभा में कहा कि 28 फरवरी से शुरू हुआ यह संघर्ष अयातुल्लाह अली खामेनेई समेत  कई लोगों की जान ले चुका है.

विदेश मंत्री ने राज्यसभा में कहा कि भारत ने सभी पक्षों से संयम बरतने की अपील की है. जयशंकर ने कहा कि मिडिट ईस्ट में जारी युद्ध भारत के लिए चिंता का विषय है. इसके पीछे वजह यह है कि खाड़ी देशों में करीब 1 करोड़ भारतीय रहते हैं. श्रमिकों के अलावा ईरान में भी कई भारतीय पढ़ाई और अन्य कामों के लिए मौजूद हैं.  सभी पक्षों से संयम बरतने, तनाव बढ़ाने से बचने और आम लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की अपील की गई थी.

Related Post

राज्यसभा में जयशंकर के खिलाफ नारेबाजी

राज्यसभा में विपक्ष के हंगामे के बीच अपने संबोधन में एस. जयशंकर ने कहा कि मौजूदा संघर्ष के कारण क्षेत्र की सुरक्षा स्थिति और अधिक गंभीर हो गई है. उन्होंने यह जानकारी भी दी कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हालात पर बेहद बारीक नजर रखे हुए हैं. वहीं, इससे पहले सोमवार को ही पार्लियामेंट बजट सेशन 2026 विदेश मंत्री एस जयशंकर के खिलाफ भारी नारेबाजी के साथ शुरू हुआ.

कांग्रेस अध्यक्ष ने सरकार की चुप्पी पर घेरा

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मिडिल ईस्ट विवाद पर सरकार के रुख पर सवाल उठाए. वहीं, इस पूरे मुद्दे पर एस. जयशंकर ने कहा कि तनाव कम करने के लिए बातचीत और डिप्लोमेसी ज़रूरी है. संघर्ष वाले इलाकों में फंसे भारतीयों को वापस लाने की हर कोशिश की जा रही है.  

JP Yadav
Published by JP Yadav

Recent Posts

Khamenei Death: खामेनेई की मौत के बाद क्या ईरान में मनाई जाएगी ईद? या पसरा रहेगा मातम

Eid Celebration in Iran: ईरान-इजराइल में चल रही जंग के दौरान ईरान का बड़ा नुक्सान…

March 11, 2026

Aaj Ka Mausam: किन राज्यों में चलेगी ‘लू’, कहां होगी झमाझम बारिश? जानें आज कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम

Today Weather: ठंड अब पूरी तरह अलविदा कह चुकी है. अब लगातार तापमान बढ़ रहा…

March 11, 2026

Delhi Crime: आनंद विहार की झाड़ियों में मिला लापता यूट्यूबर का शव, 7 मार्च से गायब था आकाश

Delhi Crime News: यूट्यूबर आकाश का शव सोमवार, 9 मार्च को बरामद किया गया था.…

March 10, 2026

कौन है राहुल भाटिया? CEO पीटर एल्बर्स के इस्तीफे के बाद संभाली इंडिगो की कमान; करोड़ों की है दौलत!

Who is Rahul Bhatia: CEO पीटर एल्बर्स के इस्तीफे के बाद राहुल भाटिया नए CEO…

March 10, 2026

Dhurandhar 2: रिलीज से पहले देखें ‘धुरंधर 2’, धड़ल्ले से बिक रहीं टिकट; जानें कहां देख सकते हैं फिल्म?

Dhurandhar 2: धुरंधर: द रिवेंज 19 मार्च को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है.…

March 10, 2026