Categories: देश

‘कलियुग के साक्षात भगवान हैं लालू यादव…’, बिहार के पूर्व सीएम की भोलेनाथ से तुलना, सुन दंग रह गए सनातनी

मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में पहुंची एमएलसी उर्मिला ठाकुर ने लालू प्रसाद की तुलना भगवान भोलेनाथ से करते हुए कहा कि एक भगवान शिव थे और दूसरे कलयुग में साक्षात भगवान लालू प्रसाद हैं।

Published by Divyanshi Singh

Lalu Yadav:राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव अक्सर अपने मजाकिया बयानों की वजह से सोशल मीडिया पर छाए रहते है। अब मुजफ्फरपुर में राजद नेता और एमएलसी उर्मिला ठाकुर ने लालू यादव को लेकर कुछ ऐसा बयान दिया है जिसे लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है। उर्मिला ठाकुर ने लालू यादव पर अजीबोगरीब बयान दिया है। राजद एमएलसी उर्मिला ठाकुर ने लालू प्रसाद को भगवान शिव की तरह दूसरा भगवान बताया।

कलयुग में साक्षात भगवान लालू प्रसाद हैं-उर्मिला ठाकुर

मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में पहुंची एमएलसी उर्मिला ठाकुर ने लालू प्रसाद की तुलना भगवान भोलेनाथ से करते हुए कहा कि एक भगवान शिव थे और दूसरे कलयुग में साक्षात भगवान लालू प्रसाद हैं। इतना ही नहीं उर्मिला ठाकुर ने भीष्म पितामह, भगवान कृष्ण और भगवान पुरुषोत्तम राम की तुलना करते हुए कहा कि जैसे इनकी जगह कोई नहीं ले सकता, वैसे ही लालू प्रसाद की जगह कोई नहीं ले सकता।

राजनीति का भीष्म पितामह

उर्मिला ठाकुर ने लालू प्रसाद को राजनीति का भीष्म पितामह करार दिया। उन्होंने कहा कि बहुत से पुरुष पैदा हुए, लेकिन कोई भी मर्यादा पुरुषोत्तम राम की जगह नहीं ले सका। बहुत से विधायक, सांसद, मंत्री, राज्यपाल, प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति पैदा हुए, लेकिन कोई भी लालू प्रसाद की जगह नहीं ले सका और न ही ले पाएगा।

Related Post

कांग्रेस पर साधा निशाना

उर्मिला ठाकुर ने कांग्रेस पर परोक्ष रूप से हमला करते हुए कहा कि 1990 से पहले जो लोग सत्ता में थे, वे अब कभी सत्ता में नहीं आएंगे। उर्मिला ठाकुर ने कहा कि मेरे पिता 5 किलो अनाज के लिए दाढ़ी बनाते थे। आज अगर किसी ने अपनी बेटी को एमएलसी बनाया है, तो वह लालू यादव हैं। तेजस्वी यादव जो कहते हैं, वह करते हैं। लालू यादव दुनिया के सबसे बड़े समाजवादी नेता हैं। वहीं लालू यादव को लेकर दिए गए इस बयान पर बिहार के राजनीतिक दलों के नेताओं की प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं।

तंबाकू, पान, गुटखा खाने वाले पुजारियों की अब खैर नहीं! CM योगी ने दिए सख्त निर्देश, भोलेनाथ के इस मंदिर में नहीं कर पाएंगे पूजा-अर्चना

Divyanshi Singh
Published by Divyanshi Singh
Tags: lalu yadav

Recent Posts

CPR demonstration: पुलिस कुत्ते पाको ने किया हैरान कर देने वाला सीपीआर प्रदर्शन, वायरल वीडियो में दिखी अद्भुत ट्रेनिंग

CPR demonstration: मैड्रिड पुलिस का कुत्ता पाको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां…

March 22, 2026

Global Terrorism Index 2026: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे खतरनाक देश, आतंकवाद के मामले में किया टॉप

Pakistan top terrorist country: TTP 'तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान' पाकिस्तान का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन बन चुका…

March 22, 2026

Stock Market Holiday: निवेशकों के लिए अलर्ट! 4 दिन बंद रहेगा बाजार, क्या इससे बदल जाएगा ट्रेंड?

Share Market Closed Dates: इन दिनों इक्विटी, डेरिवेटिव और फॉरेक्स सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं…

March 22, 2026