Ration Dealer Complaint: राशन वितरण में अक्सर मनमानी और गड़बड़ी की शिकायतें सामने आती है. खासतौर पर ग्रामीण इलाकों से. कई सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दावा किया जाता है कि गांव की डीलर लोगों से तय कीमत से अधिक पैसा ले रहे हैं और राशन भी कोटे से कम दिया जा रहा है.
अब नहीं चलेगी मनमानी
इन शिकायतों के खिलाफ अब खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग (Department of Food and Public Distribution) ने कड़ा कदम उठाया है. इसके लिए उपभोक्ताओं को शिकायत दर्ज कराने के व्हाट्सऐप नंबर तक जारी कर दिए हैं. अगर किसी व्यक्ति को समय पर राशन नहीं मिल रहा है. राशन से जुड़ी कोई अन्य समस्या आ रही है. तो वह सीधे सरकार तक अपनी शिकायत पहुंचा सकता है.
अब दर्ज कर सकते हैं शिकायत
अब उपभोक्ता WhatsApp के माध्यम से भी अपनी समस्या दर्ज कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें केवल 9868200445 नंबर पर “Hi” मैसेज करना है.यह सुविधा उन लोगों के लिए काफी आसान है, जो मोबाइल के जरिए तुंरत शिकायत दर्ज करना चाहते हैं.
कॉल पर भी मिल सकती है मदद
राशन से जुड़ी समस्या होने पर IVRS नंबर 14457 पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं. इस नंबर पर कॉल करने के बाद उपभओक्ताओं को मुताबिक, जानकारी देकर अपनी समस्या बताने का मौका मिलता है. ताकी सबंधित अधिकारी कार्रवाई कर सकें.
ऑनलाइन शिकायत की सुनवाई
सरकार ने राशन से जुड़ी शिकायतों के समाधान के लिए साप्ताहिक ऑनलाइन बैठक का आयोजन किया जाएगा. यह बैठक हर बुधवार दोपहर करीब 3 बजे से 4 बजे के बीच आयोजित की जाएगी. इस दौरान लोग सीधे तौर पर सरकारी अधिकारियों से जुड़कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं. मीटिंग में शामिल होने के लिए http://dfpd.gov.in/vc-link/en का इस्तेमाल किया जा सकता है.

