Categories: देश

मास्क पहने PG में घुसा दरिंदा, हाथ-पैर बांध लड़की को बनाया हवस का शिकार

Crime News: कर्नाटक की सिलिकॉन सिटी बेंगलुरु से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा  है। दरअसल, यहाँ यौन उत्पीड़न की घटना ऐसी जगह हुई  है जो जगह महिलाओं के लिए सबसे ज्यादा सुरक्षित मानी जाती है। ये घटना एक पीजी में हुई।

Published by Heena Khan

Karnataka News: कर्नाटक की सिलिकॉन सिटी बेंगलुरु से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा  है। दरअसल, यहाँ यौन उत्पीड़न की घटना ऐसी जगह हुई  है जो जगह महिलाओं के लिए सबसे ज्यादा सुरक्षित मानी जाती है। ये घटना एक पीजी में हुई। जानकारी के मुताबिक, सुद्दागुंटेपल्या थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले महिला पीजी में एक व्यक्ति घुस गया और वहाँ एक युवती का यौन उत्पीड़न किया।

कमरे में ऐसे घुसा दरिंदा

आपकी जानकारी के लिए बता दें, यह घटना 29 अगस्त की सुबह 3 बजे की बताई जा रही है। घटना के संबंध में सुड्डागुंटेपल्या पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है। इतना ही नहीं हैरान कर देने वाली बात ये है कि, यौन उत्पीड़न की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वहीँ 29 अगस्त की सुबह 3 बजे नकाब पहने एक व्यक्ति पीजी में आया और लड़की के कमरे में घुस गया। लड़की को पता चल गया कि उसके कमरे में कोई आया है, लेकिन उसने सोचा कि शायद उसकी रूममेट होगी। यह सोचकर वो दुबारा सोने चली गई। फिर शख्स  ने कमरे का दरवाजा बंद कर दिया और ताला लगा दिया।

शर्म-हया सब बेच खाए Congress विधायक! महिला पत्रकार को आंख मारते हुए कही ऐसी बात, खड़े हो जाएंगे कान

Related Post

रेप कर छीने पैसे

इतना ही नहीं इस दौरान आरोपी महिला के पास गया और उसके हाथ-पैर बाँध दिए। वहीँ जब ​​महिला को उसके व्यवहार का पता चला, तो वो काफी देर तक चीखी-चिल्लाई और आरोपी को लात-घूँसे मारे, लेकिन उसकी सुनने वाला कोई नहीं था। वहीँ आरोपी ने महिला का यौन उत्पीड़न किया और उसे बेरहमी से पीटा। फिर उसने अलमारी से 2,500 रुपये निकाले और भाग गया। महिला ने सुड्डागुंटेपल्या पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। वहीँ अब पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। 

Odisha News: उपमुख्यमंत्री के चुनावी क्षेत्र पटनागढ़ अस्पताल में बारिश से जलभराव, मरीजों की बढ़ी मुश्किलें, लोगों में नाराजगी

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

Odisha Hospital Fire: ओडिशा में दर्दनाक हादसा! अस्पताल में लगी भीषण आग, 10 मरीजों के मरने की आशंका

Odisha Hospital Fire: सुबह-सुबह ओडिशा से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही…

March 16, 2026

Delhi Weather: सर्द हवाएं और बारिश की आहट! इस हफ्ते कुछ ऐसा रहेगा राजधानी दिल्ली का मौसम, IMD अलर्ट

Delhi Ka Mausam: जहां कुछ दिनों से राजधानी दिल्ली गर्मी में तप रही थी. वहीँ…

March 16, 2026