Categories: देश

राहुल गांधी ने किन-किन आधारों पर लगाया BJP पर वोट चोरी का आरोप ? यहां समझ लें पूरा डाटा

The H Files: वोट चोरी को लेकर राहुल गांधी ने बताया कि हरियाणा में 22 वोटर कार्ड एक ही नाम के थे. एक ही लड़की के 22 वोटर कार्ड मिले. इतना ही नहीं इस दौरान उन्होंने कहा कि लड़की ने 10 मतदान केंद्रों पर वोट डाला था. इस तरह हरियाणा में 25 लाख वोट चोरी हो गए.

Published by Heena Khan

Rahul Gandhi Hydrogen Bomb: बिहार विधानसभा चुनाव से कुछ ही घंटों पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हरियाणा चुनाव को लेकर बीजेपी पर ऐसे ऐसे आरोप लगाए हैं जो काफी हैरान कर देने वाले हैं. दरअसल, बिहार चुनाव से ठीक एक दिन पहले राहुल गांधी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई चौंकाने वाले खुलासे भी किए हैं. वोट चोरी के मुद्दे पर हुई इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को “एच फाइल्स” नाम दिया गया है. आज कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर राहुल गांधी की इस प्रेस कॉन्फ्रेंस का एक वीडियो पोस्ट किया. इतना ही नहीं इस दौरान उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि हरियाणा में किन-किन आधारों पर वोट चोरी हुई है.

इन आधारों पर हुई वोट चोरी- Rahul Gandhi

वोट चोरी को लेकर राहुल गांधी ने बताया कि हरियाणा में 22 वोटर कार्ड एक ही नाम के थे. एक ही लड़की के 22 वोटर कार्ड मिले. इतना ही नहीं इस दौरान उन्होंने कहा कि लड़की ने 10 मतदान केंद्रों पर वोट डाला था. इस तरह हरियाणा में 25 लाख वोट चोरी हो गए. मतदाता सूची में यह गड़बड़ी कैसे हुई? फॉर्म 6 और 7 के ज़रिए वोट चोरी हुए. वहीं उन्होंने बताया कि नीचे दिए गए आधार पर वोटों की चोरी हुई है.

Related Post
  • डुप्लीकेट मतदाता (Duplicate voters) – 5,21,619
  • गलत पता (Invalid addresses) – 93,174
  • थोक मतदाता (Bulk voters) – 19,26,351
  • फॉर्म 6 का गलत इस्तेमाल (Misuse of Form 6) (additions)
  • फॉर्म 7 का गलत इस्तेमाल (Misuse of Form 7) (deletions)

वोटिंग से कुछ घंटों पहले Rahul Gandhi ने खोल दी बड़ी पोल, फेंका ऐसा ‘हाइड्रोजन बम’, हिल गई बिहार की सियासत

राहुल ने बताया हार का कारण 

इतना ही नहीं इस दौरान राहुल गांधी ने ये भी दावा किया कि कांग्रेस की हार का कारण यह बड़े पैमाने पर हुई ‘वोट चोरी’ और फ़र्ज़ी मतदाता पंजीकरण है. राहुल गांधी ने इस पूरी प्रक्रिया को ‘लोकतंत्र की हत्या’ करार देते हुए कहा कि उनके पास इस ‘वोट चोरी’ के 100% प्रमाण हैं. वहीं राहुल गांधी ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में देश के युवाओं और Gen Z को संबोधित करते हुए ज़ोर देकर कहा कि यह मुद्दा उनके भविष्य से जुड़ा है. उन्होंने स्पष्ट किया कि हालांकि वो चुनाव आयोग (ईसी) और भारत की लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर सवाल उठा रहे हैं, लेकिन यह “सौ प्रतिशत सबूतों” पर आधारित है.

Bihar Chunav: 1 घर 500 वोटर्स! हरियाणा में कितने वोट हुए चोरी? Rahul Gandhi ने बिहार चुनाव से पहले किया ‘पर्दाफाश’

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026