Categories: देश

Rahul Gandhi Defamation Case: कांग्रेस के शहजादे राहुल गांधी को सेना का अपमान करना पड़ा भारी, सजा के डर से कोर्ट में किया सरेंडर, फिर मिली जमानत

पूरा मामला 16 दिसंबर 2022 का है, जब भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने मीडिया से बात करते हुए गलवान घाटी में हुई झड़प का ज़िक्र करते हुए कथित तौर पर कहा था कि, "चीनी सैनिक हमारे सैनिकों को मार रहे हैं, लेकिन मीडिया उनसे सवाल नहीं करता।"

Published by Ashish Rai

Rahul Gandhi Defamation Case: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को लखनऊ स्थित एमपी-एमएलए कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। यह आत्मसमर्पण भारतीय सेना पर की गई कथित अपमानजनक टिप्पणी के सिलसिले में दायर मानहानि के एक मामले के तहत किया गया। अदालत में आत्मसमर्पण के तुरंत बाद, राहुल गांधी के वकील ने ज़मानत याचिका दायर की, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया और उन्हें ज़मानत दे दी गई।

फांसी पर नहीं लटकेगी भारत की बेटी निमिषा प्रिया, अचानक यमन में लिया गया ऐसा फैसला, खुशी से झूम उठा परिवार

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान दिया था विवादित बयान

पूरा मामला 16 दिसंबर 2022 का है, जब भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने मीडिया से बात करते हुए गलवान घाटी में हुई झड़प का ज़िक्र करते हुए कथित तौर पर कहा था कि, “चीनी सैनिक हमारे सैनिकों को मार रहे हैं, लेकिन मीडिया उनसे सवाल नहीं करता।” इस बयान को सेना के लिए अपमानजनक बताया गया था।

सेना का आधिकारिक जवाब

भारतीय सेना ने 12 दिसंबर को एक बयान जारी कर स्पष्ट किया था कि चीनी सेना ने भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश की थी, जिसका भारतीय सेना ने कड़ा जवाब दिया था। इसके बाद चीनी सैनिक वापस लौट गए और झड़प में दोनों पक्षों को मामूली चोटें आईं।

Related Post

सेवानिवृत्त अधिकारी ने दर्ज कराई शिकायत

सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के सेवानिवृत्त निदेशक उदय शंकर श्रीवास्तव ने सेना पर दिए गए इस बयान को लेकर राहुल गांधी के खिलाफ अदालत में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में कहा गया है कि राहुल गांधी ने जानबूझकर भारतीय सेना की छवि खराब करने के उद्देश्य से झूठे और अपमानजनक बयान दिए हैं।

अदालत ने राहुल को आरोपी मानते हुए तलब किया था

लखनऊ की एमपी-एमएलए अदालत ने इस मामले में राहुल गांधी को आरोपी मानते हुए तलब किया था। उन्होंने मंगलवार को अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया और उन्हें जमानत मिल गई। अब इस मामले की अगली सुनवाई की तारीख अदालत तय करेगी, जिसमें पक्षकारों की दलीलें सुनी जाएंगी।

भारत के एयर डिफेंस को भेदने के लिए चीन-पाक ने बनाया खतरनाक प्लान, तैयार किया ऐसा ड्रोन, एक्सपर्ट की चेतावनी से फटी रह जाएंगी आंखें

Ashish Rai
Published by Ashish Rai

Recent Posts

CPR demonstration: पुलिस कुत्ते पाको ने किया हैरान कर देने वाला सीपीआर प्रदर्शन, वायरल वीडियो में दिखी अद्भुत ट्रेनिंग

CPR demonstration: मैड्रिड पुलिस का कुत्ता पाको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां…

March 22, 2026

Global Terrorism Index 2026: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे खतरनाक देश, आतंकवाद के मामले में किया टॉप

Pakistan top terrorist country: TTP 'तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान' पाकिस्तान का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन बन चुका…

March 22, 2026

Stock Market Holiday: निवेशकों के लिए अलर्ट! 4 दिन बंद रहेगा बाजार, क्या इससे बदल जाएगा ट्रेंड?

Share Market Closed Dates: इन दिनों इक्विटी, डेरिवेटिव और फॉरेक्स सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं…

March 22, 2026