Categories: देश

प्रेग्नेंट महिलाओं के पतियों को भी कराने होंगे ये दो टेस्ट, इस राज्य में लागू होंगे नियम; जानें पूरा मामला

Policy For Pregnant Women: गर्भवती महिलाओं के लिए एक पॉलिसी बनाई जा रही है. यह पॉलिसी महिलाओं के साथ-साथ उनके पतियों के लिए भी जरूरी है. इससे उनके बच्चे की जिंदगी जुड़ी हुई है.

Published by Preeti Rajput

Policy For Pregnant Women: हरियाणा सरकार ने राज्य की कामकाजी महिलाओं के लिए एक पॉलिसी बनाने का फैसला किया है. इस पॉलिसी के मुताबिक, अब राज्य में प्रेग्नेंट महिलाओं के पतियों का HIV और सिफलिस टेस्ट किया जाएगा. यह फैसला HIV एड्स और अन्य बीमारियों को फैलने से रोकने के मकसद से लिया गया है. राज्य सरकार ने संबंधित विभाग और अधिकारियों को पॉलिसी का ड्राफ्ट तैयार करने का आदेश दिया है. 

वर्किंग कमेटी की बैठक में लिया फैसला

हरियाणा राज्य एड्स नियंत्रण सोसायटी (HSACS) की 23वीं वर्किंग कमेटी की बैठक हाल ही में हुई थी. जिसकी अध्यक्षता स्वास्थय एवं परिवार कल्याण विभाग की एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (ACS) डॉ. सुमिता मिश्रा ने की थी. इस दौरान हरियाणा की महिला वर्किंग स्टाफ के लिए इस योजना को लागू करने का फैसला किया है. जिसके तरह प्रेग्नेंट महिलाओं के साथ उनके पतियों को भी HIV और सिफलिस टेस्ट कराना जरूरी होगा. 

आखिर क्यों लिया गया ये फैसला

हरियाणा सरकार के मुताबिक, पॉलिसी लागू होने के बाद HIV और सिफलिस जैसी बीमारियों का खतरा बच्चे में फैलने से रोका जा सकेगा और बच्चा इन बीमारियों से सुरक्षित रहेगा. पॉलिसी लागू होने के बाद इस साल ही करीब 6 लाख टेस्ट करने की तैयारी की जा रही है. राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (NACO) ने साल 2026 में राज्य में  595880 HIV और सिफलिस टेस्ट करने की योजना बनाई है. 

Related Post

Akanksha Chamola की ज्वेलरी देख फैन्स हुए दीवाने, रेड कारपेट पर दिखा देसी गर्ल का ‘बनारसी लुक’!

HIV संक्रमण और सिफलिस टेस्ट

HIV इम्यून सिस्टम पर हमला करने वाला वायरस है. यह सफेद ब्लड सेल्स पर अटैक करता है. जिसके कारण इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है. साथ ही टीबी, सीवियर इन्फेक्शन और कैंसर जैसी बीमारियों का भी खतरा बढ़ जाता है. अगर समय पर इलाज न हो तो AIDS हो सकता है. वहीं सिफलिस एक गंभीर यौन संचारित संक्रमण है. यह संक्रमण ट्रेपोनेमा पैलिडम नामक बैक्टीरिया से फैलता है. यह संबंध बनाते समय संक्रमित व्यक्ति के घावों के सीधे संपर्क में आने के कारण होता है.  

IPL Southerb Derby: इन-फॉर्म RCB के सामने उतरेगी CSK, देखें हेड-टू-हेड में कौन आगे?

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

Kharmas 2026 End Date: कब खत्म होगा खरमास? इस दिन से शुरू होंगे मांगलिक कार्य; जानें अप्रैल में शादी के लिए शुभ दिन

Kharmas 2026 End Date: भगवान सूर्य 14 अप्रैल मंगल की राशि मेष में एंट्री करने…

April 5, 2026

Delhi News: दिल्ली में बड़े ब्लास्ट की साजिश नाकाम, मुंबई पुलिस संग ऑपरेशन में दो संदिग्ध गिरफ्तार

Delhi News: दिल्ली पुलिस और मुंबई ATS ने संयुक्त ऑपरेशन में दो संदिग्धों को हिरासत…

April 5, 2026

क्या सच में प्रेग्नेंट हैं सेलेना गोमेज, वायरल तस्वीर ने बढ़ाई हलचल; जानें क्या है पूरा मामला?

Selena Gomez Pregnancy Rumors: इंटरनेशनल सिंगर और बिजनेस वुमन सेलेना गोमेज एक बार फिर चर्चाओं…

April 5, 2026

Split Vs Windows AC: 1 घंटे में कौन सा एसी खाता है ज्यादा बिजली, खरीदने से पहले यहां जानें

Split Vs Windows AC: गर्मी के मौसम में एसी हर घर की जरूरत होती है…

April 5, 2026

Upcoming Movies: बॉलीवुड के लिए खास है 2026-2027, रामायण से लेकर किंग तक कई फिल्में होंगी रिलीज

Upcoming Movies 2026-2027: बॉलीवुड लवर्स के लिए साल 2026-2027 बेहद ही खास होने वाला है.…

April 5, 2026