PM Surya Ghar Yojana: प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (Prime Minister Surya Ghar Free Electricity Scheme) के तहत 3kW या उससे अधिक क्षमता का रूफटॉप सोलर लगवाने के लिए आधिकारिक पोर्टल pmsuryaghar.gov.in पर पंजीकरण करना होगा. इस योजना के तहत 3kW तक की प्रणाली पर ₹78,000 तक की सब्सिडी मिलती है. इस योजना का लाभ पाने के लिए कुछ जरूरी दस्तावेजों का होना बेहद जरूरी है, जैसे- आधार, बिजली बिल, और बैंक खाता आदी. जानकारी के मुताबिक, आवेदन के 30 दिनों के भीतर सब्सिडी सीधे बैंक खाते में जमा कर दी जाती है.
आवेदन कैसे करें?
- PM Surya Ghar पोर्टल पर जाएं और ‘Apply for Rooftop Solar’ पर क्लिक करें.
- अपना राज्य, बिजली वितरण कंपनी (DISCOM), और उपभोक्ता खाता संख्या दर्ज करें.
- मोबाइल नंबर और उपभोक्ता नंबर का उपयोग करके पोर्टल पर लॉगिन करें.
- रूफटॉप सोलर के लिए आवेदन फॉर्म भरें.
- आवेदन के बाद, DISCOM द्वारा आपके घर का भौतिक सत्यापन किया जाएगा.
- मंजूरी मिलने पर आप वेंडर (vendor) चुन सकते हैं.
- DISCOM द्वारा पंजीकृत किसी भी विक्रेता से सोलर पैनल लगवाएं.
- प्लांट स्थापित होने के बाद, नेट मीटर के लिए आवेदन करें.
- DISCOM अधिकारी निरीक्षण के बाद नेट मीटर लगाएंगे.
- इंस्टॉलेशन और नेट मीटर के बाद, पोर्टल पर कमिशनिंग सर्टिफिकेट जेनरेट करें.
- बैंक खाता विवरण और रद्द किया गया चेक (cancelled cheque) अपलोड करें.
योजना की सब्सिडी और लाभ
- सिस्टम की लागत का 60% तक और अतिरिक्त क्षमता के लिए 40 प्रतिशत सब्सिडी (3kW के लिए ₹78,000 तक)
- 3 किलोवाट तक के लिए लगभग 7% ब्याज पर बिना गारंटी के लोन मिल जाएगा.
महत्वपूर्ण दस्तावेज
- आधार कार्ड
- नवीनतम बिजली बिल
- बैंक पासबुक की कॉपी

