Categories: देश

PM Modi on 26/11: मुंबई हमले के बाद भी कांग्रेस सरकार ने पाकिस्तान को बनाया ‘मोस्ट फेवर्ड नेशन’, आखिर क्या था इसका मतलब?

Parliament Monsoon Session: PM Modi ने आज मंगलवार को लोकसभा के मानसून सत्र में ऑपरेशन सिंदूर के पर जवाब देते हुए कांग्रेस के शासन काल की नीतियों की लेकर जमकर हमला बोला, इसी में एक मुद्दा था 26/11 के आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ कांग्रेस की नीति। उन्होंने कहा- देश पर पाकिस्तान प्रायोजित बड़े हमले होते रहे, लेकिन यूपीए सरकार ने पाकिस्तान को 'मोस्ट फेवर्ड नेशन' का दर्जा बरकरार रखा।

Published by

PM Modi Speech In Lok Sabha: PM Modi ने आज मंगलवार को लोकसभा के मानसून सत्र में ऑपरेशन सिंदूर के पर जवाब देते हुए कांग्रेस के शासन काल की नीतियों की लेकर जमकर हमला बोला, इसी में एक मुद्दा था 26/11 के आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ कांग्रेस की नीति। PM Modi ने कहा कि इस हमले के बाद भी कांग्रेस का पाकिस्तान प्रेम थमा नहीं। विदेशी दबाव में, हमले के कुछ ही हफ़्तों के भीतर, कांग्रेस सरकार ने पाकिस्तान से बातचीत शुरू कर दी।

पाकिस्तान को ‘मोस्ट फेवर्ड नेशन’ का दर्जा बरकरार रखा

PM मोदी ने कहा- कांग्रेस सरकार ने भारत से एक भी राजनयिक को निकालने की हिम्मत नहीं दिखाई। उसने एक भी वीज़ा रद्द नहीं किया। देश पर पाकिस्तान प्रायोजित बड़े हमले होते रहे, लेकिन यूपीए सरकार ने पाकिस्तान को ‘मोस्ट फेवर्ड नेशन’ का दर्जा बरकरार रखा। उन्होंने आगे कहा कि- एक तरफ देश मुंबई हमले के लिए इंसाफ़ की माँग कर रहा था, वहीं यूपीए सरकार पाकिस्तान के साथ सौदेबाज़ी में व्यस्त थी। पाकिस्तान खून की होली खेल रहा था, वहीं यहाँ के कांग्रेसी अमन की उम्मीद में मुशायरे करते रहे। हमने इस एकतरफ़ा यातायात को रोक दिया।

क्या होता है ‘मोस्ट फेवर्ड नेशन’?

‘मोस्ट फेवर्ड नेशन’ या सर्वाधिक तरजीही राष्ट्र (एमएफएन) एक विशेष दर्जा है। टैरिफ और व्यापार पर सामान्य समझौते (गैट), 1994 के अनुच्छेद 1 के अनुसार, प्रत्येक डब्ल्यूटीओ (विश्व व्यापार संगठन) सदस्य देश को अन्य सभी सदस्य देशों को एमएफएन का दर्जा (या टैरिफ और व्यापार बाधाओं के संबंध में तरजीही व्यापार शर्तें) प्रदान करना आवश्यक है। इसमें एमएफएन राष्ट्र को यह आश्वासन दिया जाता है कि उसके साथ बिना किसी भेदभाव के व्यवहार किया जाएगा। डब्ल्यूटीओ के नियमों के अनुसार, ऐसे दो देश एक-दूसरे के साथ किसी भी तरह का भेदभाव नहीं कर सकते। इसमें यह भी कहा गया है कि यदि किसी व्यापार भागीदार को विशेष दर्जा दिया जाता है, तो सभी डब्ल्यूटीओ सदस्य देशों को भी वही दर्जा दिया जाना चाहिए।

Related Post

Parliament Monsoon Session: नए जमाने के युद्ध में कांग्रेस कैसी बन गई पाकिस्तान की जिगरी दोस्त? PM modi ने खोली राहुल गांधी की पोल, मचा हंगामा

भाजपा ने 2019 में पाकिस्तान से मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा हटाया

अपने भाषण में प्रधान मंत्री मोदी ने मुंबई हमले के बाद कांग्रेस द्वारा पाकिस्तान के साथ इन सभी हितों को जारी रखने और पाक को फेवर करने की बात कही। जिसे केद्र में आने के बाद भाजपा सरकार ने हटाया। 2019 में हुए पुलवामा हमले के बाद भारत सरकार ने यह फैसला किया था कि वो पाकिस्तान से मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा वापस ले लेगा।

Parliament Monsoon Session:’पाकिस्तान बहुत बड़ा कांड करने वाला है’, ट्रंप के इस खास शख्स ने PM Modi को फोन पर क्या चेतावनी दी थी? दिल खुश कर देगा भारत का मुहतोड़ जवाब

Recent Posts

Delhi Government: डीटीसी की 50 नई एसी बसें दिल्ली से वैष्णो देवी, खाटू श्याम और अयोध्या तक शुरू, जानें पूरा प्लान

Delhi Government: दिल्ली सरकार तीन प्रमुख धार्मिक स्थलों-कटरा (वैष्णो देवी), खाटू श्याम और अयोध्या-तक अंतर-राज्यीय…

March 16, 2026

Rajya Sabha elections: राज्यसभा के लिए चुने गए नीतीश कुमार, कब छोड़ेंगे सीएम पद! एनडीए ने जीती पांचों सीटें

Bihar Rajya Sabha elections: बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में…

March 16, 2026

Kerala BJP First List: केरल चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर…

March 16, 2026

This is test 2

This is test 2

March 16, 2026