Categories: देश

PM मोदी के जन्मदिन पर इस बार क्या है खास, दिल्ली सरकार ने की बड़ी तैयारी

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta)ने पीएम मोदी के जन्मदिन को लेकर खास तैयारियां की है. इस खास मौके पर सीएम रेखा गुप्ता 15 परियोजनाओं (Projects) का शुभारंभ करेंगी.

Published by DARSHNA DEEP

Delhi Government Preparation on Pm Modi Birthday: राजधानी दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi)के जन्मदिन (Birthday Celebration) को लेकर जोरों-शोरों से तैयारियां की जा रही है. इतना ही नहीं, सीएम रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने उनके जन्मदिन को खास बनाने के लिए कुछ खास इंतजाम किए हुए हैं. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता 15 परियोजनाओं (Projects) का उद्घाटन कर दिल्ली की जनता को बड़ी सौगात देने जा रही हैं. सबसे पहले कार्यक्रम की शुरुआत कर्तव्य पथ (Kartavya Path) पर रक्तदान शिविर (Blood Donation Camp) से होगी. इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह त्यागराज स्टेडियम (Tyagraj Stadium) में विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे. 

सभी कार्यक्रमों पर रखी जाएगी निगरानी

पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता में खास उत्साह नज़र आ रहा है. प्रधानमंत्री के जन्मदिन को खास बनाने के लिए सीएम सभी बड़े कार्यक्रमों पर कड़ी निगरानी रखेंगी. जिसको लेकर उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं, ताकि किसी भी तरह के काम में कोई लापरवाही न हो सके. जानकारी के मुताबिक, सबसे पहला कार्यक्रम कर्तव्य (Kartavya Path)पथ पर होगा, जिसकी शुरुआत रक्तदान शिविर (Blood Donation Camp)से होगी.

अमित शाह करेंगे 15 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सबसे पहले त्यागराज स्टेडियम (Tyagraj Stadium)पहुचेंगे. जहां अमित शाह 15 विकास परियोजनाओं का शुभारंभ कर दिल्ली की जनता को एक बड़ी सौगात भी देंगे. इसके अलावा कार्यक्रम की शुरुआत “थैंक यू मोदी जी” (Thank You MOdi Ji) के साथ की जाएगी.  कार्यक्रम में रक्तदान शिविर के साथ-साथ एक भव्य प्रदर्शनी (Exhibition)और सेवा संकल्प पदयात्रा (Seva Sankalp Padyatra)आयोजित की जाएगी. 

शाम का कार्यक्रम है बेहद खास

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 17 सितंबर की शाम को 101 आयुष्मान आरोग्य मंदिर (Ayushman Arogya Mandir) और पांच अस्पताल ब्लॉक समेत विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे. जिनमें मंगोलपुरी में तैयार हुआ देश का सबसे बड़ा टॉमा सेंटर (Trauma Centre) शामिल है. इसके अलावा 30 सितंबर को ओखला में दिल्ली जल बोर्ड की तरफ 3 हजार 660 करोड़ रुपये की कई परियोजनाओं को शुभारंभ किया जाएगा. 

तो दिल्ली सरकार ने पीएम मोदी के जन्मदिन को बेहद ही खास बनाने के लिए इंतजाम किए हैं. इतना ही नहीं, सैकड़ों लोगों में प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को लेकर भारी जोश भी नज़र आ रहा है. उनके चाहने वालों ने अभी से ही पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने शुरु कर दी है. फैंस को पीएम मोदी के जन्मदिन का बेसब्री से इंतजार हैं. सोशल मीडिया पर भी उनके नाम के कई ट्रेंड्स (Trends) जारी हैं. दिल्ली सरकार भी पीएम मोदी के जन्मदिन को बड़े ही उत्साह के साथ मनाने के लिए तैयार है. 

DARSHNA DEEP
Published by DARSHNA DEEP

Recent Posts

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026

New CM of Bihar: नीतीश के बाद कौन संभालेगा बिहार की कमान? दिल्ली दरबार में किसकी चमकेगी किस्मत, जानिए प्रबल दावेदार

New CM of Bihar: नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के बाद बिहार की राजनीति में…

March 6, 2026

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: UPSC CSE का फाइनल रिजल्ट हुआ जारी, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर; upsc.gov.in से करें डाउनलोड

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी…

March 6, 2026

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026