Categories: देश

आखिरकार खत्म हुआ इंतजार! इस तारीख को किसानों के खाते में आएगी 21वीं किस्त, PM Modi का एलान

PM Kisan Yojana Date: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों के दिन पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त का इंतज़ार आखिरकार खत्म हो गया. जानकारी के मुताबिक 19 नवंबर को किसानों के खातों में 2,000 रुपये की राशि ट्रांसफर की जाएगी.

Published by Heena Khan

PM Kisan Yojana: बिहार विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है. वोटिंग के बबाद नतीजे भी सामने आ चुके हैं. वहीं बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों के दिन पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त का इंतज़ार आखिरकार खत्म हो गया. जानकारी के मुताबिक 19 नवंबर को किसानों के खातों में 2,000 रुपये की राशि ट्रांसफर की जाएगी. यह जानकारी पीएम किसान सम्मान निधि खाते पर दी गई.

सरकार ने किए एलान

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आज यानी 14 नवंबर को सरकार ने यह जानकारी दी है. किसान कई महीनों से इस किस्त का इंतज़ार कर रहे थे. अब उनका इंतज़ार 19 नवंबर को खत्म होने वाला है क्योंकि सरकार ने खुद इसकी घोषणा कर दी है. लेकिन, किस्त ट्रांसफर की जानकारी देने के साथ ही सरकार की ओर से एक और जानकारी दी गई है. यह जानकारी रजिस्ट्रेशन से संबंधित है. पीएम किसान सम्मान निधि के आधिकारिक ट्विटर हैंडल X ने 21वीं किस्त जारी होने की जानकारी दी. पोस्ट में लिखा था, “पीएम-किसान 21वीं किस्त ट्रांसफर की तारीख – 19 नवंबर, 2025. कृपया लिंक पर क्लिक करें और अभी पंजीकरण करें.” पीएम किसान लाभार्थी सूची ऑनलाइन कैसे देखें

NDA में शामिल होंगे तेज प्रताप? भाई- बाप की भर-भरकर की बुराई, PM Modi और शाह के जप रहे नाम

कब शुरू हुई थी पीएम किसान सम्मान निधि योजना?

भारत सरकार ने साल 2019 में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) की शुरुआत की थी. इस योजना का उद्देश्य देश के छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता देना है. इस स्कीम के तहत हर साल किसानों को कुल 6 हजार रुपये की राशि दी जाती है, जो तीन समान किस्तों में उनके बैंक खातों में भेजी जाती है. यानी हर चार महीने में किसानों के खाते में 2 हजार रुपये की किस्त ट्रांसफर की जाती है. 

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026